ITI COPA

Operating System लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Operating System लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

How to use Wordpad Features

How to Use Windows Wordpad

 माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड का परिचय एवं प्रयोग


 Introduction to MS-WordPad and Its Uses

How to Use Wordpad Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड एक रिच टेक्‍स्‍ट एडिटर हैं, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 में शामिल किया और यह इसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध हैं। वर्डपैड (WordPad) माइक्रोसॉफ्ट के नोटपैड की तुलना में बहुत अधिक कार्य करने में सक्षम है इसमें सामान्य टेक्स्ट एडिटर के अतिरिक्त अन्य फीचर्स जैसे डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स एड करना, टेक्‍स्‍ट को फॅार्मेट करना, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं ।

वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं। वर्डपैड सिंपल टेक्स्ट फ़ाइल (.txt), रिच टेक्स्ट फॉर्मेट (.rtf), डॉक्यूमेंट (.doc या .docx) और ओपन डॉक्यूमेंट टेक्स्ट (.odt) फ़ाइलों को संपादित (Edit) करने और सेव करने में सक्षम है।

वर्डपैड एवं नोटपैड में अंतर | Difference between Wordpad and Notepad


नोटपैड एक साधारण लेकिन उपयोगी टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के हर संस्करण में शामिल है. यह एक टेक्स्ट एडिटर (Text Editor) प्रोग्राम है जो प्लेन टेक्स्ट फ़ाइलों को खोलने, देखने और एडिट करने की अनुमति देता है। नोटपैड का प्रयोग साधारण टेक्स्ट फाइल बनाने के लिए किया जाता है. नोटपैड टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने के लिए सरल और उपयोगी टूल है.
वर्डपैड (WordPad) माइक्रोसॉफ्ट के नोटपैड की तुलना में बहुत अधिक कार्य करने में सक्षम है इसमें सामान्य टेक्स्ट एडिटर के अतिरिक्त अन्य फीचर्स जैसे डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स एड करना, टेक्‍स्‍ट को फॅार्मेट करना, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं । वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं।

What is Wordpad in Hindi
Wordpad Document


♦ नोटपैड में टेक्स्ट एडिटर बहुत सरल है जबकि वर्डपैड टेक्स्ट एडिटर तुलना में अधिक उन्नत है।
♦ नोटपैड में नए पैराग्राफ बनाए जा सकते हैं, लेकिन कोई फॉर्मेटिंग ऑप्शन नहीं हैं, जबकि वर्डपैड में टेक्स्ट फोंट के साथ कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।
♦ नोटपैड में पिक्चर / ग्राफ़िक्स का उपयोग नहीं किया जा सकता जबकि उन्हें आसानी से वर्डपैड में इन्सर्ट और एडिट किया जा सकता है।
♦ टेक्स्ट-आधारित विकल्पों का उपयोग करने के लिए, नोटपैड सबसे अच्छा है, जबकि यदि अतिरिक्त सेवाओं की आवश्यकता है, तो वर्डपैड बेहतर विकल्प है। Back to Contents

वर्डपैड स्टार्ट करना | Starting Wordpad


विंडोज सिस्टम पर रिच टेक्स्ट एडिटर के रूप में डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन वर्डपैड इंस्टॉल रहता है। वर्डपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
1- प्रोग्राम मेन्यू से नोटपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
  Step 1 - स्टार्ट बटन पर क्लिक कीजिए
  Step 2 - स्टार्ट मेन्यू से विंडोज एक्सेसरीज ग्रुप सिलेक्ट कीजिए
  Step 3 - वर्डपैड प्रोग्राम पर क्लिक कीजिए

Starting Wordpad using Start Button
Starting Wordpad using Start Button


2- रन कमांड : शॉर्टकट की विंडोज + R (Windows+R) के द्वारा रन डायलॉग बॉक्स में wordpad टाइप कर ok बटन पर क्लिक करके भी नोटपैड को ओपन किया जा सकता है. विंडोज 10 में सर्च बॉक्स पर wordpad टाइप करके भी इस प्रोग्राम को ओपन किया जा सकता है.

Starting Wordpad using Run Command
Starting Wordpad using Run Command
Back to Contents


वर्डपैड प्रोग्राम विंडो | Wordpad Program Window


वर्डपैड के स्टार्ट होने पर चित्रानुसार प्रोग्राम विंडो प्रदर्शित होती है. वर्डपैड प्रोग्राम विंडो के मुख्य अवयव निम्न हैं.

Wordpad Program Window in Hindi
Wordpad Program Window

विंडोज वर्डपैड - टाइटल बार | Windows Wordpad - TITLE BAR


विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रत्येक प्रोग्राम एक निश्चित प्रोग्राम विंडो के रूप में ओपन होता है. प्रोग्राम विंडो के सबसे ऊपर टाइटल बार होता है. वर्डपैड प्रोग्राम के टाइटल बार पर Document-WordPad प्रदर्शित होता है. फाइल को सेव करने पर फाइल का नाम दिखाई देने लगता है.
विंडोज़ के सभी प्रोग्राम्स की तरह ही वर्डपैड के टाईटल बार में वर्डपैड आइकॉन, फ़ाईल का नाम एवं विंडोज़ कण्ट्रोल बटन दिए रहते है। टाइटल बार में दाईं ओर स्थित कंट्रोल बटन विंडो को कण्ट्रोल करने की सुविधा देते हैं. इसमे मिनीमाइज, मैक्सीमाइज / रिस्टोर एवं क्लोज बटन (X) दिए गए हैं। विंडो को उसके अधिकतम साइज़ अथवा पुराने साइज़ में रिस्टोर करता है। किसी भी प्रोग्राम विंडो को बंद करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

विंडोज वर्डपैड - बटन | Windows Wordpad - Button


वर्डपैड बटन, वर्डपैड विंडो का एक प्रमुख भाग है, यह बटन मेन्यू /टेब बार में होता है | इस बटन में वर्डपैड में बनाई जाने वाली फाईल के लिए कई विकल्प दिए होते है| इस ऑप्शन में फ़ाईल मेन्यू के अनुसार वर्डपैड डॉक्यूमेंट को सेव, ओपन, प्रिंट, आदि कार्य करने के लिए कमाण्ड दी गई है।

विंडोज वर्डपैड - क्विक एक्सैस टूलबार | Windows Wordpad - Quick Access Toolbar


क्विक एक्सैस टूलबार वर्डपैड में टाईटल बार में होता है. इसे शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लिया जाता है. इस टूलबार में सामान्य रूप से काम आने वाली कमाण्ड को तेजी से एक क्लिक के द्वारा उपयोग किया जा सकता है। इसे यूज़र अपनी आवश्यकता अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।

