Use of Fire Extinguishers | ITI COPA Practical
अग्निशमन के उपयोग का अभ्यास (Use of Fire Extinguishers)
उद्देश्य (Objectives)
- अग्नि के अनुरूप अग्निशामक का उपयोग करना
- अग्निशामक को संचालित करना
- अग्नि को बुझाना।
आवश्यकताएँ (Requirements)
- अग्निशामक - CO2 (1 No.)
- कैंची 100mm (1 No.)
- सेल फोन (1 No.)
प्रक्रिया (PROCEDURE)
- आग लगी होने पर आसपास के व्यक्तियों को "आग, आग, आग" चिल्लाकर सचेत करना।
- तुरंत आग बुझाने वाली सेवा को सूचित करने की व्यवस्था करना।
- आपतकालीन निकास खोलना और लोगों को वहाँ से निकलने की व्यवस्था करना।
- विद्युत पॉवर सप्लाई को बंद करना। लोगों को आग के समीप न जाने दें।
- अग्नि के प्रकार को समझना और पहचानना:
श्रेणी 'A'
लकड़ी, कागज़, कपड़ा, ठोस पदार्थ
श्रेणी 'B'
ज्वलनशील द्रव्य (ग्रीस, गैसोलिन, तेल) और गलनशील ठोस पदार्थ
श्रेणी 'C'
गैस तथा द्रवित गैस
श्रेणी 'D'
धातुओं और विद्युत उपकरणों
अग्निशामक का प्रयोग (Use of Fire Extinguisher)
- CO2 (कार्बन डाई-ऑक्साइड) अग्निशामक को चुनें।
- CO2 अग्निशामक को ढूँढ़कर उसकी एक्सपाईरी तिथी (खराब होने की तिथि) जाँचना।
- सील को तोड़ना।
- हेन्डल में दी गई सेफटी पिन को खींचना (पिन अग्निशामक के सबसे ऊपर स्थिति रहती हैं)।
- आग के नीचले भाग को शामक का नोजल या होज से लक्ष्य करें।
- हेंडल लिवर को धीरे-धीरे दबाएँ ताकि एजेंट का निर्वाहण हो सके।
- उसको साइड में घुमायें ताकि वो लगभग 15 cm आग के ऊपर रहे और आग जब तक पूरी बूझ न जायें घुमाते रहें।
P.A.S.S. नियम
P
Pull
सेफ्टी पिन खींचना
A
Aim
आग के आधार पर निशाना साधना
S
Squeeze
लिवर दबाना
S
Sweep
नोजल को दोनों तरफ घुमाना
सावधानियाँ / चेतावनी
- आग बुझाते समय आग का भड़क जाना।
- जब तक आग नहीं बुझती परेशान न हों।
- अग्निशामक का उपयोग करने के उपरांत भी अगर आग नहीं बुझ रही है तो स्वयं को उस स्थान से दूर कर लें।
- यदि आप से जहरीला धुँआ निकल रहा है तो आग बुझाने का प्रयास न करें, विशेषज्ञ पर छोड़ दें।
- ध्यान रहे आपका जीवन, वस्तुओं से ज्यादा कीमती है। इसलिए स्वयं एवं दूसरों का जीवन खतरे में न डालें।
📚 Learn More Study Notes Fire Safety
अग्नि सुरक्षा
फायर सेफ़्टी अथवा अग्नि सुरक्षा से तात्पर्य आग से होने वाले नुकसान को रोकने, और कम करने के लिए प्रयोग की जाने वाली सावधानियों और प्रोटोकॉल से है।
Watch VideoFire Safety Hindi Video
फायर सेफ़्टी अथवा अग्नि सुरक्षा, आग के विभिन्न प्रकार,फायर एक्स्टिंग्विशर का उपयोग, फायर एक्स्टिंग्विशर की PASS टेक्निक
Start Quiz