JavaScript Variables - Hindi Notes
जावा स्क्रिप्ट वेरिएबल
अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं की तरह जावास्क्रिप्ट में भी वेरिएबल्स का
प्रयोग किया जाता है। वैरिएबल एक मेमोरी लोकेशन है जहां वैल्यू स्टोर की जा सकती
है। वैरिएबल एक प्रतीकात्मक नाम है जिसे किसी वैल्यू के लिए दिया जाता है।
जावास्क्रिप्ट में var कीवर्ड
के साथ वैरिएबल घोषित किए जाते हैं। हर वैरिएबल का एक नाम होता है, जिसे आइडेंटिफायर कहा जाता है।
प्रोग्रामिंग भाषा की मुख्य विशेषता यह होती है कि वह किस प्रकार
के डेटा टाइप को सपोर्ट करता है। डेटाटाइप एक प्रकार के मान (value)
हैं जिन्हें प्रोग्रामिंग भाषा में प्रयोग किया जा सकता है।
जावास्क्रिप्ट मुख्य रूप से तीन प्रकार के डेटा टाइप को सपोर्ट
करता है:
1. संख्याएँ (Numbers) : संख्याएँ इन्टिजर या फ्लोटिंग-पॉइंट वैल्यू हो सकते हैं जैसे 123, 120.50 आदि ।
2. स्ट्रिंग (Text) : एक स्ट्रिंग को सिंगल या डबल कोट्स (‘____’, “___”) में
अक्षरों के द्वारा घोषित किया जाता है। स्ट्रिंग्स में एक या एक से अधिक केरेक्टर
हो सकते हैं, जिसमें स्पेस अथवा \n (न्यूलाइन) शामिल हैं। उदा. "This
is Text" आदि।
3. बुलियन (Boolean) : बूलियन किसी भी दो वैल्यू में से एक हो सकता है जैसे true (सही) या false (गलत)
जावास्क्रिप्ट में दो अन्य डेटा टाइप को भी परिभाषित किया जाता है, null
और undefined, इनमें से प्रत्येक केवल एक
मान को परिभाषित (define) करता है।
जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में वैरिएबल का उपयोग करने से पहले इसे declare
(घोषित) करना चाहिए। वेरिएबल्स को var कीवर्ड के साथ निम्नानुसार declare किया जाता है।
<script
type="text/javascript">
var name ;
var salary ;
</script>
निम्न प्रकार के एक ही कीवर्ड के साथ कई वेरिएबल्स को declare
कर सकते हैं:
<script
type="text/javascript">
var name, salary;
</script>
किसी वैरिएबल में किसी वैल्यू को स्टोर करना वैरिएबल इनिशियलाइजेशन
कहलाता है। वैरिएबल क्रिएशन के समय या बाद के समय में जब उस वैरिएबल की जरूरत होती
है, वैरिएबल इनिशियलाइजेशन कर सकते हैं।
उदाहरण : निम्नानुसार salary नाम के वेरिएबल के लिए वैल्यू को 20000 प्रदान कर सकते हैं।
<script
type="text/javascript">
var name = "Ali";
var money;
money = 20 000;
</script>
यहाँ यह ध्यान रखा जाना आवश्यक है कि var
कीवर्ड को केवल एक बार ही (चाहे वह डिक्लेरेशन के लिए हो या
इनिशियलाइज़ेशन के लिए) प्रयोग किया जा सकता है। किसी भी स्थिति में वेरिएबल को 2
बार declare डिक्लेअर नहीं किया जा सकता है।
जावा स्क्रिप्ट में वेरिएबल्स का नामकरण
जावास्क्रिप्ट में वेरिएबल का नामकरण करते समय, निम्नलिखित नियमों को
ध्यान में रखें।
·
जावास्क्रिप्ट के
रिज़र्व की वर्ड्स में से किसी को भी वेरिएबल के नाम के रूप में उपयोग नहीं करना
चाहिए। उदाहरण के लिए break या boolean इस प्रकार के वेरिएबल नाम मान्य नहीं हैं।
·
जावास्क्रिप्ट वेरिएबल का
नाम अंकों (0 - 9) से शुरू नहीं होने चाहिए। उन्हें एक अक्षर (a-z)
या अंडरस्कोर (_) के साथ शुरू करना चाहिए।
उदाहरण: 123test को वेरिएबल के रूप में प्रयोग नहीं कर
सकते लेकिन _123test मान्य
है।
·
जावास्क्रिप्ट वेरिएबल
हमेशा केस सेंसिटिव (case sensitive) होते हैं। उदाहरण : Name और name दो अलग-अलग वेरिएबल हैं।
·
रिक्त स्थान (blank
space), प्रतीक (symbol) और विराम चिह्न
(punctuation marks) का उपयोग नहीं कर सकते।
जावा स्क्रिप्ट में रिज़र्व की वर्ड्स
जावास्क्रिप्ट में अपने वेरिएबल का नामकरण करते समय निम्नलिखित
रिज़र्व की वर्ड्स का उपयोग नहीं करना चाहिए।
abstract
else
boolean
enum
break
export
byte
extends
case
false
catch
final
char
finally
Class
float
const
for
continue
function
debugger
goto
default
if
delete
implements
do
import
double
in
Instanceof
switch
int
synchronized
interface
this
long
throw
native
throws
new
transient
null
true
package
try
private
typeof
protected
var
public
void
return
volatile
short
while
static
with
super
JavaScript Practicals | Using Variables
Introduction to JavaScript Video Tutorial
JavaScript Online Test
Tags : JavaScript Notes in Hindi & English. JavaScript
–Introduction, JavaScript – Variables, JavaScript – Operators JavaScript – Functions, JavaScript - If-Else Statements & Loops,
JavaScript - Window, Document & Form Objects, JavaScript - Date &
Math Objects, JavaScript - String Object, JavaScript – Arrays, JavaScript –
Error Handling. JavaScript is the world's most popular programming language.
These topics will assist you in learning JavaScript from basic to
advanced.
|| Theory ||
Practicals || Video Tutorials || Online Test Series ||