विंडोज वर्डपैड - रिबन | Windows Wordpad - Ribbon


वर्डपैड रिबन में मेन्यू बार एवं टूलबार को संयुक्त कर दिया गया है। यह टाईटल बार के नीचे होता है, जो कि अलग-अलग टेब में बँटा हुआ है। इसके द्वारा वर्डपैड में विभिन्न कमाण्ड ऑप्शन्स का प्रयोग किया जाता है। इन कमांड को माउस द्वारा क्लिक करके अथवा कीबोर्ड द्वारा शॉर्टकट की से उपयोग किया जा सकता है।

विंडोज वर्डपैड - रूलर बार | Windows Wordpad - Ruler bar


रूलर बार वर्डपैड विंडो में रिबन के नीचे एवं टैक्स्ट एरिया के ऊपर दिया गया है, इससे पेज मार्जिन एवं साइज़ का पता चलता है। वर्डपैड डाक्यूमेंट्स को बनाने से पहले या बाद में जितना पेज मार्जिन सेट किया जाता है, उतना मार्जिन दिखाने के लिए रूलर बार में दोनों तरफ यानि दांए तथा बांए तरफ रूलर स्टॉप लग जाता है। इसके बाद जो भी टेक्स्ट टाइप किया जाता है, वह इससे बाहर नही जाता है।  

विंडोज वर्डपैड - वर्क एरिया | Windows Wordpad - Work Area


वर्क एरिया / टेक्स्ट एरिया, वर्डपैड का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है । यह वर्डपैड विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है। इसमें कीबोर्ड द्वारा टाइप करके फाइल तैयार की जाती है।  


विंडोज वर्डपैड - स्टेटस बार | Windows Wordpad - Status bar


स्टेटस बार, वर्डपैड विंडो में टेक्स्ट एरिया के नीचे होता है। इस बार में ज़ूम लेवल (Zoom Level) टूल होता है, जिसकी सहायता से पेज को आवश्यकतानुसार Zoom in तथा Zoom out किया जा सकता है। 
Back to Contents

1. फाइल बनाना, ओपन एवं सेव करना | Creating, Open and save files


वर्डपैड, यूजर्स को रिच टेक्स्ट फाइल बनाने, ओपन करने एवं देखने में सहायता करता है। इस प्रोग्राम के द्वारा रिच टेक्स्ट फाइल को आसानी से एवं शीघ्र बनाया जा सकता है। जब कंप्यूटर पर कोई अन्य वर्ड प्रोसेसर इनस्टॉल नहीं होता है, तो वर्डपैड का उपयोग करके पैराग्राफ, लिस्टिंग और इमेज के साथ डॉक्यूमेंट बनाए या प्रिंट किये जा सकते है।

विंडोज वर्डपैड - नई फाइल बनाना | Windows Wordpad - Create a New File


वर्डपैड में एक नई फ़ाइल बनाने के लिए – फाइल मेनू पर क्लिक करें और फिर New पर क्लिक करें। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+N के द्वारा भी न्यू फाइल विंडो को ओपन किया जा सकता है। वर्डपैड के वर्किंग एरिया में माउस पॉइंटर द्वारा क्लिक करके की-बोर्ड से आसानी से टाइप किया जा सकता है।

Creating new file in WordPad
Wordpad | Create a New File

विंडोज वर्डपैड - फाइल सेव करना | Windows Wordpad - Save a File



सेव ऑप्शन पर क्लिक करने पर सेव डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, इस डायलॉग बॉक्स में फाइल को सेव करने हेतु लोकेशन / फोल्डर जिसमें फाइल को सेव करना होता है, को सिलेक्ट कर फाइलनेम बॉक्स में फ़ाइल का नाम टाइप करके फाइल को सेव किया जा सकता है। वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+S के द्वारा भी फाइल विंडो को सेव किया जा सकता है।

यदि फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट / टाइप में सेव किया जाना है तो सेव एज ऑप्शन से फ़ाइल टाइप  को सिलेक्ट कर अन्य फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है।

How to Save a WordPad File
Wordpad | Save File

विंडोज वर्डपैड - फाइल ओपन करना | Windows Wordpad - Open a File



वर्डपैड में सेव की गई फ़ाइल को ओपन करने के लिए - फाइल मेनू पर क्लिक करें, और फिर ओपन पर क्लिक करें। वर्डपैड में टेक्स्ट फ़ाइल (.txt), रिच टेक्स्ट फ़ाइल (.rtf), Word डॉक्यूमेंट (.docx), और ओपन डॉक्यूमेंट टेक्स्ट फ़ाइल (.odt) को ओपन कर सकते हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+O के द्वारा भी फाइल को ओपन किया जा सकता है।

How to open a WordPad File
Wordpad | Open File


Back to Contents

टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग | Text Editing & Formatting


टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग द्वारा किसी भी फाइल में परिवर्तन किए जा सकते हैं। एडिटिंग के द्वारा किसी भी करैक्टर को मिटाना, वर्ड को सुधारना, कट, कॉपी एवं पेस्ट, फाइंड एवं रिप्लेस इत्यादि ऑप्शन का प्रयोग किया जा सकता है।
फॉर्मेटिंग द्वारा टेक्स्ट को बोल्ड या इटैलिक करना, अलग-अलग फोंट, साइज़, कलर और स्टाइल का प्रयोग, पैराग्राफ की फॉर्मेटिंग एवं लाइन स्पेस आदि का उपयोग किया जा सकता है। वर्डपैड में होम टैब के द्वारा टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग का प्रयोग किया जाता है। इसके ऑप्शन निम्नानुसार हैं।

विंडोज वर्डपैड - होम टैब | Windows Wordpad - Home Tab


होम टैब को पांच ग्रुप में विभाजित किया गया है: Clipboard, Font, Paragraph, Insert और Editing.

Using Home Tab in WordPad
Wordpad Home Tab

विंडोज वर्डपैड - क्लिपबोर्ड (कट / कॉपी / पेस्ट ) | Windows Wordpad - Clipboard (Cut / Copy / Paste / Paste Special)


इस ग्रुप में तीन ऑप्‍शन उपलब्ध हैं: Cut, Copy, Paste.

