माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का परिचय | Introduction to Microsoft Word

- 1 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग | Uses of Microsoft Word
- 2 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास एवं विकासक्रम | History and Development of Microsoft Word
- 3 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड स्टार्ट करना | Starting Microsoft Word
- 4 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड प्रोग्राम विंडो के मुख्य तत्व | Elements of Microsoft Word Program Window
- 5 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फाइल सेव करना | Saving File in Microsoft Word
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्रोग्राम में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले प्रोग्राम में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित वर्ड प्रोसेसर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) है। इसे पहली बार 25 अक्टूबर, 1983 को जारी किया गया था.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) दुनिया के सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों में से एक है, जिसका उपयोग कार्यालयीन कर्मचारियों, छात्रों और अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा डॉक्यूमेंट बनाने, रीड करने एवं एडिट करने के लिए किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word)सॉफ्टवेयर का उपयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है। यह कंप्यूटर में प्रयोग किए जाने वाले प्रमुख एप्लीकेशन प्रोग्राम में से एक है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) का प्रयोग होम, ऑफिस, बिज़नेस, एजुकेशन आदि में किया जाता है।
व्यवसाय में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) का उपयोग व्यवसाय सम्बन्धी विभिन्न डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से व्यवसाय सम्बन्धी डाक्यूमेंट्स, नियमित लेटर्स एवं मेमो, रिफरेन्स डाक्यूमेंट्स आदि हैं।
घरों में कंप्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग शैक्षिक गतिविधियों, असाइनमेंट या अन्य कार्यों जैसे स्टोरी राइटिंग, रिज्यूम / बायो डाटा बनाने, कार्ड बनाने, आवेदन लिखने आदि के लिए किया जाता है।
शिक्षा में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग असाइनमेंट बनाने, नोट्स तैयार करने, परीक्षा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि कार्यों के लिए किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) को विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम पर आसानी से चलाया जा सकता है। यह एक लाइसेंस सॉफ्टवेयर है जो कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज के अंतर्गत प्रदाय किया जाता है। इसके प्रमुख संस्करण में वर्ड 97, वर्ड 2000, वर्ड 2003, वर्ड 2007. वर्ड 2010. वर्ड 2013, वर्ड 2016 हैं. वर्तमान में यह ऑफिस 365 के अंतर्गत उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट 365 के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ऑनलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है।
Back to Contents
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उद्भव एवं विकासक्रम | History and Development of Microsoft Word
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) को ज़ेरॉक्स के पूर्व प्रोग्रामर चार्ल्स सिमोनी (Charles Simonyi) एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिचर्ड ब्रॉडी (Richard Brodie) द्वारा 1983 में तैयार किया गया था।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का पहला संस्करण - वर्ड 1.0 - अक्टूबर 1983 में लॉन्च किया गया था। इस प्रोग्राम को शुरू में "मल्टी-टूल वर्ड" नाम दिया गया था, यह प्रोग्राम यूनिक्स (unix) ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तैयार किया गया था।
बाद में इसका नाम बदलकर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कर दिया गया। साथ ही इसे डॉस, विंडोज एवं मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी जारी किया गया।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के संस्करण | Version of Microsoft Word
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) विंडोज ऑपरेटिंग
सिस्टम के संस्करण (Version)
वर्ष
नाम
वर्शन
ऑफिस सूट
1989
Word for Windows 1.0
1.0
1990
Word for Windows 1.1
1.1
1990
Word for Windows 1.1a
1.1a
1991
Word for Windows 2.0
2.0
1993
Word for Windows 6.0
6.0
1995
Word for Windows 95
