Header Navigation

COPAGuide
.COM
Gateway to Computer Learning

ITI COPA Course Details Latest Syllabus Jobs

ITI COPA Course Details, Syllabus, Admission & Jobs | COPA Guide

💻 ITI COPA - Computer Operator & Programming Assistant Course Details | Admission | Eligibility | Syllabus | Jobs

कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
📑 Table of Contents (विषय सूची)

📘 ITI COPA का परिचय (Introduction to ITI COPA)

आईटीआई - कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ITI-COPA) एक वर्षीय पाठ्यक्रम है जो कि शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (CTS) के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के द्वारा संचालित है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु छात्रों को 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

यह पाठ्यक्रम सैद्धांतिक ज्ञान (Trade Theory) एवं व्यवहारिक कौशल (Trade Practical) के साथ ही रोजगार कौशल (Employability Skills) प्रदान करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पास करने के बाद प्रशिक्षु को NCVT/SCVT द्वारा नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) दिया जाता है।

यह पाठ्यक्रम आपको कंप्यूटर फंडामेंटल, बेसिक हार्डवेयर, पीसी रखरखाव, एमएस ऑफिस, ग्राफिक पैकेज, डेटाबेस मैनेजमेंट (MySQL), टैली, नेटवर्किंग, इंटरनेट, वेब डिजाईन (HTML/CSS), जावा स्क्रिप्ट एवं पाइथन/जावा प्रोग्रामिंग में कौशल विकास हेतु उपयोगी है।

📈 उन्नति के अवसर (Career Progression)

🛠️ ITI COPA Apprenticeship Training

ट्रेड में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) के लिए अग्रणी उद्योगों में शिक्षुता प्रशिक्षण (Apprenticeship) कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण रेलवे, BHEL, HAL एवं अन्य सार्वजानिक उपक्रमों में प्राप्त किया जा सकता है।

🎓 ITI COPA Higher Study & CITS

उच्च शिक्षा हेतु कम्प्यूटर का कोई भी एडवांस अथवा ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। आईटीआई में प्रशिक्षक (Training Officer) बनने के लिए क्राफ्ट इन्स्ट्रक्टर ट्रैनिंग स्कीम (CITS) कोर्स कर सकते हैं।

💼 रोजगार के अवसर (Employment Opportunity)

पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद रोजगार हेतु निम्न में से किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं:

  • कार्यालय / संस्थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कम्पनी में असिस्टेंट प्रोग्रामर (Assistant Programmer)
  • कम्प्यूटर संस्थानों या स्कूलों में लैब सहायक (Lab Assistant)
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंपनियों में तकनीशियन (Technician)
  • एकाउंटिंग फर्म्स में टैली ऑपरेटर (Tally Operator)
  • पब्लिशिंग हाउस में डीटीपी ऑपरेटर (DTP Operator)
  • स्व-रोजगार (साइबर कैफे / डीटीपी केंद्र / कंप्यूटर शॉप / डाटा प्रोसेसिंग)

▶️ आईटीआई कोपा (ITI COPA Video Overview)

What is ITI COPA?

Introduction to ITI COPA Course Details, Exam Pattern, Certificate and Career Opportunity

ITI COPA Learning Outcomes

What you will learn in this course -Latest Syllabus and Learning Outcome of ITI COPA Course

📚 आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम (ITI COPA Syllabus Details - NSQF Level 3)

अगस्त 2025 में NSQF लेवल 3 आधारित लेटेस्ट सिलेबस को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है, जो कि निम्नानुसार है:

📘 ITI COPA Trade Theory Syllabus
🛠️ ITI COPA Trade Practical Syllabus
💼 ITI Employability Skills Syllabus

⬇️ Download PDF 📕 Latest Syllabus DGT NCVT NSQF

📖 ITI COPA Syllabus 2026 Download PDF
Revised and Update in August 2025 NSQF Level 3.5 Download PDF
💼 Download PDF ITI Employability Skills Syllabus
ITI Employability Skills Syllabus 2026 Download PDF Now

📢 ITI Admission Information

आईटीआई प्रवेश हेतु जानकारी | Admission Guidelines

कौशल विकास संचालनालय द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रवेश DSD पोर्टल से ऑनलाइन काउन्सलिंग के अंतर्गत किए जाएंगे।

Click Here for Admission Details

🔗 Study Material & Quick Links

❓ सामान्य प्रश्न उत्तर (FAQs)

Q: आईटीआई COPA का पूरा नाम क्या है?
Ans: आईटीआई COPA का पूरा नाम कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (Computer Operator and Programming Assistant) है।
Q: ITI COPA कोर्स की अवधि कितनी है?
Ans: आईटीआई कोपा कोर्स की अवधि 1 वर्ष है।
Q: आईटीआई कोपा कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?
Ans: यह शासकीय आईटीआई (Govt. ITI) एवं प्राइवेट आईटीआई (Private ITI) दोनों से किया जा सकता है। प्रवेश NCVT MIS या DSD पोर्टल के माध्यम से होते हैं।
Q: क्या आईटीआई कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स शासकीय सेवा में मान्य है?
Ans: NCVT द्वारा प्राप्त ITI-COPA का सर्टिफ़िकेट पूरे भारत में किसी भी प्राइवेट एवं शासकीय सेवा हेतु मान्य होता है।
Q: मध्यप्रदेश में आईटीआई कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स के शासकीय सेवा में मान्यता हेतु जारी दिशानिर्देश क्या हैं?
Ans: शासकीय सेवा की अर्हता हेतु कम्प्यूटर डिप्लोमा की सूची में आईटीआई कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) को शामिल करने के संबंध में जारी दिशा निर्देश निम्नानुसार हैं।
About ITI COPA Guide
कोपा गाइड आपको आईटीआई के कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ITI-COPA) कोर्स के बारे में समस्त जानकारी एवं सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप जान सकते हैं: ITI COPA Course Details, Syllabus, Job Opportunities, Computer Notes in Hindi, Online Tests, and Video Tutorials. The full form of COPA is Computer Operator and Programming Assistant. Conducted by NCVT, this is a highly job-oriented trade suitable for Government and Private Sector IT jobs.

Tags: Basic Computer Notes in Hindi Books Download PDF for ITI COPA, DCA, PGDCA, BCA, CCA, DOEACC, Bank, SSC, Railway, Govt Jobs Competitive Exams. Study Material, Hindi Notes, COPA Books, Trade Theory, Trade Practicals, Employability Skills. Computer Fundamentals DCA PGDCA BCA ITI COPA, CCC, DOEACC Notes in Hindi. Latest Annual Pattern NSQF Syllabus. Multiple Choice Questions (MCQ), Online Tests Video Tutorials. Computer GK Notes in Hindi.

Translate