Using Clipboard in WordPad
Wordpad Clipboard (Cut / Copy / Paste / Paste Special)

कट (Cut) :   इस ऑप्‍शन से आप सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को एक जगह से दूसरी जगह पर कट कर पेस्‍ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्‍शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+X या राइट माउस क्लिक => क्लिक Cut।

कॉपी (Copy) :   सिलेक्ट किए गए टेक्‍स्‍ट को कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्‍ट करने के लिए। अन्य ऑप्‍शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+C या राइट माउस क्लिक => क्लिक Copy)।

पेस्ट (Paste) :   आप सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को या तो कट या कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्‍ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्‍शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+V या राइट माउस क्लिक करें, Paste)

पेस्ट स्पेशल (Paste Special) :   पेस्ट (Paste) फ़ंक्शन के नीचे एक एरो हैं, जिसमें Paste और Paste Special दो ऑप्‍शन हैं। किसी टेक्स्ट को कॉपी कर उसे अन्य फॉर्मेट जैसे अनफ़ॉर्मेट टेक्स्ट, पिक्चर अथवा रिच टेक्स्ट फॉर्मेट में पेस्‍ट करने के लिए Paste Special का उपयोग किया जाता हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट ALT + CTRL + V का प्रयोग किया जाता है।


Back to Contents

विंडोज वर्डपैड - फ़ॉन्ट ग्रुप | Windows Wordpad - Font Group


फ़ॉन्ट ग्रुप से आप सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को कई फ़ॉन्ट स्‍टाइल, फ़ॉन्ट कलर, एवं करैक्टर केस का प्रयोग कर सकते हैं। फॉन्ट वह स्टाइल है जो किसी भी टेक्स्ट या सिंबल को स्क्रीन पर अलग डिज़ाइन के रूप में प्रदर्शित करता है।

Using Fonts Option in WordPad
Wordpad Font Group

फ़ॉन्ट (Font) :   वर्डपैड में डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट Calibri है। किसी अन्य फ़ॉन्ट स्‍टाइल को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।

फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size) :   डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट साइज 11 है। अन्य फ़ॉन्ट साइज को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।

फ़ॉन्ट साइज़ बटन (Font Size Button) :   Capital A एवं Small A दो फॉण्ट साइज़ बटन हैं। कैपिटल A सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट के फ़ॉन्ट साइज़ को बड़ा करेगा, छोटा A सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट के फ़ॉन्ट साइज़ को कम करेगा। फ़ॉन्ट साइज़ को शॉर्टकट की SHIFT+ CTRL + > द्वारा बढ़ाया एवं SHIFT+ CTRL + < द्वारा छोटा किया जा सकता है।

बोल्ड (Bold) :   बोल्ड बटन B से सिलेक्‍ट किया गया टेक्‍स्‍ट बोल्ड होगा, शॉर्टकट की CTRL + B है।

इटैलिक (Italic) :   इटैलिक बटन I से सिलेक्‍ट किया गया टेक्‍स्‍ट इटैलिक होगा, शॉर्टकट की CTRL + I है।

अंडरलाइन (Underline) :   अंडरलाइन बटन U से सिलेक्‍ट किया गया टेक्‍स्‍ट अंडरलाइन होगा, शॉर्टकट की CTRL + U है।

स्ट्राइक थ्रू (strikethrough):   स्ट्राइक थ्रू बटन abc से सिलेक्ट किए गए टेक्‍स्‍ट के बीच में से एक लाइन खींची जाती है, सामान्यतः यह एडिटिंग के लिए डिलीट किए जाने वाले टेक्स्ट के लिए उपयोग की जाती है।

सबस्क्रिप्ट (Subscript)   सबस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्‍स्‍ट को सबस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + = है।

सुपरस्क्रिप्ट (Superscript):   सुपरस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्‍स्‍ट को सुपरस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की SHIFT + CTRL + = है।

टेक्स्ट कलर (Text Color) :   टेक्स्ट कलर बटन A से सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट के कलर को बदलने के लिए डाउन ऐरो पर क्लिक कर कलर सिलेक्‍ट कर सकते हैं।

टेक्स्ट हाइलाइटर (Text Highlighter):   टेक्स्ट हाइलाइटर बेन Pencil से सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को हाइलाइट करने के लिए आप इस हाइलाइटर का उपयोग कर सकते हैं। डाउन ऐरो पर क्लिक कर आप 12 अलग-अलग कलर्स में से चुन सकते हैं।

Back to Contents

विंडोज वर्डपैड - पैराग्राफ ग्रुप | Windows Wordpad - Paragraph Group


पैराग्राफ (Paragraph) ग्रुप के साथ, पैराग्राफ को निम्नानुसार फॉर्मेट कर सकते हैं :-

Paragraph Formatting in Wordpad
Wordpad Paragraph Options

इंडेंट्स (Indents) : किसी पैराग्राफ के मार्जिन को सेट करने के लिए इंडेंट्स का उपयोग किया जाता है, इंडेंट्स के द्वारा पैराग्राफ के लेफ्ट अथवा राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। वर्डपैड इसके लिए दो ऑप्शन उपलब्ध कराता है।

डिक्रीज इंडेंट (Decrease Indent) : इस ऑप्‍शन से लेफ्ट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। यह ऑप्शन लिस्ट हेतु उपयोगी होता है।

इनक्रीज इंडेंट (Increase Indent): इस ऑप्‍शन से राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। डिफ़ॉल्ट रूप से इंडेंट 0.5 सेमी का स्पेस सेट करता है।

लिस्ट (List): फाइल में लिस्‍ट बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं, इसके द्वारा लिस्ट आइटम्स को नंबर या बुलेट दे सकते हैं।

लाइन स्पेसिंग (Line Spacing) : टेक्स्ट की लाइन के बीच के स्‍पेस को सेट करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, यहाँ से दो लाइन के बीच में 1, 1.15,1.5 एवं 2 लाइन का स्पेस दिया जा सकता है। शॉर्टकट की के रूप में सिंगल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 1, 1.5 लाइन स्पेस के लिए CTRL + 5 एवं डबल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 2 का उपयोग किया जाता है।

टेक्स्ट एलाइनमेंट : डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट एलाइनमेंट के लिए इन ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है, विंडोज के सभी प्रोग्राम्स में यह उपलब्ध होता है।

लेफ्ट एलाइन (Left Align) : सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को लेफ्ट एलाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है, इससे जो भी टेक्स्ट सिलेक्ट किया जाता है वह पेज के लेफ्ट साइड की और एक लाइन में सीधा रहता है। शॉर्टकट की CTRL + L है।

सेण्टर एलाइन (Center Align) : सिलेक्‍ट किया गया टेक्‍स्‍ट सेंटर में लाने के लिए इसे प्रयोग करते हैं, शॉर्टकट की CTRL + E है।

राईट एलाइन (Right Align) : सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को राइट से अलाइन करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + R है।

जस्टिफ़ाय Justified: सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को जस्टिफाई किया जाता है जिसमें टेक्स्ट लेफ्ट और राइट दोनों साइड से एलाइन हो जाता है, पैराग्राफ में इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। शॉर्टकट की CTRL + J है।

पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स : इस बटन पर क्लिक करने पर पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाता है, जिसके द्वारा पैराग्राफ की सभी सेटिंग एक साथ सिलेक्ट की जा सकती हैं। इसके द्वारा इंडेंट्स, लाइन स्पेसिंग, एलाइनमेंट एवं टैब्स को सेट किया जा सकता है।