7.0
1997
Word 97
8.0
1998
Word 98
8.5
1999
Word 2000
9.0
2001
Word 2002
10.0
2003
Microsoft Word 2003
11.0
2006
Microsoft Word 2007
12.0
2010
Word 2010
14.0
2013
Word 2013
15.0
2016
Word 2016
16.0
2019
Word 2019

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) स्टार्ट करने के लिए प्रोग्राम बटन से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ग्रुप से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर क्लिक किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) प्रोग्राम सामान्यतः सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले प्रोग्राम्स में से एक है, इसके लिए हम प्रोग्राम बटन से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर राईट क्लिक करके पिन टू टास्कबार (Pin to Taskbar) / पिन टू स्टार्ट मेनू (Pin to Start) से टास्क बार / स्टार्ट मेनू में शॉर्टकट बना सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को रन कमांड या सर्च बॉक्स पर "winword" टाइप करके भी स्टार्ट किया जा सकता है।
Back to Contents
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) के स्टार्ट होने पर निम्नानुसार प्रोग्राम विंडो दिखाई देती है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) प्रोग्राम विंडो के मुख्य भाग निम्नानुसार हैं।
क्विक एक्सेस टूलबार | Quick Access Toolbar
उपरोक्त चित्रानुसार फ़ाइल टैब के ठीक ऊपर क्विक एक्सेस टूलबार होता है। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले कमांड के लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन उपलब्ध कराता है। ज्यादा उपयोग होने वाली कमांड्स को इस टूलबार पर कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
टाइटल बार | Title bar
टाइटल बार प्रोग्राम और डॉक्यूमेंट टाइटल को दिखाता है। यह सबसे ऊपर बीच में स्थित होता है। वर्ड प्रोग्राम स्टार्ट करने पर “Document1 – Word” लिखा दिखाई देता है इसमें “Document1” फाइल का नाम एवं “Word” प्रोग्राम का नाम प्रदर्शित करता है। फाइल सेव करने पर जिस नाम से फाइल सेव की जाएगी वह “Document1” के स्थान पर प्रदर्शित होने लगेगा।
रिबन डिस्प्ले ऑप्शन | Ribbon Display Option
रिबन डिस्प्ले ऑप्शन द्वारा प्रोग्राम विंडो पर रिबन की स्थित को कण्ट्रोल किया जा सकता है। इस ऑप्शन के द्वारा रिबन, टैब्स एवं कमांड्स को शो अथवा हाईड किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिबन का प्रयोग | Using Microsoft Word Ribbon
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) के नए संस्करण (version), वर्ड 2007 के बाद "टैब्ड रिबन" के साथ आते हैं, जो कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में किए जाने वाले कार्यों एवं विशेषताओं को एक क्रम में उपयोग करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
रिबन इंटरफ़ेस माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में विभिन्न विकल्प एवं कमांड्स को प्रयोग करने हेतु आसान इंटरफ़ेस उपलब्ध कराता है, जिसे उपयोगकर्ता अपनी सुविधानुसार कस्टमाईज भी कर सकता है। इसमें नए फ़ंक्शंस जोड़ सकते हैं और उन फंक्शन को हटा सकते हैं जिन्हें देखना नहीं चाहते हैं।
उपरोक्त चित्रानुसार रिबन में मुख्य रूप से तीन पार्ट्स में व्यवस्थित कमांड होते हैं -
टैब (Tab) - ये रिबन के टाइटल पर दिखाई देते हैं और इसमें संबंधित कमांड के ग्रुप होते हैं। होम, इंसर्ट, डिजाईन, लेआउट, रिफरेन्स, मेलिंग, रिव्यु एवं व्यू रिबन टैब के उदाहरण हैं।
ग्रुप (Command Group) – ग्रुप में एक ही प्रकार के कार्यों को करने हेतु संबंधित कमांड्स व्यवस्थित रहते हैं, प्रत्येक ग्रुप का नाम रिबन पर नीचे दिखाई देता है। उदाहरण के लिए फ़ॉन्ट से संबंधित कमांड हेतु फ़ॉन्ट ग्रुप, पैराग्राफ से संबंधित कमांड हेतु पैराग्राफ ग्रुप आदि।
कमांड्स (Commands) - प्रत्येक ग्रुप के भीतर कमांड्स दिखाई देते हैं जिन्हें आसानी से माउस क्लिक द्वारा रन किया जा सकता है।
किसी भी कमांड पर माउस पॉइंटर ले जाने पर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड द्वारा उस कमांड का डिस्क्रिप्शन दिखाई देता है, साथ ही उस कमांड की शॉर्टकट के भी डिस्प्ले होती है। शॉर्टकट की कॉम्बिनेशन द्वारा किसी भी कमांड को तेजी से प्रयोग में लाया जा सकता है।
डायलॉग बॉक्स लांचर (Dialog Box Launcher) - यह रिबन पर कमांड ग्रुप के निचले-दाएँ कोने में बहुत छोटे तीर के रूप में दिखाई देता है। इस बटन पर क्लिक करने से एक डायलॉग बॉक्स या टास्क पेन खुलता है जिससे कमांड ग्रुप के अन्य विकल्प का प्रयोग किया जा सकता है। यहाँ पर दिखाई दे रही शॉर्टकट की के द्वारा भी डायलॉग बॉक्स को ओपन किया जा सकता है।
