ITI COPA

MS OFFICE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
MS OFFICE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Page Settings in MS-Word Hindi Notes

How to use Page Settings in MS-Word | Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज सेटअप | Page Setup in Microsoft Word

How to Use Page Settings in MS-Word?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पेज लेआउट क्या है? | Microsoft Word - What is Page Layout?


कंप्यूटर द्वारा कोई भी डॉक्यूमेंट बनाते समय यह ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है कि उसको जब प्रिंट किया जाएगा तो वह कैसा दिखाई देगा?
किसी भी डॉक्यूमेंट को प्रिंट किए जाने अथवा स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने पर जो आउटपुट प्राप्त होता है वह पेज कहलाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड द्वारा किसी डॉक्यूमेंट जैसे लेटर्स, बुक्स, रिपोर्ट्स आदि को तैयार करते समय पेज लेआउट का ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है। पेज लेआउट में पेज साइज़, पेज मार्जिन, पेज ओरिएंटेशन आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है।

What is Page Layout in Hindi?

प्रत्येक डाक्यूमेंट का पेज पेज लेआउट भिन्न होता है जैसे लेटर्स सामान्यतः पेज साइज़ लैटर (8.5” x 11”) में पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन के साथ, सिंगल पेज में तैयार किए जाते हैं, लीगल डाक्यूमेंट्स को सामान्यतः लीगल पेपर साइज़ (8.5” x 14”) में मल्टीपल पेज में तैयार किया जाता है। बुक्स अथवा रिपोर्ट्स को अलग अलग साइज़ तथा ऑड इवन पेज के साथ तैयार किया जाता है। किसी ब्रोशर को लैंडस्केप ओरिएंटेशन में तैयार किया जाता है।
विभिन्न डॉक्यूमेंट को तैयार किए जाने हेतु अलग अलग पेज लेआउट का प्रयोग किया जाता है। पेज लेआउट किसी भी डॉक्यूमेंट के विभिन्न तत्वों जैसे पेज साइज़, पेज ओरिएंटेशन, पेज मार्जिन, टेक्स्ट, ग्राफ़िक्स, हैडर एवं फुटर आदि को दर्शाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लेआउट (Layout) टैब के पेज सेटअप (Page Setup) ऑप्शन द्वारा आसानी से पेज सेटिंग्स को बदला जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रिबन से "लेआउट" टैब पर क्लिक करके "पेज सेटअप" ग्रुप से पेज सेटिंग्स की विभिन्न कमांड्स को आसानी से प्रयोग किया जा सकता है।

Page Layout Tab in Word Hindi?

पेज सेटअप ऑप्शन में निम्नलिखित ऑप्शन उपलब्ध हैं :
1- मार्जिन
2- ओरिएंटेशन
3- साइज़
4- कॉलम
5- ब्रेक
6- लाइन नंबर
7- हायफ़नेशन

पेज सेटअप (Page Setup) डायलॉग बॉक्स लांचर पर माउस क्लिक के द्वारा "पेज सेटअप" डायलॉग बॉक्स को ओपन करके भी पेज सेटिंग्स ऑप्शन को सिलेक्ट एवं एप्लाई किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज साइज़ सिलेक्ट करना | Microsoft Word - Selecting Page Size


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग विभिन्न प्रकार के डाक्यूमेंट्स तैयार करने के लिए किया जाता है जैसे – एप्लीकेशन फॉर्म, लीगल डाक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट, ब्रोशर, प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स आदि। ये डाक्यूमेंट्स अलग अलग पेज साइज़ अथवा ओरिएंटेशन में तैयार किए जाते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डिफ़ॉल्ट रूप से पेज साइज़ “लैटर (Letter)” का प्रयोग किया जाता है, जिसका साइज़ 8.5 x 11 इंच होता है। सभी प्रिंटर्स में यह साइज़ डिफ़ॉल्ट होता है।
अन्य डाक्यूमेंट्स जैसे लीगल डाक्यूमेंट्स के लिए पेज साइज़ “लीगल (Legal)” जिसका आकार 8.5 x 11 इंच, सर्टिफिकेट 8 x 10 इंच, ब्रोशर 6 x 8 इंच के आकार में बनाए जाते हैं।
इसलिए इन डाक्यूमेंट्स के लिए अलग से पेज साइज़ का निर्धारण किया जाना जरुरी होता है।
इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लेआउट टैब से पेज सेटअप ग्रुप के पेज साइज़ ऑप्शन का प्रयोग करके पेज साइज़ को परिवर्तित किया जाता है।

Page Layout Page Size in Word Hindi?

Page Setup Dialog Box in Word Hindi?

पेज सेटअप डायलॉग बॉक्स के पेपर टैब से पेपर साइज़ ऑप्शन का प्रयोग करके भी पेज साइज़ को परिवर्तित किया जाता है।

Page Layout Tab Page Size in Word Hindi?

किसी डॉक्यूमेंट को अलग अलग पेपर साइज़ में प्रिंट किया जा सकता है, यह मुख्य रूप से प्रिंटर के ऊपर निर्भर करता है।
किसी भी डॉक्यूमेंट को A4, लेटर, लीगल, टैब्लॉयड आदि जैसे सामान्य पर किसी भी प्रिंटर से प्रिंट कर सकते हैं। सामान्य रूप से प्रयोग किए जाने वाले पेपर साइज़ हैं:-

Different Page Size & their uses in Word Hindi?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पेज ओरिएंटेशन | Microsoft Word - Page Orientation


डॉक्यूमेंट में पेपर साइज़ के अतिरिक्त उसका ओरिएंटेशन भी एक महत्त्वपूर्ण तत्व है। पेज ओरिएंटेशन वह डायरेक्शन होता है जिसमें डॉक्यूमेंट को दिखाया अथवा प्रिंट किया जाता है।
पेज ओरिएंटेशन दो प्रकार का होता है :-
1- पोर्ट्रेट (Portrait)
2- लैंडस्केप (Landscape)
इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लेआउट टैब से पेज सेटअप ग्रुप के पेज ओरिएंटेशन ऑप्शन का प्रयोग करके पेज ओरिएंटेशन को परिवर्तित किया जाता है।

Select Page Orientation in MS-Word Hindi?
Page Orientation Portrait & Landscape in Word Hindi?