Paragraph Dialog Box in Wordpad
Wordpad Paragraph Dialog Box

Back to Contents

विंडोज वर्डपैड - इन्सर्ट ग्रुप | Windows Wordpad - Insert Group


इन्सर्ट ग्रुप से वर्डपैड डॉक्यूमेंट में पिक्चर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट ड्राइंग, डेट एवं टाइम के साथ साथ कंप्यूटर में इनस्टॉल अन्य प्रोग्राम्स के ऑब्जेक्ट्स को इन्सर्ट कर सकते हैं।-

Using Insert Object in WordPad
Wordpad Insert Option

पिक्चर (Picture) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट में इमेज इंसर्ट करने के लिए यह ऑप्‍शन हैं। पिक्चर बटन पर क्लिक करने पर डायलॉग बॉक्स ओपण होता है जिसके द्वारा निर्धारित स्थान से इमेज को सिलेक्‍ट कर इन्सर्ट कर सकते हैं।

पेंट ड्राइंग (Paint Drawing) : विंडोज के पेंट प्रोग्राम में ड्राइंग बना कर यहाँ इन्‍सर्ट कर सकते हैं। यह बटन विंडोज पेंट की प्रोग्राम विंडो ओपन कर देता है जिससे आप आसानी से ड्राइंग बना सकते हैं।

डेट / टाइम (Date and Time) : वर्डपैट डॉक्यूमेंट में कर्सर पोजीशन पर करंट डेट / टाइम इन्‍सर्ट कर सकते हैं। बटन पर क्लिक कर फॉर्मेट सिलेक्ट करने पर उसी फॉर्मेट में डेट / टाइम आ जाता है।

इन्सर्ट ऑब्जेक्ट (Insert object) : कंप्यूटर सिस्टम में इनस्टॉल अन्‍य प्रोग्राम्स एवं माइक्रोसॉफ्ट पैकेज के ग्राफ, टेक्‍स्‍ट, चार्ट, इक्वेशान जैसे ऑब्‍जेक्‍ट को यहां से इन्‍सर्ट कर सकते हैं।

Using Insert Object Dialog Box in WordPad
Wordpad Insert Object Dialog Box

विंडोज वर्डपैड - एडिटिंग ग्रुप | Windows Wordpad - Editing Group


इस ग्रुप में निम्न ऑप्‍शन उपलब्ध हैं –

Find and Replace in Wordpad
Wordpad Find and Replace

फाइंड (Find) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्‍द को तुरंत ढूंढने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + F है।

रिप्लेस (Replace) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्‍द को ढूंढ कर उसकी जगह नया शब्द बदलने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + H है।

सिलेक्ट आल (Select All) : यह बटन डॉक्यूमेंट के सारे टेक्‍स्‍ट को सिलेक्‍ट करता है, शॉर्टकट की CTRL + A है।

Back to Contents

व्यू टैब | VIEW TAB


व्यू (View) टैब में तीन ग्रुप हैं: ज़ूम (Zoom), शो/हाईड (Show or Hide) एवं सेटिंग्स में वर्ड रैप (Word Wrap) और मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings)

View Options in WordPad
Wordpad View Tab

विंडोज वर्डपैड - ज़ूम | Windows Wordpad - Zoom


ज़ूम ऑप्शन द्वारा वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन एवं ज़ूम आउट कर के देखा जा सकता है, इसके लिए सम्बन्धित ज़ूम बटन पर क्लिक किया जा सकता है. इसके मुख्य बटन हैं
ज़ूम इन (Zoom in) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन कर आप बड़ा कर देख सकते हैं।
ज़ूम आउट (Zoom out) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम आउट कर आप छोटा कर देख सकते हैं।
100% बटन : नॉर्मल साइज में वर्डपैड डयॉक्‍युमेंट को देखने के लिए 100% बटन पर क्लिक करें।


विंडोज वर्डपैड - शो / हाईड | Windows Wordpad - Show or Hide


इस ग्रुप से आप रूलर (Ruler) और स्टेटस बार (Status bar) को हाइड या अनहाइड कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से Ruler और Status bar के चेक बॉक्‍स सिलेक्‍ट होते हैं, मतलब दे आपको दिखाई देते हैं। इन चेक बॉक्‍स को अनटिक करने पर वे हाइड हो जाएंगे।

विंडोज वर्डपैड - वर्ड रैप और मेज़रमेंट सेटिंग्स | Windows Wordpad - Word Wrap and Measurement Settings


सेटिंग्स ऑप्शन में वर्ड रैप (Word Wrap) और मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) को परिवर्तित किया जा सकता है. इसके मुख्य ऑप्शन हैं:
वर्ड रैप (Word Wrap) : वर्डपैड में वर्ड रैप ऑप्शन के अंतर्गत नो रैप (No Wrap), रैप टू विंडो (Wrap to window) में डॉक्यूमेंट विंडो के अनुसार रैप होगा एवं रैप टू रूलर (Wrap to ruler) ऑप्शन में रूलर के अनुसार रैप होता है।

मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) : मेज़रमेंट सेटिंग्स में यूनिट को सिलेक्ट किया जा सकता है इसमें सेंटीमीटर (CM), इंच (Inhces), पॉइंट (Points) अथवा पीकास (Picas) का सिलेक्शन किया जा सकता है.

पेज सेटअप एवं प्रिंटिंग डॉक्यूमेंट | Page Setup & Printing Document


वर्डपैड में फाइल को प्रिंट करने के लिए फाइल मेन्यू का प्रयोग किया जाता है। फाइल को प्रिंट करने से पहले पेज सेटअप आप्शन के द्वारा पेज की सेटिंग की जा सकती है।

विंडोज वर्डपैड - पेज सेटअप | Windows Wordpad - Page Setup


वर्डपैड में पेज सेटअप कई ऑप्शन प्रदान करता है। इसके द्वारा कागज़ का आकार (Page Size), पेज ओरिएंटेशन, हेडर और फुटर को सिलेक्ट किया जा सकता है। फाइल मेन्यू से पेज सेटअप पर क्लिक करने पर निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है।


Page Setup in WordPad
Wordpad Page Setup

पेज सेटअप से पेज साइज़ (Letter, A4,A3...), पेज ओरिएंटेशन Portrait या Landscape, मार्जिन (टॉप, बॉटम, लेफ्ट, राईट), और प्रिंट पेज नंबर चुन सकते हैं। यह डायलॉग बॉक्स पेपर साइज़, ओरिएंटेशन, मार्जिन के साथ ही उसका प्रीव्यू भी प्रदर्शित करता है.

विंडोज वर्डपैड - प्रिंट | Windows Wordpad - Print


फाइल मेन्यू से प्रिंट ऑप्शन अथवा शॉर्टकट की CTRL+P द्वारा फाइल को प्रिंट किया जाता है. यह निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है.

Printing Wordpad file
Wordpad Print Setup

प्रिंट डायलॉग बॉक्स द्वारा प्रिंटर को सिलेक्ट करने के साथ साथ पेज रेंज एवं कितनी कॉपी प्रिंट करना है इसे सिलेक्ट करके प्रिंट बटन पर क्लिक करते हैं. उसी के अनुसार प्रिंटर डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी प्रिंट करता है.


