COPA

Advance Table Features in MS-Word Hindi Notes

Advance Table Features in MS-Word | Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एडवांस टेबल फीचर | Microsoft Word - Advance Tables Features

Advance Table Features in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - एडवांस टेबल फीचर | Microsoft Word - Advance Table Features


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एडवांस टेबल फीचर के अंतर्गत मर्ज सेल्स, स्प्लिट सेल्स, स्प्लिट टेबल, टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट, टेक्स्ट डायरेक्शन, टेबल में फ़ॉर्मूला का प्रयोग, टेबल से टेक्स्ट कन्वर्ट करना, टेबल में रो हैडर आदि का प्रयोग किया जाता है।
एडवांस टेबल फीचर का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल पर कार्य करने को सरल एवं सुविधाजनक बनाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इन फीचर के प्रयोग के लिए टेबल टूल्स का उपयोग किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - मर्ज सेल्स | Microsoft Word - Merge Cells


किसी टेबल के दो या अधिक सेल्स (Cells) को एक ही रो अथवा कॉलम में एक साथ मिलाने के लिए मर्ज सेल्स का उपयोग किया जाता है।
मर्ज सेल के उपयोग से सिलेक्ट किए गए रो एवं कॉलम को आपस में मर्ज किया जा सकता है।
टेबल टूल्स के लेआउट टैब से मर्ज ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

Table Tools Layout Merge Option in MS-Word Hindi Notes

सेल्स को मर्ज करने के लिए सिलेक्ट करके मर्ज सेल्स (Merge Cells) बटन पर क्लिक किया जाता है।
How to Merge Cells in MS-Word Hindi Notes

माउस द्वारा राईट क्लिक बटन का प्रयोग भी सेल्स को मर्ज करने के लिए किया जाता है, इसके लिए सेल्स को सिलेक्ट कर राईट क्लिक करके कॉन्टेक्स्ट मेनू से मर्ज ऑप्शन को प्रयोग किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - स्प्लिट सेल्स | Microsoft Word - Split Cells

मर्ज के विपरीत किसी टेबल के किसी सेल को दो या अधिक सेल्स (Cells) में विभक्त करने के लिए स्प्लिट सेल्स का उपयोग किया जाता है।

स्प्लिट सेल्स के उपयोग से सिलेक्ट किए गए रो अथवा कॉलम को निम्नानुसार स्प्लिट किया जा सकता है।

How to Split Cells in MS-Word Hindi Notes

स्प्लिट सेल्स का उपयोग राईट क्लिक द्वारा स्प्लिट सेल्स ऑप्शन द्वारा भी किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - स्प्लिट टेबल | Microsoft Word - Split Table


स्प्लिट टेबल का उपयोग द्वारा एक टेबल को स्प्लिट कर दो टेबल में विभाजित करने के लिए किया जाता है।
टेबल को स्प्लिट करने के लिए निम्नानुसार स्प्लिट बटन पर क्लिक किया जाता है,

How to Split Tables in MS-Word Hindi Notes

जिसके परिणाम स्वरूप टेबल दो टेबल में विभाजित हो जाती है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट एवं टेक्स्ट डायरेक्शन | Microsoft Word Text Alignment and Text Direction in Table


किसी टेबल में टेक्स्ट एलाइनमेंट सेल्स की स्थिति के अनुसार टेक्स्ट की स्थिति को दर्शाता है, किसी भी सेल में टेक्स्ट को सेल बॉक्स के अन्दर एलाइनमेंट ग्रुप के 9 एलाइनमेंट बटन द्वारा निम्नानुसार एलाइन किया जा सकता है।

Text Direction in Tables  Hindi Notes


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेक्स्ट डायरेक्शन | Microsoft Word - Text Direction


किसी टेबल में टेक्स्ट डायरेक्शन सेल्स में टेक्स्ट को किस डायरेक्शन में लिखा जाना है उसकी स्थिति को दर्शाता है। किसी भी सेल में टेक्स्ट तीन डायरेक्शन में परिवर्तित किया जा सकता है, इसके लिए टेक्स्ट डायरेक्शन बटन का उपयोग किया जाता है।

Text Alignment in Tables Hindi Notes
यह टॉगल बटन के रूप में कार्य करता है, जो प्रयोग करने पर हर बार डायरेक्शन परिवर्तित करता है, यह लेफ्ट टू राईट, टॉप टू बॉटम एवं बॉटम टू टॉप डायरेक्शन में बदला जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - सेल मार्जिन | Microsoft Word Cell Margin in Table


सेल मार्जिन सेल बॉर्डर से टेक्स्ट की दूरी को सेट करने के लिए प्रयोग किया जाता है, सामान्यतः सेल बॉर्डर से लेफ्ट, राईट, टॉप एवं बॉटम मार्जिन को सेट किया जा सकता है।

सेल मार्जिन बटन पर क्लिक करते ही सेल मार्जिन डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, सम्बन्धित बॉक्स में मार्जिन टाइप / सिलेक्ट कर सेट किया जा सकता है।