पोर्ट्रेट (Portrait) ओरिएंटेशन किसी भी डॉक्यूमेंट को वर्टीकल मोड में प्रदर्शित करता है, सामान्यतः प्रिंटिंग हेतु इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।
लैंडस्केप (Landscape) ओरिएंटेशन किसी भी डॉक्यूमेंट को हॉरिजॉन्टल मोड में प्रदर्शित करता है, सामान्यतः मॉनिटर का डिस्प्ले लैंडस्केप मोड में होता है, जबकि मोबाइल फ़ोन का डिस्प्ले पोर्ट्रेट मोड में होता है।
पेज सेटअप डायलॉग बॉक्स के मार्जिन टैब से ओरिएंटेशन ऑप्शन का प्रयोग करके पेज ओरिएंटेशन को परिवर्तित किया जाता है।

Page Orientation Portrait & Landscape Using Page Dialog Box?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पेज मार्जिन का उपयोग | Microsoft Word - Using Page Margin


डॉक्यूमेंट में पेज मार्जिन, पेज के किनारों से टेक्स्ट के बीच का स्पेस होता है। किसी भी पेज के चारों कार्नर से पेज मार्जिन को सेट किया जा सकता है।
किसी भी पेज में पेज के टॉप मार्जिन, लेफ्ट मार्जिन, राईट मार्जिन एवं बॉटम मार्जिन होते हैं।

What is Page Margin in Word Hindi?

टॉप मार्जिन : डॉक्यूमेंट के ऊपरी किनारे (Top Edge) से टेक्स्ट के बीच का स्पेस टॉप मार्जिन कहलाता है। डॉक्यूमेंट में हैडर भी इसी मार्जिन में दिया जाता है।
लेफ्ट मार्जिन : डॉक्यूमेंट के बांये किनारे (Left Edge) से टेक्स्ट के बीच का स्पेस लेफ्ट मार्जिन कहलाता है।
राईट मार्जिन : डॉक्यूमेंट के दांये किनारे (Right Edge) से टेक्स्ट के बीच का स्पेस राईट मार्जिन कहलाता है।
बॉटम मार्जिन : डॉक्यूमेंट के निचले किनारे (Bottom Edge) से टेक्स्ट के बीच का स्पेस बॉटम मार्जिन कहलाता है। डॉक्यूमेंट में फुटर भी इसी मार्जिन में दिया जाता है।
गटर एवं गटर पोजीशन : गटर किसी भी डॉक्यूमेंट में वह स्पेस होता है जो पेज की बाइंडिंग हेतु छोड़ा जाता है। डॉक्यूमेंट में गटर पोजीशन लेफ्ट अथवा टॉप रखी जाती है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लेआउट टैब से पेज सेटअप ग्रुप के पेज मार्जिन ऑप्शन का प्रयोग करके पेज मार्जिन को परिवर्तित किया जाता है।

Select Page Margin in MS-Word Hindi?
Page Margin in Word Hindi?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लेआउट टैब से पेज सेटअप ग्रुप के पेज मार्जिन ऑप्शन का प्रयोग करके पेज साइज़ को परिवर्तित किया जाता है।

Page Setup Dialog Box Page Margin in MS-Word Hindi?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज मार्जिन को मैन्युअली भी बदला जा सकता है, इसके लिए रूलर बार का प्रयोग किया जाता है। माउस पॉइंटर को रूलर बार पर ले जाकर मार्जिन बाउंड्री को ड्रैग करके आसानी से किसी भी मार्जिन को सेट किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - कॉलम्स का उपयोग | Microsoft Word - Using Columns


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कॉलम के प्रयोग से किसी डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को दो या अधिक भागों में बांटा जा सकता है। यह ऑप्शन बुक्स या न्यूज़ पेपर की तरह डॉक्यूमेंट टेक्स्ट को कॉलम में विभाजित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
डॉक्यूमेंट में कॉलम के लिए लेआउट टैब के पेज सेटअप से कॉलम ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

Using Columns in MS-Word Hindi Notes?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कॉलम के बीच में लाइन देने के लिए लाइन बिटवीन (Line Between) चेक बॉक्स पर क्लिक किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में 2 कॉलम एवं 3 कॉलम डॉक्यूमेंट निम्नानुसार दिखाई देगा।

Columns in MS-Word Hindi Notes?


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पेज ब्रेक का उपयोग | Microsoft Word - Using Page Break




माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज ब्रेक ऑप्शन का प्रयोग नए पेज जोड़ने, किसी पेज के बीच ब्रेक देने, कॉलम को ब्रेक करने के साथ साथ सेक्शन ब्रेक के लिए भी किया जाता है। इंसर्शन पॉइंट पर इस ऑप्शन का प्रयोग करने से डॉक्यूमेंट इस पॉइंट से अलग अलग पेज में बंट जाता है।

Using Page Breaks in MS-Word Hindi Notes?


यदि डॉक्यूमेंट में कॉलम का प्रयोग किया जा रहा है, तो अगले कॉलम के लिए कॉलम ब्रेक का उपयोग किया जाता है।
इसी प्रकार डॉक्यूमेंट में अलग अलग सेक्शन के लिए सेक्शन ब्रेक का प्रयोग किया जाता है, यह ऑप्शन एक से अधिक सेक्शन में डॉक्यूमेंट को विभाजित करता है एवं उन सेक्शन में अलग अलग हैडर एवं फुटर का प्रयोग भी किया जा सकता है।
इसी प्रकार ऑड एवं एवन पेज को भी ब्रेक किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - लाइन नंबर का उपयोग | Microsoft Word - Using Line Numbers



माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लाइन नंबर ऑप्शन का प्रयोग डॉक्यूमेंट में लाइन नंबर डालने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने से डॉक्यूमेंट की प्रत्येक लाइन के आगे लाइन नंबर दिखाई देने लगता है।
लाइन नंबर डालने के लिए पेज सेटअप से लाइन नंबर ड्राप बॉक्स पर क्लिक करके ऑप्शन को सिलेक्ट किया जा सकता है।

Using Line Numbers in MS-Word Hindi Notes?

प्रत्येक पेज पर लाइन नंबर रीस्टार्ट करने के लिए रीस्टार्ट ईच पेज (Restart Each Page) को सिलेक्ट किया जा सकता है।
प्रत्येक सेक्शन पर लाइन नंबर रीस्टार्ट करने के लिए रीस्टार्ट ईच पेज (Restart Each Section) को सिलेक्ट किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - हायफ़नेशन का उपयोग | Microsoft Word - Using Hyphenation




दो शब्दों के बीच एक हायफ़न चिह्न (-) का प्रयोग हायफ़नेशन कहलाता है।
इस ऑप्शन का प्रयोग डॉक्यूमेंट में लाइन के अंत में आने वाले किसी शब्द को दो भागों में विभाजित करने के लिए किया जाता है जिससे डॉक्यूमेंट का एलाइनमेंट एक समान बना रहे। जब डॉक्यूमेंट में जस्टिफाई ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है तो पैराग्राफ की कुछ लाइन्स में शब्दों के बीच अधिक स्पेस दिखाई देने लगता है।
यदि हायफ़नेशन का प्रयोग किया जाता है तो शब्दों के बीच की दूरी एक समान हो जाती है एवं लाइन्स के आखिरी शब्द को एक हायफ़न चिह्न (-) द्वारा दो भागों में बाँट दिया जाता है।