Back to Contents




















Tags - What is MS Wordpad? How to use Microsoft Wordpad? How to Open MS Wordpad? Opening a File in Wordpad? Closing and Saving File in Wordpad? Using Cut, Copy, Paste in Wordpad? Printing a Wordpad File. Page Setup in Wordpad? How to Insert the Time and Date in a Wordpad Document? How to Change Font in a Wordpad Document? Using File Menu, Edit Menu, Format Menu, View Menu in Wordpad? Computer Learning in Hindi. Wordpad Tutorial in Hindi. Wordpad Learning Wordpad in Hindi. Practical Use of Wordpad. Microsoft Wordpad, Windows Wordpad, How to use Wordpad on windows 10, How to use Wordpad for html, What is the use of Wordpad, Microsoft Wordpad online notes, Using Wordpad for windows7. Using Wordpad for windows10. Windows Wordpad Hindi Notes.
वर्डपैड क्या है? वर्डपैड के क्या उपयोग है? कम्प्युटर में वर्डपैड को कैसे प्रयोग करें? वर्डपैड में फाईल बनाना, सेव करना एवं प्रिंट करना. वर्डपैड में कट, कॉपी, पेस्ट का प्रयोग. वर्ड रैप क्या है? वर्डपैड डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें? वर्डपैड डॉक्युमेंट का पेज सेट करना. वर्डपैड डॉक्युमेंट में समय एवं दिनांक कैसे लिखे? वर्डपैड डॉक्युमेंट में फॉन्ट कैसे बदलें? विंडोज वर्डपैड में फाइल मेन्यू, एडिट मेन्यू, फॉर्मेट मेन्यू, व्यू मेन्यू का प्रयोग कैसे करें?
वर्डपैड क्या है? – What is MS WordPad? वर्डपैड के क्या उपयोग है? – Use of MS WordPad. वर्डपैड के कितने संस्करण है? – How Many Versions of WordPad? कम्प्युटर में वर्डपैड कैसे स्थापित (install) करें? – How to Install MS WordPad? MS वर्डपैड को कैसे खोले? – How to Open MS WordPad? WordPad में एक फाईल को खोलना – Opening a File in WordPad? वर्डपैड में एक फाईल को बंद करना – Closing a File in WordPad? वर्डपैड में फाईल को सेव करना – Saving a File in WordPad? एक वर्डपैड डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें – How to Print a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्यूमेंट का प्रिंट प्रीव्यू कैसे देखें? एक वर्डपैड डॉक्युमेंट का पेज सेट करना – Page Setup in WordPad? वर्डपैड डॉक्युमेंट में समय एवं दिनांक कैसे लिखे – How to Insert the Time and Date in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में फॉन्ट स्टाईल कैसे बदले – How to Change Font Style in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में पिक्चर कैसे इन्सर्ट करें – How to Insert Picture in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में ऑब्जेक्ट कैसे इन्सर्ट करें – How to Insert Object in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में पेंट का उपयोग कैसे करें – How to Insert ‘Paint Drawing’ in a WordPad Document? वर्डपैड बटन का उपयोग – Using WordPad Button? वर्डपैड की क्विक एक्सेस टूलबार का उपयोग – Using ‘Quick Access Toolbar’ of WordPad? वर्डपैड होम टैब का उपयोग – Using ‘Home Tab’ of WordPad? वर्डपैड व्यू टैब का उपयोग – Using ‘View Tab’ of WordPad?



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


How to Use Notepad Text Editor

How to use Windows Notepad

 विंडोज नोटपैड का प्रयोग | Using Windows Notepad

How to Use Notepad

नोटपैड एक साधारण लेकिन उपयोगी टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के हर संस्करण में शामिल है। यह एक टेक्स्ट एडिटर (Text Editor) प्रोग्राम है जो प्लेन टेक्स्ट फ़ाइलों को खोलने, देखने और एडिट करने की अनुमति देता है।
नोटपैड का प्रयोग साधारण टेक्स्ट फाइल बनाने के लिए किया जाता है। नोटपैड टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने के लिए सरल और उपयोगी टूल है।

विंडोज नोटपैड के उपयोग | Uses of Windows Notepad


टेक्स्ट एडिटर का उपयोग विभिन्न प्रकार के उद्देश्यों के लिए विभिन्न प्रकार के लोगों द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग सामान्य यूजर द्वारा सिंपल नोट्स बनाने, डेली डायरी, सामान्य जानकारी को टेक्स्ट फाइल के रूप में सेव करने के लिए किया जाता है।

एडवांस यूजर नोटपैड का प्रयोग कंप्यूटर द्वारा ऑटोमेटेड टास्क के लिए कमांड लिख कर बैच फाइल के रूप में सेव करके एक सिंगल फाइल के द्वारा बहुत सारी कमांड्स रन कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और वेब डेवलपर्स प्रोग्रामिंग और मार्कअप लैंग्वेज / वेब लैंग्वेज में कोड लिखने और एडिट करने के लिए टेक्स्ट एडिटर्स का उपयोग करते हैं।

कंप्यूटर के बेसिक टास्क सीखने के लिए नोटपैड सबसे अच्छा प्रोग्राम है। इसके द्वारा बेसिक कीबोर्ड टाइपिंग, मेन्यू आप्शन का प्रयोग, शॉर्टकट की / कमांड का प्रयोग एवं बेसिक माउस ऑपरेशन आसानी से सीख सकते हैं।
Back to Contents

नोटपैड स्टार्ट करना | Starting Notepad


विंडोज सिस्टम पर टेक्स्ट एडिटर के रूप में डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन नोटपैड इंस्टॉल रहता है। नोटपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
1- प्रोग्राम मेन्यू से नोटपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
  Step 1 - स्टार्ट बटन पर क्लिक कीजिए
  Step 2 - स्टार्ट मेन्यू से विंडोज एक्सेसरीज ग्रुप सिलेक्ट कीजिए
  Step 3 - नोटपैड प्रोग्राम पर क्लिक कीजिए

Starting Notepad using Start Button
Starting Notepad using Start Button

2- रन कमांड : शॉर्टकट की विंडोज + R (Windows+R) के द्वारा रन डायलॉग बॉक्स में notepad टाइप कर ok बटन पर क्लिक करके भी नोटपैड को ओपन किया जा सकता है। विंडोज 10 में सर्च बॉक्स पर notepad टाइप करके भी इस प्रोग्राम को ओपन किया जा सकता है।

Starting Notepad using Run Command
Starting Notepad | Shortcut Key
Back to Contents

नोटपैड प्रोग्राम विंडो | Notepad Program Window


नोटपैड के स्टार्ट होने पर चित्रानुसार प्रोग्राम विंडो प्रदर्शित होती है। नोटपैड प्रोग्राम विंडो के मुख्य अवयव निम्न हैं।

