COPA

Introduction to JavaScript

ITI-COPA | Hindi Notes | Introduction to JavaScript

Introduction to JavaScript, History, Application and TimeLine जावा स्क्रिप्ट का परिचय / उपयोग / इतिहास / टाइम लाइन

Introduction to JavaScript in Hindi
📑 Table of Contents (विषय सूची)

1️⃣ जावास्क्रिप्ट क्या है? | What is JavaScript

जावास्क्रिप्ट एक डायनामिक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है। जावास्क्रिप्ट लाइटवेट लैंग्वेज है और इसे आमतौर पर वेब पेज में क्लाइंट-साइड स्क्रिप्ट के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड क्षमताओं के कारण यह बहुत उपयोगी है। क्लाइंट-साइड जावास्क्रिप्ट जावास्क्रिप्ट लैंग्वेज का सबसे सामान्य रूप है।

जावास्क्रिप्ट क्या है?

जावास्क्रिप्ट का उपयोग मुख्य रूप से वेबपेज के साथ एक उपयोगकर्ता के साथ इंटरेक्शन (User Interaction) के लिए किया जाता है। जावास्क्रिप्ट की मदद से वेबपेज को अधिक जीवंत और इंटरैक्टिव बना सकते हैं। गेम डेवलपमेंट और मोबाइल एप्लिकेशन में भी जावास्क्रिप्ट का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। यह नेटस्केप, इंटरनेट एक्सप्लोरर, क्रोम, फायरफॉक्स और अन्य वेब ब्राउज़रों में एम्बेडेड है। जावा स्क्रिप्ट को HTML डाक्यूमेंट्स में उपयोग किया जाता है जिसे ब्राउज़र के द्वारा इन्टरप्रेट किया जाता है।

2️⃣ जावास्क्रिप्ट के उपयोग | Application of JavaScript

जावास्क्रिप्ट के महत्त्वपूर्ण उपयोग निम्नानुसार हैं:

➥  जावास्क्रिप्ट द्वारा HTMLपेज को संशोधित (modify) किया जा सकता है।

➥ जावास्क्रिप्ट यूजर इनपुट पर प्रतिक्रिया (react) कर सकता है।

➥ जावास्क्रिप्ट यूजर इनपुट को मान्य (validate) कर सकता है।

➥ जावास्क्रिप्ट का उपयोग कुकीज़ (cookies) बनाने के लिए किया जा सकता है।

➥ जावास्क्रिप्ट में यूजर इंटरैक्शन के लिए किसी भी सर्वर की आवश्यकता नहीं होती है।

➥ माउस बटन-क्लिक, लिंक, नेविगेशन एवं अन्य यूजर इवेंट्स के लिए जावास्क्रिप्ट का उपयोग किया जा सकता है।

➥ जावास्क्रिप्ट द्वारा डायनामिक अपडेट, मल्टीमीडिया कण्ट्रोल, एनीमेशन एवं अन्य क्रिएटिव एलेमेंट्स बनाए जा सकते है।

➥ जावास्क्रिप्ट डेवलपमेंट सर्विसेज ऑन-स्क्रीन विजुअल इफेक्ट्स और वेब पेजों पर डेटा की प्रोसेसिंग और गणना में आसानी के साथ मदद करती है।

3️⃣ जावास्क्रिप्ट के लाभ | Advantages of JavaScript

जावास्क्रिप्ट (JavaScript) की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं के कारण इन्हें कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है, वेब डिजाइन में जावास्क्रिप्ट के विभिन्न लाभ निम्नानुसार हैं:

तेज गति (Speed) :
यूजर के लिए जावास्क्रिप्ट तुलनात्मक रूप से अधिक तेजी से कार्य करता है क्योंकि यह क्लाइंट के ब्राउज़र में चलाया जाता है। इसके लिए बाहरी संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा सभी प्रमुख ब्राउज़र जावास्क्रिप्ट के लिए JIT (जस्ट इन टाइम ) का समर्थन करते हैं, जिससे इसे चलाने से पहले कोड को संकलित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोड सीधे ब्राउज़र में चलने से सर्वर कॉल की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। जो इसे तेजी से कार्य करने में सक्षम बनाता है।
सीखने में आसान (Easy to learn) :
जावास्क्रिप्ट सीखने के लिए एक आसान भाषा है। जावास्क्रिप्ट का सिंटैक्स जावा से प्रेरित है और सी++ (C++) जैसी अन्य लोकप्रिय भाषाओं की तुलना में इसे सीखना आसान है। इसका सिंटैक्स नए लोगों के लिए आसान और लचीला है। इसके द्वारा एप्लीकेशन को आसानी से बनाया जा सकता है।
लोकप्रियता (Popularity) :
वेब पर जावास्क्रिप्ट हर जगह मौजूद है और Node.js के आगमन के साथ बैकएंड पर तेजी से उपयोग किया जाता है। जावास्क्रिप्ट का उपयोग करने वाले यूजर एवं सीखने के लिए अनगिनत रिसोर्स उपलब्ध हैं जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
सभी एप्लीकेशन में उपयोगी (Interoperability) :
जावास्क्रिप्ट को PHP या अन्य स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज (जैसे पर्ल और पीएचपी) के विपरीत किसी भी वेब पेज में आसानी से डाला जा सकता है। अन्य लैंग्वेज में सपोर्ट (support) के कारण कई अलग-अलग प्रकार के एप्लीकेशन में जावास्क्रिप्ट का उपयोग किया जा सकता है। जावास्क्रिप्ट के साथ विभिन्न ब्राउज़र और उपकरणों के लिए एक ही कोडिंग से एप्लीकेशन बनाए जा सकते हैं एवं उन्हें अलग अलग डिवाइस पर आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
आकर्षक इंटरफेस (Rich interfaces) :
जावास्क्रिप्ट का उपयोग ड्रैग एंड ड्रॉप और स्लाइडर्स जैसे घटकों (elements) को बनाने के लिए किया जा सकता है। ये एलिमेंट्स यूजर इंटरफ़ेस और वेब साइट के अनुभव को बहुत बढ़ाते हैं।
क्लाइंट साइड लैंग्वेज (Client Side Language) :
क्लाइंट साइड लैंग्वेज के कारण जावास्क्रिप्ट कोड को वेब सर्वर के बजाय उपयोगकर्ता के प्रोसेसर पर निष्पादित किया जाता है और इस प्रकार यह वेब सर्वर पर बैंडविड्थ और लोड बचाता है।