Using Hyphenation in MS-Word Hindi Notes?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हायफ़नेशन को आटोमेटिक अथवा मैन्युअल सेट किया जा सकता है।


Back to Contents








फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स

ऑपरेटिंग सिस्टम हिंदी नोट्स

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हिंदी नोट्स

Tags - How to use MS Word? What is Page in a Document? How to set a Page in MS-Word? What is Page Layout in MS-Word Hindi? How to Use Page Settings in MS-Word? Page Layout Options-Page Size, Orientation, Margins, Columns, Page Breaks, Hyphenation. MS-Word Hindi Notes PDF. How to change page size in MS-Word? How to change page orientation? How to change page margin in MS-Word? How to insert columns in MS-Word? How to use hyphenation in MS-Word? How to use line numbers in MS-Word?
MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज सेटिंग्स का उपयोग. पेज सेटअप क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कॉलम इन्सर्ट करना,माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – पेज लेआउट क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – पेज साइज़ कैसे बदलें? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – पेज ओरिएंटेशन क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – पेज मार्जिन का उपयोग कैसे करें? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – कॉलम्स का प्रयोग,माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – पेज ब्रेक ऑप्शन, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – लाइन नंबर, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – हायफ़नेशन का उपयोग.



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


How to Use Header Footer Hindi Notes

How to Use Header & Footer in MS-Word | Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हैडर एवं फुटर का उपयोग | Using Header & Footer in Microsoft Word

How to Use Header & Footer in MS-Word?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - हैडर एवं फुटर क्या है? | Microsoft Word - What is Header & Footer?


हैडर एवं फुटर किसी डॉक्यूमेंट के टॉप मार्जिन एवं बॉटम मार्जिन का वह क्षेत्र होता है जो हर पेज पर दिखाई होता है। हैडर एवं फुटर में सामान्यतः डॉक्यूमेंट का नाम, पेज नंबर, लोगो आदि जानकारी प्रदर्शित की जाती है।
हैडर एवं फुटर एक से अधिक पेज वाले डाक्यूमेंट्स जैसे थीसिस, बुक्स, रिपोर्ट्स आदि में मुख्य रूप से प्रयोग किए जाते हैं।
हैडर एवं फुटर किसी भी डॉक्यूमेंट में व्यूअर (Viewer) के लिए क्विक इनफार्मेशन उपलब्ध कराते हैं जिससे उस डॉक्यूमेंट को आसानी से उपयोग किया जा सके। उदाहरण के लिए किसी डिक्शनरी में हैडर में मौजूद जानकारी से किसी भी वर्ड को ढूंढना आसान हो जाता है।

What is Header in Hindi?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हैडर वह लाइन होती है जो प्रत्येक पेज के टॉप मार्जिन में प्रिंट की जाती है, सामान्यतः किसी भी डॉक्यूमेंट का टाइटल, चैप्टर जैसी जानकारी उसके हैडर में प्रयुक्त किया जाता है।

What is Footer in Hindi?

फुटर वह लाइन होती है जो कि पेज के बॉटम मार्जिन में प्रिंट की जाती है, सामान्यतः किसी डॉक्यूमेंट में डॉक्यूमेंट तैयार करने वाले का नाम (Author), पेज नंबर, रिफरेन्स अथवा सबटाइटल को फुटर में प्रयुक्त किया जाता है।
हैडर एवं फुटर में टेक्स्ट के साथ साथ ग्राफ़िक्स का उपयोग भी किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैन्युअली हैडर एवं फुटर इन्सर्ट करना | Microsoft Word - Inserting Header & Footer Manually


ममाइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में हैडर एवं फुटर को दो तरीके से इन्सर्ट किया जा सकता है।
1- माउस क्लिक के द्वारा
2- इन्सर्ट टैब के द्वारा
माउस क्लिक के द्वारा हैडर एवं फुटर इन्सर्ट करने के लिए डॉक्यूमेंट के प्रिंट लेआउट व्यू में टॉप मार्जिन में कहीं पर भी क्लिक करने से हैडर ऑप्शन डिस्प्ले हो जाता है। इसके साथ टॉप मार्जिन में एक डॉटेड लाइन दिखाई देती है जिसके नीचे हैडर लिखा होता है। यहाँ पर कोई भी टेक्स्ट टाइप करने से वह हैडर के रूप में दिखाई देने लगता है।

Insert Header/Footer Manually in Word?

हैडर एंड फुटर मोड में हैडर एंड फुटर टूल्स के अंतर्गत डिजाईन टैब प्रदर्शित होता है। इस टैब के द्वारा हैडर एवं फुटर की सेटिंग को परिवर्तित किया जा सकता है।
इसी प्रकार डॉक्यूमेंट के बॉटम मार्जिन में कहीं पर भी क्लिक करने से फुटर ऑप्शन डिस्प्ले हो जाता है। यहाँ पर कोई भी टेक्स्ट टाइप करने से वह डॉक्यूमेंट में फुटर के रूप में दिखाई देने लगता है।
माउस पॉइंटर को डॉक्यूमेंट विंडो में कहीं भी क्लिक करने से वापिस डॉक्यूमेंट मोड में आया जा सकता है। डॉक्यूमेंट मोड में हैडर एवं फुटर लाइट कलर में दिखाई देते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - इन्सर्ट टैब द्वारा हैडर एवं फुटर इन्सर्ट करना | Microsoft Word - Inserting Header & Footer Using Insert Tab


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में हैडर एवं फुटर को इन्सर्ट टैब के हैडर एंड फुटर कमांड बटन द्वारा इन्सर्ट किया जा सकता है।

Insert Header/Footer Using Insert Tab

हैडर एवं फुटर ऑप्शन बिल्ट इन स्टाइल्स उपलब्ध कराता है, किसी भी स्टाइल को क्लिक करने पर वर्ड ऑटोमेटिकली हैडर एडिट ऑप्शन डिस्प्ले करता है।

Placeholder in Header Footer

इस ऑप्शन में प्लेस होल्डर में हैडर अथवा फुटर की डिटेल्स टाइप की जा सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट हैडर एंड फुटर टूल्स के अंतर्गत डिजाईन टैब प्रदर्शित होता है। इस टैब के द्वारा हैडर एवं फुटर की सेटिंग को परिवर्तित किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट में हैडर एंड फुटर इन्सर्ट करने के बाद डिजाईन टैब के क्लोज बटन से हैडर एंड फुटर ऑप्शन को बंद किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पेज नंबर इन्सर्ट करना | Microsoft Word - Inserting Page Number