Components of Notepad Program Window
Components of Notepad Program Windows

विंडोज नोटपैड - टाइटल बार | Windows Notepad - TITLE BAR


विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रत्येक प्रोग्राम एक निश्चित प्रोग्राम विंडो के रूप में ओपन होता है। प्रोग्राम विंडो के सबसे ऊपर टाइटल बार होता है। नोटपैड प्रोग्राम के टाइटल बार पर untitled-Notepad प्रदर्शित होता है। फाइल को सेव करने पर फाइल का नाम दिखाई देने लगता है।   

विंडोज नोटपैड - कण्ट्रोल बटन | Windows Notepad - CONTROL BUTTON


टाइटल बार के दाईं ओर स्थित कंट्रोल बटन विंडो को कण्ट्रोल करने की सुविधा देते हैं। मिनीमाइज बटन विंडो को टास्कबार मिनीमाइज कर देता है ताकि आप इसे न देखें। मैक्सीमाइज / रिस्टोर बटन विंडो को उसके अधिकतम साइज़ अथवा पुराने साइज़ में रिस्टोर करता है। क्लोज बटन (X) किसी भी प्रोग्राम विंडो को बंद करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

विंडोज नोटपैड - वर्क एरिया | Windows Notepad - WORK AREA


किसी भी प्रोग्राम का यह मुख्य वर्किंग एरिया होता है, जहाँ पर यूजर प्रोग्राम पर कार्य करता है। नोटपैड में इस एरिया का प्रयोग टाइपिंग करने के लिए किया जाता है। इसी स्थान पर कमांड / मेन्यू का प्रयोग करने पर सम्बन्धित डायलॉग बॉक्स भी प्रदर्शित होता है।

विंडोज नोटपैड - मेन्यू बार | Windows Notepad - Menu Bar


नोटपैड में टाइटल बार के नीचे मेन्यू बार प्रदर्शित होता है। इस मेन्यू बार में नोटपैड प्रोग्राम में विभिन्न कार्यो को करने के लिए विभिन्न ऑप्शन दिए गए हैं। नोटपैड में फ़ाइल, एडिट, फॉर्मेट, व्यू एवं हेल्प मेन्यू द्वारा विभिन्न कमांड्स का प्रयोग किया जाता है। इन कमांड को माउस द्वारा क्लिक करके अथवा कीबोर्ड द्वारा शॉर्टकट की से उपयोग किया जा सकता है।  

विंडोज नोटपैड - स्क्रोल बार | Windows Notepad - SCROLL BAR


वर्क स्पेस के दायीं ओर स्क्रॉल बार होता है जो डॉक्यूमेंट अथवा पेज की सामग्री को देखने में मदद करता है। यदि प्रोग्राम विंडो के कंटेंट स्क्रीन साइज़ पर पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहे हैं तो स्क्रोल बार की सहायता से उनको देखा जा सकता है।  

विंडोज नोटपैड - स्टेटस बार | Windows Notepad - STATUS BAR


स्टेटस बार एक ग्राफिकल कंट्रोल एलिमेंट है जो विंडो के सबसे नीचे के भाग में स्थित होता है, जिसमें नोटपैड प्रोग्राम से सम्बन्धित सूचनाएं लाइन नंबर, कॉलम, व्यू आप्शन प्रदर्शित होती हैं। 


Back to Contents

1. टेक्स्ट फाइल बनाना, ओपन एवं सेव करना | Creating, Open and Save text files


नोटपेड,  यूजर्स को टेक्स्ट फाइल बनाने, ओपन करने एवं देखने में सहायता करता है. इस प्रोग्राम के द्वारा सामान्य टेक्स्ट फाइल को आसानी से एवं शीघ्र बनाया जा सकता है। नोटपैड के वर्किंग एरिया में माउस पॉइंटर द्वारा क्लिक करके कीबोर्ड से आसानी से टाइप किया जा सकता है।  
फाइल को सेव करने के लिए फाइल मेन्यू से Save ऑप्शन पर क्लिक करके अथवा की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+S के द्वारा फाइल को सेव किया जा सकता है।  

Creating, Open and Save Notepad Files
Using Notepad | Creating, Open and Save Files

सेव ऑप्शन पर क्लिक करने पर सेव डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, इस डायलॉग बॉक्स में फाइल को सेव करने हेतु लोकेशन / फोल्डर जिसमें फाइल को सेव करना होता है, को सिलेक्ट कर फाइलनेम बॉक्स में फ़ाइल का नाम टाइप करके फाइल को सेव किया जा सकता है। नोटपैड में तैयार टेक्स्ट फाइल को सामान्यतः '.txt' एक्सटेंशन के साथ सेव किया जाता है।

Save Notepad Files
Using Notepad | Save Text Files

यदि फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट / टाइप में सेव किया जाना है तो सेव एज ऑप्शन से फ़ाइल टाइप  को सिलेक्ट किया जा सकता है।  
फाइल मेन्यू के अन्य ऑप्शन जैसे न्यू (New) शॉर्टकट की
CTRL+N द्वारा का उपयोग नई फ़ाइल बनाने, फाइल ओपन (Open) करने के लिए शॉर्टकट की CTRL+O तथा सेव एज शॉर्टकट की CTRL+SHIFT+S द्वारा - पहले से सेव फ़ाइल  को नए नाम अथवा टाइप में सेव करने के लिए किया जाता है।
Back to Contents

2. टेक्स्ट एडिटिंग एडिट मेन्यू | Text Editing using Edit Menu


नोटपैड में बनाई गई फाइल में सुधार करना एडिटिंग कहलाता है. सामान्य एडिटिंग हेतु जैसे किसी करैक्टर को मिटाने / सही करने हेतु कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है। इसके लिए नेविगेशन की (Arrow Key), बैकस्पेस, इन्सर्ट, डिलीट का उपयोग करते हैं।
अन्य एडिटिंग ऑप्शन हेतु नोटपैड में एडिट मेन्यू का प्रयोग किया जाता है, इसके द्वारा अनडू, कट, कॉपी, पेस्ट, डिलीट जैसे सामान्य एडिटिंग ऑप्शन प्रयोग किए जा सकते हैं। एडिट मेन्यू के ये ऑप्शन विंडोज के लगभग हर प्रोग्राम में एक समान होते हैं। एडिट मेन्यू पर क्लिक करने पर निम्नानुसार मेन्यू प्रदर्शित होता है।

Text Editing in Notepad
Using Notepad | Text Editing

एडिट मेन्यू के ऑप्शन के सामने ही उनके की-बोर्ड शॉर्टकट भी दिए गए हैं जिससे उन्हें तेजी से प्रयोग किया जा सकता है।  

विंडोज नोटपैड | अनडू (Undo)