4️⃣ जावास्क्रिप्ट की सीमाएं | Limitations of JavaScript

जावास्क्रिप्ट के बहुत से लाभ हैं लेकिन फिर भी इसे कई कारणों से क पूर्ण प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में नहीं माना जाता है। जावास्क्रिप्ट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विशेषताओं का अभाव है :

क्लाइंट साइड सिक्युरिटी (Client Side Security) :
क्लाइंट साइड लैंग्वेज के कारण जावास्क्रिप्ट कोड क्लाइंट-साइड पर एक्सीक्यूट होता है। क्लाइंट-साइड जावास्क्रिप्ट फ़ाइलों के रीड/राइट की अनुमति नहीं देता है। इसलिए इसमें मैलवेयर अथवा बग्स की सम्भावना हो सकती है। जावास्क्रिप्ट का उपयोग नेटवर्किंग अनुप्रयोगों (Applications) के लिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसके लिए जावा स्क्रिप्ट में सपोर्ट नहीं दिया गया है।
ब्राउज़र सपोर्ट का अभाव (Lack of Browser Support) :
कभी-कभी जावास्क्रिप्ट कोड को विभिन्न ब्राउज़र अलग-अलग इन्टरप्रेट कर सकते हैं, जबकि सर्वर-साइड स्क्रिप्ट हमेशा एक ही आउटपुट का उत्पादन करते हैं। इसलिए सभी प्रमुख ब्राउज़रों में स्क्रिप्ट का परीक्षण (Test) करना चाहिए।
डिबगिंग चुनौतियाँ (Debugging Challenges) :
जावास्क्रिप्ट के डाइनैमिक होने के कारण इसकी डिबगिंग को चुनौतीपूर्ण बनाती है क्योंकि जावास्क्रिप्ट की त्रुटियाँ केवल रनटाइम के दौरान ही सामने आ सकती हैं।
कोड दृश्यता (Code Visibility) :
वेब पेज पर जावास्क्रिप्ट के कोड को आसानी से देखा जा सकता है, जिसके कारण कोई भी इसे एक्सेस कर सकता है और संशोधित कर सकता है। जो कि अनऑथराइज़ एक्सेस एवं डेटा ब्रीच (Data Breach) का खतरा बढ़ जाता है।

5️⃣ जावास्क्रिप्ट का इतिहास | History of JavaScript


JavaScript History

जावास्क्रिप्ट को ब्रेंडन ईच (Brendan Eich) द्वारा मई 1995 में बनाया गया था। Brendan Eich ने नेटस्केप में काम किया और अपने वेब ब्राउज़र नेटस्केप नेविगेटर के लिए जावास्क्रिप्ट डेवलप किया। जावा को क्लाइंट-साइड वेब के द्वारा HTML को अधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए डेवलप किया गया था। जावास्क्रिप्ट का नाम कई बार बदला गया है। जावास्क्रिप्ट के डेवलपमेंट के दौरान इसे विभिन्न नाम दिए गए हैं।

➥   प्रारंभ में इसका कोड नाम मोचा (MOCHA) था।
➥ नेटस्केप नेविगेटर 2.0 बीटा (सितंबर 1995) में इसे लाइवस्क्रिप्ट (LIVESCRIPT) कहा जाता था।
➥ नेटस्केप नेविगेटर 2.0 बीटा 3 (दिसंबर 1995) में इसे जावास्क्रिप्ट (JAVASCRIPT) नाम मिला।
➥ 1997 में जावा स्क्रिप्ट के लिए ECMA स्टैण्डर्ड बन गया। ECMAScript, जावा स्क्रिप्ट लैंग्वेज का आधिकारिक नाम है।
➥ 2015 से ECMAScript को ECMAScript 2015 नाम दिया गया है।
➥ वर्तमान में ECMAScript 2018 का प्रयोग किया जा रहा है।

6️⃣ जावास्क्रिप्ट टाइम लाइन | Time Line of JavaScript

Fifth Generation Computers





📚 Additional Study Resources

Tags: Learn JavaScript in Hindi. Advance JavaScript in Hindi. JavaScript Tutorials in Hindi. Introduction JavaScript In Hindi. Advantages and Disadvantages of JavaScript What is JavaScript in Hindi. JAVA SCRIPT Hindi Notes / Advantages / Limitations / Applications / History / Timeline for All Computer Courses CCA, DCA, PGDCA, BCA, ITI-COPA.
About Topic: This tutorial has been prepared for JavaScript beginners to help them understand the basic functionality of JavaScript to build dynamic web pages and web. It includes the basics of JavaScript. JavaScript Introduction, Advantages and Disadvantages of JavaScript, History of JavaScript. JavaScript Timeline.