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में हैडर / फुटर की तरह ही पेज नंबर को इन्सर्ट किया जा सकता है।

Insert Page Numbers Using Insert Tab

पेज नंबर ड्राप डाउन से पेज नंबर हेतु लोकेशन जैसे – टॉप, बॉटम, करंट पोजीशन आदि को सिलेक्ट करने पर पेज नंबर स्टाइल्स डिस्प्ले होती हैं। किसी भी स्टाइल पर क्लिक करने पर उसके अनुसार डॉक्यूमेंट में पेज नंबर दिखाई देने लगता है।
डिजाईन टैब द्वारा पेज नंबर सेटिंग को आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है।

Page Numbers Format in MS-Word


फॉर्मेट पेज नंबर ऑप्शन द्वारा नंबर फॉर्मेट जैसे – न्यूमेरिक, अल्फाबेट, रोमन आदि को सिलेक्ट किया जा सकता है।
यदि डॉक्यूमेंट में पेज नंबरिंग किसी अन्य नंबर से स्टार्ट करना है तो पेज नंबरिंग ऑप्शन से स्टार्ट एट बॉक्स (Start at...) में उस नंबर को एंटर करना होगा।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - हैडर एवं फुटर डिजाईन टूल्स | Microsoft Word - Header & Footer Design Tools


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट हैडर एंड फुटर टूल्स के अंतर्गत डिजाईन टैब प्रदर्शित होता है। इस टैब के द्वारा हैडर एवं फुटर की सेटिंग को परिवर्तित किया जा सकता है।

How to use Header Footer Design Tools in MS-Word

डिजाईन टूल में मुख्य रूप से 6 भाग होते हैं:
1- हैडर एंड फुटर (Header & Footer)
2- इन्सर्ट (Insert)
3- नेविगेशन (Navigations)
4- ऑप्शन्स (Options)
5- पोजीशन (Position)
6- क्लोज (Close)
इन ऑप्शन का प्रयोग कर ग्राफ़िक्स को आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जा सकता है।
डिजाईन टैब का पहला कमांड ग्रुप, इन्सर्ट मेनू के हैडर एंड फुटर के समान ही है, इस मेनू के द्वारा हैडर / फुटर की डिजाईन कभी भी परिवर्तित की जा सकती है। इसके ड्राप डाउन मेनू से हैडर / फुटर को एडिट अथवा रिमूव भी किया जा सकता है।

डिजाईन टूल्स हैडर एंड फुटर (Header & Footer) ऑप्शन


डिजाईन टैब का पहला कमांड ग्रुप हैडर एंड फुटर (Header & Footer) है। यह इन्सर्ट मेनू के हैडर एंड फुटर के समान ही है, इस मेनू के द्वारा हैडर / फुटर की डिजाईन कभी भी परिवर्तित की जा सकती है।
इसके ड्राप डाउन मेनू से हैडर / फुटर को एडिट अथवा रिमूव भी किया जा सकता है। सम्बन्धित कमांड बटन द्वारा हैडर/फुटर/पेज नंबर की डिजाईन कभी भी परिवर्तित की जा सकती है।
इसके ड्राप डाउन मेनू से हैडर / फुटर को एडिट अथवा रिमूव भी किया जा सकता है।

डिजाईन टूल्स इन्सर्ट (Insert) कमांड ग्रुप



डिजाईन टैब के इन्सर्ट (Insert) कमांड ग्रुप द्वारा हैडर एंड फुटर में निम्न जानकारी इन्सर्ट की जा सकती है।
डेट एवं टाइम : डेट/टाइम बटन से डेट एवं टाइम को डायलॉग बॉक्स के अनुसार किसी भी फॉर्मेट में इन्सर्ट किया जा सकता है।

How to use Date/Time, Quick Parts in Header Footer

डॉक्यूमेंट इन्फो : इस ऑप्शन से से डॉक्यूमेंट की सामान्य जानकारियां जैसे ऑथर, फाइल का नाम, फाइल का पाथ / लोकेशन आदि जानकारी को इन्सर्ट किया जा सकता है।
क्विक पार्ट्स : इस ऑप्शन के द्वारा डॉक्यूमेंट इन्फो के समान ही अन्य जानकारियां जैसे कमेंट्स, कम्पनी इनफार्मेशन आदि इन्सर्ट की जा सकती हैं। इस के फील्ड ऑप्शन को डॉक्यूमेंट में एडवांस इनफार्मेशन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
पिक्चर्स/ ऑनलाइन पिक्चर्स : हैडर एवं फुटर में किसी भी इमेज को इन्सर्ट करने के लिए इन ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।

डिजाईन टूल्स नेविगेशन (Navigations) कमांड ग्रुप



नेविगेशन टूल्स का उपयोग हैडर, फुटर के बीच नेविगेट करने के लिए किया जाता है।

How to Switch between Header and Footer


"Go to Header" बटन द्वारा हैडर एवं "Go to Footer" बटन द्वारा फुटर पर पहुँच कर उन्हें एडिट किया जा सकता है।
यदि डाक्यूमेंट्स में एक से अधिक हैडर एवं फुटर का प्रयोग किया गया है तो नेक्स्ट एवं प्रीवियस बटन द्वारा उन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

डिजाईन टूल्स ऑप्शन्स (Options) कमांड ग्रुप



ऑप्शन कमांड ग्रुप द्वारा डाक्यूमेंट्स में हैडिंग को अलग प्रदर्शित करने के लिए निम्न ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

How to Use Header and Footer on Different Pages


डिफरेंट फर्स्ट पेज (Different First Page) : यदि डॉक्यूमेंट के फर्स्ट पेज पर हैडर नहीं देना है तो यह ऑप्शन फर्स्ट पेज से हैडर को हटाने कर कार्य करता है।

डिफरेंट ऑड एंड इवन पेज (Different Odd & Even Pages) : डॉक्यूमेंट ऑड एवं इवन पेज पर अलग अलग हैडर के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

शो डॉक्यूमेंट टेक्स्ट (Show Document Text) : हैडर के साथ साथ डॉक्यूमेंट टेक्स्ट को शो करने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। इस ऑप्शन के चेक बॉक्स को क्लियर कर देने से डॉक्यूमेंट में केवल हैडर ही दिखाई देगा डॉक्यूमेंट में अन्य टेक्स्ट नहीं दिखाया जाएगा।

डिजाईन टूल्स पोजीशन (Position) कमांड ग्रुप



पोजीशन कमांड ग्रुप में हैडर / फुटर की पोजीशन सेट की जा सकती है, इस ग्रुप में तीन ऑप्शन दिए गए हैं।