शॉर्टकट की CTRL+Z द्वारा किसी भी लास्ट एक्शन को रिवर्ट / वापस किया जा सकता है। गलती से किसी टेक्स्ट को डिलीट करने पर अनडू द्वारा वापस लाया जा सकता है।  

विंडोज नोटपैड | कट (Cut) | कॉपी (Copy) | पेस्ट (Paste)


शॉर्टकट की CTRL+X द्वारा किसी टेक्स्ट को सिलेक्ट कर कट किया जा सकता है एवं उसे किसी अन्य स्थान या फाइल में पेस्ट किया जा सकता है। कट / कॉपी का प्रयोग करने के लिए किसी टेक्स्ट को सिलेक्ट किया जाना आवश्यक है।   यदि किसी टेक्स्ट को सिलेक्ट नहीं किया गया है तो मेन्यू के ये ऑप्शन ग्रे (Grey) कलर में दिखाई देते है  एवं उनका उपयोग नहीं किया जा सकता।  

शॉर्टकट की CTRL+C द्वारा किसी टेक्स्ट को सिलेक्ट कर कॉपी  किया जा सकता है एवं उसे किसी अन्य स्थान या फाइल में पेस्ट किया जा सकता है।

शॉर्टकट की CTRL+V द्वारा कट किए गए टेक्स्ट को किसी अन्य स्थान पर पेस्ट किया जा सकता है, इससे वह टेक्स्ट पूर्व जगह से हटकर पेस्ट की गई जगह पर इन्सर्ट हो जाता है। कॉपी किए गए टेक्स्ट को पेस्ट करने पर वह दूसरी जगह भी इन्सर्ट हो जाता है, अर्थात उसकी दूसरी प्रतिलिपि बन जाती है।

विंडोज नोटपैड | डिलीट (Del)


की-बोर्ड की DELETE Key द्वारा सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को डिलीट  किया जा सकता है।

विंडोज नोटपैड | फाइंड (Find) | रिप्लेस (Replace)


एडिट मेन्यू के दूसरे भाग में फाइंड एवं रिप्लेस से सम्बन्धित ऑप्शन दिए गए हैं, जिनका उपयोग टेक्स्ट फाइल में किसी शब्द अथवा वाक्य को ढूँढने (Search) / रिप्लेस करने के लिए किया जाता है।

फाइंड (Find) : किसी भी टेक्स्ट को ढूँढने (Search) के लिए Find शॉर्टकट की CTRL+F का प्रयोग किया जाता है। किसी भी टेक्स्ट को सिलेक्ट कर फाइंड ऑप्शन का प्रयोग करने पर यह एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है। जिसमें फाइंड किए जाने वाला टेक्स्ट दिखाई देता है, यदि फाइल में ऊपर या नीचे की ओर टेक्स्ट को ढूँढा जाना है तो डायरेक्शन रेडियो बटन से Up / Down को सिलेक्ट कर सकते हैं। फाइंड बटन पर क्लिक करते ही यह उस टेक्स्ट को हाईलाइट कर देता है।

Find Next (F3) से टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट में आगे की (forward) ओर एवं Find Previous (Shift+F3) का प्रयोग करके पीछे की ओर (backward) ढूँढा जा सकता है।


रिप्लेस (Replace): किसी टेक्स्ट को फाइंड कर उसकी जगह किसी अन्य टेक्स्ट को रिप्लेस करने के लिए इस आप्शन का उपयोग किया जाता है। शॉर्टकट की CTRL+H द्वारा इस को प्रयोग किया जा सकता है। नोटपैड एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है, जिसमें "find what" फ़ील्ड में फाइंड किए जाने वाले टेक्स्ट को टाइप कर एवं “रिप्लेस विथ” फील्ड में रिप्लेस किए जाने वाले टेक्स्ट को टाइप किया जाता है। इसमें  "मैच केस" का भी उपयोग किया जा सकता है। रिप्लेस बटन द्वारा फाइंड किए गए टेक्स्ट को रिप्लेस एवं रिप्लेस ऑल द्वारा डॉक्यूमेंट में सभी जगह उस टेक्स्ट को रिप्लेस कर दिया जाता है।

विंडोज नोटपैड | गो टू (Go to)


शॉर्टकट की CTRL+G द्वारा डॉक्यूमेंट में किसी भी लाइन पर पहुंचा जा सकता है। यदि डॉक्यूमेंट में वर्ड रैप (Word Wrap) का प्रयोग किया गया है तो यह कमांड एक्टिव नहीं होगी।

विंडोज नोटपैड | सिलेक्ट ऑल (Select All)


शॉर्टकट की CTRL+A द्वारा डॉक्यूमेंट के पूरे टेक्स्ट को एक साथ सिलेक्ट किया जा सकता है।

विंडोज नोटपैड | सर्च विथ बिंग (Search with Bing)


विंडोज 10 नोटपैड में यह नया आप्शन जोड़ा गया है, इससे सिलेक्ट किए टेक्स्ट को इन्टरनेट पर Bing सर्च इंजन द्वारा तेजी से सर्च करने के लिए प्रयोग करते हैं। इसकी शॉर्टकट की CTRL+E है।  

विंडोज नोटपैड | टाइम एवं डेट (Time/Date)


नोटपैड में एडिट मेन्यू अथवा  शॉर्टकट फंक्शन की F5 द्वारा करंट डेट एवं टाइम को इन्सर्ट किया जा सकता है। यह करंट टाइम एवं डेट को विंडोज की सेटिंग के अनुसार 11:37 20-01-2021 (HH:MM DD-MM-YYYY) फॉर्मेट में   इन्सर्ट कर देता है।  

Back to Contents

3. नोटपैड फॉर्मेट मेन्यू |  Notepad Format Menu 


फ़ॉर्मेट मेन्यू  द्वारा नोटपैड में निम्न दो ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

विंडोज नोटपैड | वर्ड रैप (Word Wrap)


नोटपैड में वर्ड रैप को ऑन अथवा ऑफ़ किया जा सकता है, जब वर्ड रैप को बंद कर दिया जाता  है तो जो कुछ भी टाइप करते हैं वह एक सिंगल लंबी लाइन पर टाइप होता जाता है, जब तक एंटर की नहीं दबाते हैं। टाइप किया गया टैक्स्ट नोटपैड विंडो से बाहर टाइप होता रह्ता है, जिसे देखने के लिए दायें ओर स्क्रोल करना होता है।


Word Wrap in Notepad
Using Word Wrap in Notepad

वर्ड रैप को ऑन करने पर नोटपैड द्वारा स्वचालित रूप से टेक्स्ट को अगली पंक्ति (Next Line) में रैप कर दिया जाता हैं। जिससे टाइप किया गया टैक्स्ट नोटपैड विंडो में पूरा दिखाई देने लगता है।