Cell Marging Settings in Tables Hindi Notes
यह दो सेल्स के बीच के स्पेस को भी सेट करने की सुविधा देता है, जिसे सेल स्पेसिंग कहा जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल में सोर्टिंग का प्रयोग | Microsoft Word Using Sorting in Table


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल के कंटेंट को आवश्यकतानुसार सॉर्ट (SORT) किया जा सकता है। डाटा को अल्फाबेटिकली अथवा न्यूमेरिकल रूप से निर्धारित क्रम में सॉर्ट किया जा सकता है।

इसके लिए टेबल को सिलेक्ट करने के पश्चात् लेआउट टैब से डाटा ग्रुप के सॉर्ट (Sort) बटन का उपयोग किया जाता है। यह सॉर्ट डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है।

Hindi Notes-Using Table Sort in MS-Word


डायलॉग बॉक्स से उपरोक्तानुसार टेबल से कैंडिडेट नेम को सॉर्ट करने पर टेबल डाटा अल्फाबेटिकल सॉर्ट होकर दिखाई देता है।

How to sort Table in MS-Word

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – रिपीट हैडर रो | Microsoft Word Using Repeat Header Row


डॉक्यूमेंट में बड़ी टेबल्स के लिए यह ऑप्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी टेबल्स जो एक से अधिक पेज में आती है, उनकी हैडिंग नेक्स्ट पेज पर दिखाई नहीं देती है। नेक्स्ट पेज पर टेबल हैडिंग को प्रदर्शित करने के लिए रिपीट हैडर रो का प्रयोग किया जाता है।
Table Tools Layout Tab in MS-Word
यह रो हैडिंग को नेक्स्ट पेज पर टेबल में बिना किसी बदलाव के डिस्प्ले कर देता है, इसका प्रयोग करने से टेबल की अन्य रो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – कन्वर्ट टेबल टू टेक्स्ट | Microsoft Word Using Convert Table to Text


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल बनाने के लिए टेक्स्ट टू टेबल ऑप्शन के विपरीत यह ऑप्शन किसी टेबल को टेक्स्ट में बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।
टेबल को सिलेक्ट करके कन्वर्ट टू टेक्स्ट बटन पर क्लिक करने से कन्वर्ट टेबल टू टेक्स्ट डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है।
Using Table to Text Option in MS-Word

टेबल कंटेंट को पैराग्राफ मार्क्स, टैब्स, कॉमा आदि से अलग किया जा सकता है, यह टेबल को उसी के अनुसार टेक्स्ट में कन्वर्ट कर देता है।
Using Table to Text Examples in MS-Word Hindi Notes

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – टेबल में फ़ॉर्मूला का उपयोग | Microsoft Word Using Formula in Table


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल डाटा में फ़ॉर्मूला का उपयोग सामान्य कैलकुलेशन के लिए किया जा सकता है।
सामान्यतः AVERAGE, COUNT, MAX, MIN, PRODUCT, SUM फ़ॉर्मूला का प्रयोग टेबल में किया जा सकता है।

Insert Formula in Table MS-Word Hindi Notes
वर्ड टेबल में फ़ॉर्मूला के साथ सेल पोजीशन का उपयोग जैसे LEFT, RIGHT, ABOVE, BELOW का उपयोग किया जाता है।












Back to Contents


फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स

ऑपरेटिंग सिस्टम हिंदी नोट्स

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हिंदी नोट्स

Tags - How to use MS Word? MS-Word - Table Formatting. Features of Table Tools in MS-Word. How to use Table Formatting in MS-Word. Table Tools in MS Word Hindi Notes. MS Word Table – Tips Tricks And Advance Table In Hindi. How to Insert Table in MS Word? Microsoft Word - Using Merge Cell, Split Cell and Split Tables. Microsoft Word - What is Formula in Table? Microsoft Word - How to Sort Data in Word Table? Microsoft Word Table Tools: Text Alignment, Text Direction, Header Row Repeat, Formula. Using Table Borders in MS-Word. Microsoft Word Table Tools : Layout Tab. Insert Row and Column, Delete Row and Column in MS-Word. How to set Cell Size in MS-Word? Cell Margin and Cell Spacing in Tables.
MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? एम एस वर्ड क्या है? एम एस वर्ड की विशेषता? एमएस वर्ड में टेबल कैसे बनाते हैं? एमएस वर्ड टेबल में रो और कॉलम इंसर्ट करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए? एम एस वर्ड ड्रॉ टेबल.माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - टेबल फ़ॉर्मेटिंग क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड टेबल टूल्स : डिजाईन टैब एवं लेआउट टैब. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड टेबल स्टाइल्स का प्रयोग कैसे करें? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रो एवं कॉलम इन्सर्ट करना, रो एवं कॉलम डिलीट करना तथा साइज़ सेट करना.



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Translate