How to Use Header and Footer Position


हैडर फ्रॉम टॉप (Header from Top) : यह ऑप्शन डॉक्यूमेंट पेज के टॉप से हैडर की पोजीशन को डिफाइन करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

फुटर फ्रॉम बॉटम (Footer from Bottom) : यह ऑप्शन डॉक्यूमेंट पेज के बॉटम से फुटर की पोजीशन को डिफाइन करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

इन्सर्ट एलाइनमेंट टैब (Insert Alignment Tab) : यदि हैडर/फुटर में टैब्स का प्रयोग किया गया है तो टैब का एलाइनमेंट एवं उसके साथ लीडर का प्रयोग इस ऑप्शन के द्वारा किया गया है। टैब एलाइनमेंट लेफ्ट, सेंटर एवं राईट किया जा सकता है। साथ ही लीडर के रूप में डॉट, डैश, अंडरलाइन आदि का प्रयोग रेडियो बटन सिलेक्ट कर किया जा सकता है।

डिजाईन टूल्स क्लोज (Close) बटन



क्लोज बटन द्वारा हैडर एंड फुटर टैब को बंद किया जा सकता है.


Back to Contents








फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स

ऑपरेटिंग सिस्टम हिंदी नोट्स

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हिंदी नोट्स

Tags - How to use MS Word? MS-Word - Using Header & Footer. How to Use Header and Footer in MS-Word Hindi? How to Insert Page Number in MS-Word? What is Header and Footer? Microsoft Word - Header & Footer Design Tools. Using Header & Footer in Microsoft Word. Microsoft Word - Inserting Header & Footer Manually. What is Header in Hindi? Header in MS-Word Computer Hindi Notes. What is Footer in Hindi? Footer in MS-Word Hindi Notes. Inserting Header & Footer Using Insert Tab. Microsoft Word - Inserting Page Number. Insert Header/Footer Manually in Word? Insert Header/Footer Using Insert Tab. Using Placeholder to Insert Header/Footer MS-Word Hindi Notes. Insert Page Numbers Using Insert Tab. Using Page Numbers Format in MS-Word. How to use Header Footer Design Tools in MS-Word? Using Header Footer Design Tools Hindi Notes. How to Switch between Header and Footer? How to Use Header and Footer on Different Pages. How to Use Header and Footer Position? MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हैडर एवं फुटर का उपयोग, हैडर एवं फुटर क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैन्युअली हैडर एवं फुटर इन्सर्ट करना, इन्सर्ट टैब द्वारा हैडर एवं फुटर इन्सर्ट करना, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में पेज नंबर इन्सर्ट करना, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - हैडर एवं फुटर डिजाईन टूल्स, पेज नंबर फ़ॉर्मेट, हैडर फुटर टूल्स ऑप्शन.



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Using Graphics in MS-Word Hindi Notes

Using Graphics Features in MS-Word | Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का उपयोग | Using Graphics in Microsoft Word

Using Graphics in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - ग्राफ़िक्स के प्रकार | Microsoft Word - Types of Graphics


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट के साथ ग्राफ़िक्स को आसानी से सम्मिलित किया जा सकता है। किसी भी सामान्य डॉक्यूमेंट को ग्राफ़िक्स का उपयोग कर अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स के रूप में पिक्चर, शेप, स्मार्ट आर्ट, चार्ट, वर्ड आर्ट आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट (Insert) टैब के इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन द्वारा ग्राफ़िक्स को इन्सर्ट किया जा सकता है।

Insert graphics in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन के अंतर्गत निम्न ग्राफ़िक्स को इन्सर्ट किया जा सकता है।
1- पिक्चर्स (Pictures)
2- ऑनलाइन पिक्चर (Online Pictures)
3- शेप्स (Shapes)
4- स्मार्टआर्ट (SmartArt)
5- चार्ट (Chart)
6- स्क्रीनशॉट (Screenshot)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पिक्चर्स | Microsoft Word Using Pictures


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में पिक्चर का प्रयोग इन्सर्ट टैब के इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन से पिक्चर्स (Pictures) बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

Insert Picture using Dialog Box in Word Hindi Notes

पिक्चर्स (Pictures) बटन पर क्लिक करते ही इन्सर्ट पिक्चर्स (Insert Pictures) डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, डॉक्यूमेंट के पिक्चर्स (Pictures) फोल्डर पर क्लिक करके अथवा जिस फोल्डर से पिक्चर्स इन्सर्ट किया जाना है उससे पिक्चर को सिलेक्ट किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सभी पॉपुलर पिक्चर फॉर्मेट जैसे – .bmp, .jpg, .gif, .png, .tif फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इनमें से किसी भी फॉर्मेट की पिक्चर को डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - ऑनलाइन पिक्चर्स | Microsoft Word Using Online Pictures


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्टरनेट द्वारा भी इमेज इन्सर्ट की जा सकती है, इसके लिए ऑनलाइन पिक्चर्स (Online Pictures) बटन पर क्लिक करते हैं। यहाँ इन्सर्ट पिक्चर्स (Insert Pictures) डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग (Bing) इमेज सर्च बॉक्स में कीवर्ड टाइप कर किसी भी इमेज को सर्च किया जा सकता है।

Insert Online Picture in MS-Word Hindi Notes

सर्च इंजन बिंग (Bing) द्वारा सर्च की गई इमेज को सिलेक्ट कर इन्सर्ट बटन से क्लिक कर डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - पिक्चर्स टूल्स द्वारा पिक्चर एडिट करना | Microsoft Word Edit Pictures Using Pictures Tools


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट की गई इमेज को आसानी से एडिट करने एवं इफेक्ट्स देने के पिक्चर्स टूल्स का उपयोग किया जाता है।
इन टूल्स के द्वारा इमेज एडिटिंग के ऑप्शन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में उपलब्ध हैं। डॉक्यूमेंट में जैसे ही किसी ग्राफ़िक्स ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट किया जाता है, तो पिक्चर्स टूल्स रिबन पर दिखाई देने लगता है।

Insert Online Picture in MS-Word Hindi Notes

पिक्चर्स टूल्स के फॉर्मेट टैब द्वारा किसी भी ग्राफ़िक्स ऑब्जेक्ट को आसानी से एडिट किया जा सकता है। इस टैब में मुख्य रूप से 4 ऑप्शन दिए गए हैं:
1- एडजस्ट (Adjust)
2- पिक्चर्स स्टाइल (Pictures Style)
3- अरेंज (Arrange)
4- साइज़ (Size)
इन ऑप्शन का प्रयोग कर ग्राफ़िक्स को आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जा सकता है।