फ़ॉन्ट (Font) : नोटपैड में फ़ॉर्मेट मेन्यू से टैक्स्ट का फ़ॉन्ट बदला जा सकता है। फ़ॉन्ट ऑप्शन पर क्लिक करने पर फॉण्ट डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। यह विंडोज़ में इंस्टाल सभी फॉन्ट की लिस्ट एवं उनकी स्टाइल जैसे बोल्ड, इटैलिक और उनके साइज़ को सिलेक्ट करने की सुविधा देता है।

Font Dialog Box in Notepad
Using Font Dialog Box in Notepad

किसी भी फॉन्ट को सिलेक्ट करने पर उसका प्रिव्यू भी दिखाई देता है।
नोटपैड में फॉन्ट चेंज करने पर पूरे डॉक्यूमेंट का फॉन्ट चेंज होता है। नोटपैड में किसी भी टैक्स्ट डॉक्यूमेंट में एक से अधिक फॉन्ट का उपयोग नहीं किया जा सकता है।


Back to Contents

4. नोटपैड व्यू  मेन्यू |  Notepad View Menu  


नोटपैड व्यू मेन्यू से ज़ूम ऑप्शन एवं स्टेटस बार ऑप्शन को सिलेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है।
ज़ूम ऑप्शन (Zoom Option): व्यू मेन्यू से ज़ूम ऑप्शन पर माउस पॉइंटर लाने पर एक सब मेन्यू ओपन होता है, इसमें ज़ूम इन, ज़ूम आउट और डिफ़ाल्ट ज़ूम के ऑप्शन दिए गए हैं। ज़ूम इन टैक्स्ट को बड़े आकार में जबकि  ज़ूम आउट छोटे आकार में प्रदर्शित करता है।

Viewing Option in Notepad
Using Viewing Option in Notepad

टेक्स्ट को ज़ूम करने के लिए ज़ूम इन शॉर्टकट की CTRL+PLUS (+ Sign) एवं ज़ूम आउट शॉर्टकट की CTRL+MINUS (- Sign) का प्रयोग करें। ज़ूम स्तर को और बढ़ाने या घटाने के लिए समान चरणों को दोहरा सकते हैं। सामान्य ज़ूम स्तर पर वापस जाने के लिए, व्यू मेन्यू से "डिफ़ॉल्ट ज़ूम" सिलेक्ट कर सकते हैं या क़ी बोर्ड शॉर्टकट की CTRL+0 का प्रयोग करें।

विंडोज नोटपैड | स्टेटस बार (Status Bar)


व्यू मेन्यू से स्टेटस बार को ऑन या ऑफ़ किया जा सकता है।  स्टेटस बार नोटपैड के नीचे दिखाई देता है और यह टैक्स्ट डॉक्यूमेंट में लाइन्स की संख्या और कॉलम की संख्या जैसी जानकारी देता है।
Back to Contents

5. प्रिंटिंग टैक्स्ट डॉक्यूमेंट  |  Printing Text Document 


नोटपैड में फाइल को प्रिंट करने के लिए फाइल मेन्यू का प्रयोग किया जाता है. फाइल को प्रिंट करने से पहले पेज सेटअप आप्शन के द्वारा पेज की सेटिंग की जा सकती है.

पेज सेटअप (Page Setup) : नोटपैड में पेज सेटअप कई ऑप्शन प्रदान करता है। इसके द्वारा कागज़ का आकार (Page Size), पेज ओरिएंटेशन, हेडर और फुटर को सिलेक्ट किया जा सकता है। फाइल मेन्यू से पेज सेटअप पर क्लिक करने पर निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है.

Page Setupin Notepad
Using Page Setup in Notepad

यह डायलॉग बॉक्स पेपर साइज़, ओरिएंटेशन, मार्जिन के साथ साथ हैडर एवं फुटर को भी इन्सर्ट करने की सुविधा देता है. साथ ही उसका प्रीव्यू भी प्रदर्शित करता है.
प्रिंट (Print) : फाइल मेन्यू से प्रिंट ऑप्शन अथवा शॉर्टकट की CTRL+P द्वारा फाइल को प्रिंट किया जाता है. यह निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है.

Print Dialog Box in Notepad
Using Print Dialog Box in Notepad

प्रिंट डायलॉग बॉक्स द्वारा प्रिंटर को सिलेक्ट करने के साथ साथ पेज रेंज एवं कितनी कॉपी प्रिंट करना है इसे सिलेक्ट करके प्रिंट बटन पर क्लिक करते हैं. उसी के अनुसार प्रिंटर डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी प्रिंट करता है.


Back to Contents
















Tags - How to use Windows Accessories Windows Notepad Program.What is MS Notepad? How to use Microsoft Notepad? How to Open MS Notepad? Opening a File in Notepad? Closing and Saving File in Notepad? Using Cut, Copy, Paste in Notepad? Printing a Notepad File. Page Setup in Notepad? How to Insert the Time and Date in a  Notepad Document? How to Change Font in a  Notepad Document? Using File Menu, Edit Menu, Format Menu, View Menu in Notepad? COmputer Hindi Notes for ITI-COPA, DCA, PGDCA, BCA, CCA, DOEACC and all Competitive Exams. Computer Learning in Hindi. Notepad Tutorial in Hindi. Notepad Learning Notepad in Hindi. Practical Use of Notepad. Microsoft Notepad, Windows Notepad, How to use notepad on windows 10, How to use notepad for html, What is the use of notepad,  Microsoft notepad online notes, Using notepad for windows7. Using notepad for windows10. Windows Notepad Hindi Notes. Notepad Shortcut Keys. How to use shortcut keys in Notepad.Operating System. What is Windows OS? Windows7- Understaing Windows Elements. Windows Desktop, Icons, Taskbar, Start Menu, Taskbar Funtions, Parts of Program Windows, Arranging Windows. Explore Windows Components Using Windows7. Learning Windows in Hindi. Explain different elements of windows in hindi. Windows Hindi Notes PDF Video Tutorials. Windows hindi books download pdf.   
नोटपैड क्या है?   नोटपैड के क्या उपयोग है? कम्प्युटर में  नोटपैड को कैसे प्रयोग करें?  नोटपैड में एक फाईल बनाना, सेव करना एवं प्रिंट करना. नोटपैड में कट, कॉपी, पेस्ट का प्रयोग. वर्ड रैप क्या है?  नोटपैड डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें?  नोटपैड डॉक्युमेंट का पेज सेट करना. नोटपैड डॉक्युमेंट में समय एवं दिनांक कैसे लिखे? नोटपैड डॉक्युमेंट में फॉन्ट कैसे बदलें? विंडोज नोटपैड में फाइल मेन्यू, एडिट मेन्यू,  फॉर्मेट मेन्यू, व्यू मेन्यू का प्रयोग कैसे करें? विंडोज नोटपैड हिंदी नोट्स. कंप्यूटर लर्निंग हिंदी नोट्स. आईटीआई कोपा विंडोज नोट्स. विंडोज एक्सेसरीज प्रोग्राम्स नोटपैड.  



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Translate