पिक्चर्स टूल्स एडजस्ट (Adjust) ऑप्शन


एडजस्ट (Adjust) कमांड ग्रुप द्वारा किसी भी ग्राफ़िक ऑब्जेक्ट में रिमूव बेकग्राउंड द्वारा इमेज का बेकग्राउंड हटाना, करेक्शन द्वारा ब्राइटनेस, कंट्रास्ट सेटिंग, कलर द्वारा कलर एडजस्टमेंट एवं आर्टिस्टिक इफेक्ट्स द्वारा विभिन्न इफेक्ट्स दिए जा सकते हैं।
सम्बंधित कमांड बटन पर क्लिक करके इमेज इफेक्ट दिए जा सकते हैं।

Picture Tools Adjust and Picture Styles in MS-Word Hindi Notes

यदि एप्लाई किए गए इफेक्ट्स को हटाना है तो रिसेट पिक्चर पर क्लिक किया जा सकता है।

पिक्चर्स टूल्स पिक्चर्स स्टाइल (Pictures Style) ऑप्शन


पिक्चर्स स्टाइल (Pictures Style) कमांड ग्रुप किसी भी ग्राफ़िक्स ऑब्जेक्ट को पहले से निर्धारित स्टाइल्स में परिवर्तित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इन स्टाइल्स द्वारा पिक्चर्स में विभिन्न इफेक्ट्स एवं बॉर्डर्स का प्रयोग किया जा सकता है।
पिक्चर बॉर्डर कमांड एवं पिक्चर इफेक्ट्स कमांड्स द्वारा इन्हें सुविधानुसार परिवर्तित भी किया जा सकता है।

पिक्चर्स टूल्स अरेंज (Arrange) ऑप्शन


अरेंज (Arrange) कमांड ग्रुप किसी भी ग्राफ़िक्स ऑब्जेक्ट को डॉक्यूमेंट में किस तरह अरेंज करना है, इस हेतु कमांड बटन दिए गए हैं। इस ग्रुप द्वारा मुख्य रूप से इमेज की डॉक्यूमेंट में पोजीशन एवं टेक्स्ट रैप को सिलेक्ट किया जाता है।

पोजीशन (Position) : पोजीशन कमांड किसी भी ग्राफ़िक ऑब्जेक्ट की टेक्स्ट के साथ रिलेटिव पोजीशन के लिए प्रयोग किया जाता है।
इसके द्वारा किसी भी ऑब्जेक्ट को टॉप लेफ्ट, टॉप सेंटर, टॉप राईट, सेंटर लेफ्ट, सेंटर, सेंटर राईट, बॉटम लेफ्ट, बॉटम सेंटर एवं बॉटम राईट पोजीशन में रखा जा सकता है।

Image Position and Wrap Text in MS-Word Hindi Notes


रैप टेक्स्ट (Wrap Text) : यह ऑप्शन टेक्स्ट रैप के लिए प्रयुक्त किया जाता है। डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट किसी ऑब्जेक्ट के साथ किस तरह से एलाइन होगा यह इस ऑप्शन के द्वारा सिलेक्ट किया जा सकता है।
अरेंज (Arrange) कमांड ग्रुप में ब्रिंग फॉरवर्ड एवं सेंट बैकवर्ड बटन द्वारा एक से अधिक इमेज में सिलेक्ट की गई इमेज को आगे अथवा पीछे रखे जाने हेतु प्रयोग किया जाता है।

पिक्चर्स टूल्स साइज़ (Size) ऑप्शन


साइज़ (Size) कमांड ग्रुप किसी भी ग्राफ़िक्स ऑब्जेक्ट के साइज़ को बदला जा सकता है। इसके लिए हाइट एवं विड्थ ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

क्रॉप (Crop) : क्रॉप (Crop) बटन का प्रयोग किसी भी पिक्चर को क्रॉप करने हेतु किया जाता है। क्रॉप बटन पर क्लिक करके साइजिंग बटन द्वारा इमेज को क्रॉप किया जा सकता है। किसी शेप में क्रॉप करने के लिए क्रॉप टू शेप (Crop to Shape) एवं एस्पेक्ट रेशियो (Aspect Ratio) का प्रयोग निर्धारित रेशियो जैसे 1:1, 2:3, 4:6 आदि में क्रॉप करने के लिए किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - शेप्स | Microsoft Word Using Shapes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पहले से बने हुए शेप्स को सीधे ही प्रयोग किया जा सकता है, एवं उनके उपयोग से विभिन्न ड्राइंग बनाई जा सकती हैं। इन शेप्स में कॉलआउट, बॉक्स, स्टार्स, एरो, कनेक्टर्स का उपयोग और अन्य आकार बनाने के लिए कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में शेप्स का प्रयोग इनसर्ट टैब के इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन से शेप्स (Shapes) बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

Using Different Shapes in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट किए गए शेप्स को आसानी से एडिट करने एवं इफेक्ट्स देने के ड्राइंग टूल्स का उपयोग किया जाता है। ड्राइंग टूल्स के फॉर्मेट टैब द्वारा किसी भी शेप्स को आसानी से एडिट किया जा सकता है।

Using Drawing Tools to Edit Shapes in MS-Word Hindi Notes

इस टैब में मुख्य रूप से 6 ऑप्शन दिए गए हैं:
1- इन्सर्ट शेप्स (Adjust)
2- शेप्स स्टाइल्स (Pictures Styles)
3- वर्ड आर्ट स्टाइल्स (Pictures Styles)
4- टेक्स्ट (Text)
5- अरेंज (Arrange)
6- साइज़ (Size)
पिक्चर्स टूल्स की तरह ही इन ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – स्मार्ट आर्ट | Microsoft Word Using Smart Art


स्मार्ट आर्ट ऐसा ग्राफिकल टूल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से आर्गेनाईजेशन चार्ट, प्रोसेस फ्लो डायग्राम, मल्टी डायमेंशनल लिस्ट, मैट्रिक्स लिस्ट आदि बनाने के लिए किया जाता है।
स्मार्ट आर्ट विभिन्न प्रकार जानकारियों को ग्राफिकली प्रस्तुत करने के लिए रेडीमेड बॉक्स स्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है, जिसमें टेक्स्ट इनपुट कर ग्राफ़िक आर्ट तैयार किये जा सकते हैं।

Using Smart Art in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट किए गए स्मार्ट आर्ट को आसानी से एडिट करने एवं इफेक्ट्स देने के स्मार्ट आर्ट टूल्स का उपयोग किया जाता है। इसमें डिजाईन एवं फॉर्मेट टैब की सहायता से स्मार्ट आर्ट को आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – चार्ट्स | Microsoft Word Using Charts

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में पिक्चर, ड्राइंग, स्मार्टआर्ट ऑब्जेक्ट के अलावा चार्ट्स का प्रयोग भी आसानी से किया जा सकता है। चार्ट्स किसी भी न्यूमेरिकल इनफार्मेशन को विजुअली प्रदर्शित करने सहायता प्रदान करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में बार चार्ट, लाइन चार्ट, पाई चार्ट आदि को आसानी से इन्सर्ट किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में चार्ट्स का प्रयोग इनसर्ट टैब के इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन से चार्ट्स (Charts) बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है।
Using Charts in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट किए गए चार्ट्स को आसानी से एडिट करने एवं इफेक्ट्स देने के चार्ट टूल्स का उपयोग किया जाता है।
इन्सर्ट किए गए चार्ट को सिलेक्ट करते ही चार्ट टूल्स रिबन पर दिखाई देता है, इसमें डिजाईन एवं फॉर्मेट टैब की सहायता से चार्ट्स को आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – स्क्रीनशॉट | Microsoft Word Using Screenshots


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स के रूप में स्क्रीनशॉट को आसानी से प्रयोग किया जा सकता है.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में स्क्रीनशॉट का प्रयोग इनसर्ट टैब के इलस्ट्रेशन्स (Illustrations) ऑप्शन से स्क्रीनशॉट (Screenshots) बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

Using Screenshots in MS-Word Hindi Notes

स्क्रीनशॉट विंडोज में ओपन सभी विंडोज को प्रदर्शित करता है, इनमें से किसी भी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन्सर्ट किए गए स्क्रीनशॉट को आसानी से एडिट करने एवं इफेक्ट्स देने के पिक्चर्स टूल्स का उपयोग किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – वर्ड आर्ट का प्रयोग | Microsoft Word Using Word Art

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट को विभिन्न इफेक्ट्स के लिए वर्ड-आर्ट (Word Art) का प्रयोग किया जाता है। वर्ड-आर्ट (Word Art) के द्वारा टेक्स्ट को विभिन्न इफ़ेक्ट जैसे शैडो, आउटलाइन, ग्रेडिएंट, 3-D इफेक्ट्स आदि दिए जा सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में वर्ड-आर्ट (Word Art) का प्रयोग इनसर्ट टैब के टेक्स्ट (Text) ऑप्शन से वर्ड-आर्ट (Word Art) बटन पर क्लिक करके किया जा सकता है।

Using WordArt in MS-Word Hindi Notes

इन्सर्ट किए गए वर्ड-आर्ट को सिलेक्ट करके ड्राइंग टूल्स के फॉर्मेट टैब की सहायता से आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है।

Edit WordArt using Drawing Tools in MS-Word Hindi Notes


Back to Contents








फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स

ऑपरेटिंग सिस्टम हिंदी नोट्स

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हिंदी नोट्स

Tags - How to use MS Word? MS-Word - Using Graphics. Graphics Options in MS-Word.Edit WordArt using Drawing Tools in MS-Word Hindi Notes. How to use Drawing Tools to edit WordArt in MS-Word. Using Graphics in Microsoft Word. Microsoft Word Using Pictures. Microsoft Word Using Online Pictures. Microsoft Word Edit Pictures Using Pictures Tools. Microsoft Word Using Shapes.Microsoft Word Using Smart Art. Microsoft Word Using Charts. Microsoft Word Using Screenshots. Microsoft Word Using Word Art. How to use Drawing Tools to edit WordArt in MS-Word? MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का उपयोग. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पिक्चर्स, ऑनलाइन पिक्चर्स, शेप्स, स्मार्ट आर्ट, चार्ट्स, स्क्रीनशॉट एवं वर्ड आर्ट का प्रयोग.



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Advance Table Features in MS-Word Hindi Notes

Advance Table Features in MS-Word | Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एडवांस टेबल फीचर | Microsoft Word - Advance Tables Features

Advance Table Features in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - एडवांस टेबल फीचर | Microsoft Word - Advance Table Features


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एडवांस टेबल फीचर के अंतर्गत मर्ज सेल्स, स्प्लिट सेल्स, स्प्लिट टेबल, टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट, टेक्स्ट डायरेक्शन, टेबल में फ़ॉर्मूला का प्रयोग, टेबल से टेक्स्ट कन्वर्ट करना, टेबल में रो हैडर आदि का प्रयोग किया जाता है।
एडवांस टेबल फीचर का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल पर कार्य करने को सरल एवं सुविधाजनक बनाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन फीचर के प्रयोग के लिए टेबल टूल्स का उपयोग किया जाता है।


किसी टेबल के दो या अधिक सेल्स (Cells) को एक ही रो अथवा कॉलम में एक साथ मिलाने के लिए मर्ज सेल्स का उपयोग किया जाता है।
मर्ज सेल के उपयोग से सिलेक्ट किए गए रो एवं कॉलम को आपस में मर्ज किया जा सकता है।
टेबल टूल्स के लेआउट टैब से मर्ज ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

Table Tools Layout Merge Option in MS-Word Hindi Notes

सेल्स को मर्ज करने के लिए सिलेक्ट करके मर्ज सेल्स (Merge Cells) बटन पर क्लिक किया जाता है।
How to Merge Cells in MS-Word Hindi Notes

माउस द्वारा राईट क्लिक बटन का प्रयोग भी सेल्स को मर्ज करने के लिए किया जाता है, इसके लिए सेल्स को सिलेक्ट कर राईट क्लिक करके कॉन्टेक्स्ट मेनू से मर्ज ऑप्शन को प्रयोग किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - स्प्लिट सेल्स | Microsoft Word - Split Cells

मर्ज के विपरीत किसी टेबल के किसी सेल को दो या अधिक सेल्स (Cells) में विभक्त करने के लिए स्प्लिट सेल्स का उपयोग किया जाता है।

स्प्लिट सेल्स के उपयोग से सिलेक्ट किए गए रो अथवा कॉलम को निम्नानुसार स्प्लिट किया जा सकता है।

How to Split Cells in MS-Word Hindi Notes

स्प्लिट सेल्स का उपयोग राईट क्लिक द्वारा स्प्लिट सेल्स ऑप्शन द्वारा भी किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - स्प्लिट टेबल | Microsoft Word - Split Table


स्प्लिट टेबल का उपयोग द्वारा एक टेबल को स्प्लिट कर दो टेबल में विभाजित करने के लिए किया जाता है।
टेबल को स्प्लिट करने के लिए निम्नानुसार स्प्लिट बटन पर क्लिक किया जाता है,

How to Split Tables in MS-Word Hindi Notes

जिसके परिणाम स्वरूप टेबल दो टेबल में विभाजित हो जाती है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट एवं टेक्स्ट डायरेक्शन | Microsoft Word Text Alignment and Text Direction in Table


किसी टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट सेल्स की स्थिति के अनुसार टेक्स्ट की स्थिति को दर्शाता है, किसी भी सेल में टेक्स्ट को सेल बॉक्स के अन्दर एलाइनमेंट ग्रुप के 9 एलाइनमेंट बटन द्वारा निम्नानुसार एलाइन किया जा सकता है।

Text Direction in Tables  Hindi Notes


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेक्स्ट डायरेक्शन | Microsoft Word - Text Direction


किसी टेबल में टेक्स्ट डायरेक्शन सेल्स में टेक्स्ट को किस डायरेक्शन में लिखा जाना है उसकी स्थिति को दर्शाता है। किसी भी सेल में टेक्स्ट तीन डायरेक्शन में परिवर्तित किया जा सकता है, इसके लिए टेक्स्ट डायरेक्शन बटन का उपयोग किया जाता है।

Text Alignment in Tables Hindi Notes
यह टॉगल बटन के रूप में कार्य करता है, जो प्रयोग करने पर हर बार डायरेक्शन परिवर्तित करता है, यह लेफ्ट टू राईट, टॉप टू बॉटम एवं बॉटम टू टॉप डायरेक्शन में बदला जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - सेल मार्जिन | Microsoft Word Cell Margin in Table


सेल मार्जिन सेल बॉर्डर से टेक्स्ट की दूरी को सेट करने के लिए प्रयोग किया जाता है, सामान्यतः सेल बॉर्डर से लेफ्ट, राईट, टॉप एवं बॉटम मार्जिन को सेट किया जा सकता है।

सेल मार्जिन बटन पर क्लिक करते ही सेल मार्जिन डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, सम्बन्धित बॉक्स में मार्जिन टाइप / सिलेक्ट कर सेट किया जा सकता है।

Cell Marging Settings in Tables Hindi Notes
यह दो सेल्स के बीच के स्पेस को भी सेट करने की सुविधा देता है, जिसे सेल स्पेसिंग कहा जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल में सोर्टिंग का प्रयोग | Microsoft Word Using Sorting in Table


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल के कंटेंट को आवश्यकतानुसार सॉर्ट (SORT) किया जा सकता है। डाटा को अल्फाबेटिकली अथवा न्यूमेरिकल रूप से निर्धारित क्रम में सॉर्ट किया जा सकता है।

इसके लिए टेबल को सिलेक्ट करने के पश्चात् लेआउट टैब से डाटा ग्रुप के सॉर्ट (Sort) बटन का उपयोग किया जाता है। यह सॉर्ट डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है।

Hindi Notes-Using Table Sort in MS-Word


डायलॉग बॉक्स से उपरोक्तानुसार टेबल से कैंडिडेट नेम को सॉर्ट करने पर टेबल डाटा अल्फाबेटिकल सॉर्ट होकर दिखाई देता है।

How to sort Table in MS-Word

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – रिपीट हैडर रो | Microsoft Word Using Repeat Header Row


डॉक्यूमेंट में बड़ी टेबल्स के लिए यह ऑप्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी टेबल्स जो एक से अधिक पेज में आती है, उनकी हैडिंग नेक्स्ट पेज पर दिखाई नहीं देती है। नेक्स्ट पेज पर टेबल हैडिंग को प्रदर्शित करने के लिए रिपीट हैडर रो का प्रयोग किया जाता है।
Table Tools Layout Tab in MS-Word
यह रो हैडिंग को नेक्स्ट पेज पर टेबल में बिना किसी बदलाव के डिस्प्ले कर देता है, इसका प्रयोग करने से टेबल की अन्य रो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – कन्वर्ट टेबल टू टेक्स्ट | Microsoft Word Using Convert Table to Text


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल बनाने के लिए टेक्स्ट टू टेबल ऑप्शन के विपरीत यह ऑप्शन किसी टेबल को टेक्स्ट में बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।
टेबल को सिलेक्ट करके कन्वर्ट टू टेक्स्ट बटन पर क्लिक करने से कन्वर्ट टेबल टू टेक्स्ट डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है।
Using Table to Text Option in MS-Word

टेबल कंटेंट को पैराग्राफ मार्क्स, टैब्स, कॉमा आदि से अलग किया जा सकता है, यह टेबल को उसी के अनुसार टेक्स्ट में कन्वर्ट कर देता है।
Using Table to Text Examples in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – टेबल में फ़ॉर्मूला का उपयोग | Microsoft Word Using Formula in Table

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल डाटा में फ़ॉर्मूला का उपयोग सामान्य कैलकुलेशन के लिए किया जा सकता है।
सामान्यतः AVERAGE, COUNT, MAX, MIN, PRODUCT, SUM फ़ॉर्मूला का प्रयोग टेबल में किया जा सकता है।

Insert Formula in Table MS-Word Hindi Notes
वर्ड टेबल में फ़ॉर्मूला के साथ सेल पोजीशन का उपयोग जैसे LEFT, RIGHT, ABOVE, BELOW का उपयोग किया जाता है।










Back to Contents


फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स

ऑपरेटिंग सिस्टम हिंदी नोट्स

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हिंदी नोट्स

Tags - How to use MS Word? MS-Word - Table Formatting. Features of Table Tools in MS-Word. How to use Table Formatting in MS-Word. Table Tools in MS Word Hindi Notes. MS Word Table – Tips Tricks And Advance Table In Hindi. How to Insert Table in MS Word? Microsoft Word - Using Merge Cell, Split Cell and Split Tables. Microsoft Word - What is Formula in Table? Microsoft Word - How to Sort Data in Word Table? Microsoft Word Table Tools: Text Alignment, Text Direction, Header Row Repeat, Formula. Using Table Borders in MS-Word. Microsoft Word Table Tools : Layout Tab. Insert Row and Column, Delete Row and Column in MS-Word. How to set Cell Size in MS-Word? Cell Margin and Cell Spacing in Tables.
MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? एम एस वर्ड क्या है? एम एस वर्ड की विशेषता? एमएस वर्ड में टेबल कैसे बनाते हैं? एमएस वर्ड टेबल में रो और कॉलम इंसर्ट करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए? एम एस वर्ड ड्रॉ टेबल.माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल फ़ॉर्मेटिंग क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड टेबल टूल्स : डिजाईन टैब एवं लेआउट टैब. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड टेबल स्टाइल्स का प्रयोग कैसे करें? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रो एवं कॉलम इन्सर्ट करना, रो एवं कॉलम डिलीट करना तथा साइज़ सेट करना.



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Translate