रुलर्स | Rulers
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) विंडो में दो रूलर होते हैं एक क्षैतिज (horizontal) और एक ऊर्ध्वाधर (vertical)। क्षैतिज (horizontal) रिबन के ठीक नीचे दिखाई देता है और इसका उपयोग इंडेंट्स और टैब स्टॉप को सेट करने के लिए किया जाता है। ऊर्ध्वाधर (vertical) रूलर वर्ड विंडो के बाएं किनारे पर दिखाई देता है।
डॉक्यूमेंट एरिया | Document Area
यह वह क्षेत्र है जहां टेक्स्ट टाइप किया जाता है, डॉक्यूमेंट पर प्रयोग की जाने वाली सभी कमांड्स का परिणाम भी यहाँ दिखाई देता है। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) का मुख्य भाग होता है। यहाँ पर कार्य करने हेतु एक कर्सर दिखाई देता है जो टेक्स्ट के टाइप करने की स्थिति दिखाता है।
स्टेटस बार | Status Bar
यह डॉक्यूमेंट की जानकारी के साथ-साथ कर्सर की स्थिति को भी प्रदर्शित करता है। स्टेटस बार डॉक्यूमेंट का स्टेटस जैसे की पेज की संख्या, वर्ड्स की संख्या, लैंग्वेज आदि के साथ साथ कीबोर्ड कण्ट्रोल कैप्स लॉक, नंबर लॉक, स्क्रॉल लॉक भी प्रदर्शित करता है।
स्टेटस बार के दायीं और व्यू बटन एवं ज़ूम कण्ट्रोल दिए गए हैं।
व्यू बटन | View Buttons
स्टेटस बार के दाईं ओर व्यू बटन स्थित होते हैं, ये बटन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट को अलग अलग व्यू में देखने की सुविधा प्रदान करते हैं।
प्रिंट लेआउट दृश्य - यह पृष्ठों को ठीक उसी तरह प्रदर्शित करता है जैसे वे प्रिंट होने पर दिखाई देंगे।
रीडिंग व्यू - यह डॉक्यूमेंट को रीड करने हेतु फुल स्क्रीन व्यू देता है।
वेब लेआउट व्यू - यह वेब ब्राउज़र जैसे कि इंटरनेट एक्सप्लोरर आदि द्वारा देखे जाने पर डॉक्यूमेंट कैसे दिखाई देगा यह दर्शाता है।
आउटलाइन व्यू - यह वर्ड डॉक्यूमेंट की हेडिंग एवं सबहैडिंग के अनुसार डॉक्यूमेंट को प्रदर्शित करता है।
ड्राफ्ट व्यू - यह व्यू टेक्स्ट प्रिंट होने पर टेक्स्ट पर कैसे दिखाई देगा यह दिखाता है। इसमें पेज ब्रेक, लाइन ब्रेक आदि दिखाई देती हैं।
ज़ूम कण्ट्रोल | Zoom Control
ज़ूम कंट्रोल टेक्स्ट को आवश्यकतानुसार देखने के लिए ज़ूम इन या ज़ूम आउट करता है। ज़ूम कण्ट्रोल में एक स्लाइडर होता है जिसे आप ज़ूम इन या आउट करने के लिए बाएँ या दाएँ स्लाइड कर सकते हैं।
ज़ूम को बढ़ाने या घटाने के लिए - / + बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
Back to Contents
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) की डॉक्यूमेंट फ़ाइल के लिए डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन ".doc" का उपयोग किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) के नए संस्करण में डॉक्यूमेंट फ़ाइल के लिए एक्सटेंशन ".docx" का उपयोग किया जाता है।
नया “.docx” एक्सटेंशन ऑफिस डाक्यूमेंट्स के लिए Office Open XML के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के को दर्शाता है और इसका उपयोग Word 2003 और बाद के वर्शन के साथ ही मैक ऑपरेटिंग सिस्टम (MacOS) एवं ओपन ऑफिस (OpenOffice) में भी किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) स्टार्ट करने पर डॉक्यूमेंट फाइल डिफ़ॉल्ट रूप "Document1" दिखाई देता है, फाइल टैब से सेव ऑप्शन का प्रयोग अथवा शॉर्टकट की "CTRL + S" के द्वारा फाइल को किसी भी नए नाम से सेव किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फाइल सेव करते समय फाइल डिफ़ॉल्ट रूप से नए वर्ड फॉर्मेट में सेव होती है, लेकिन किसी अन्य फॉर्मेट में फाइल सेव करना हो तो उपरोक्त चित्रानुसार सेव एज टाइप में दिए गए किसी भी टाइप को सिलेक्ट किया जा सकता है।
Back to Contents
Tags - What is MS-Word? Uses of MS-Word. Features of MS-Word. How to use MS-Word? Elements of MS-Word Program. Learning MS-Word in Hindi Computer Notes PDF. How to use MS-Word? What is MS-Word in Hindi? How to start MS-Word? Features of MS-Word in Hindi. MS-Word Program Window. Computer Hindi Notes. What is WYSIWYG in MS-Word. History and Development of Microsoft Word. Starting Microsoft Word. Saving file in Microsoft Word. File Name in MS-Word. Using MS-Word Commands. What is Ribbon in MS-Word? Ribbon Features in MS-Word. Commands and Tabs in MS-Word.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है? वर्ड प्रोग्राम सॉफ्टवेयर के उपयोग क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सॉफ्टवेयर कैसे उपयोग करें? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विशेषताएं क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की प्रोग्राम विंडो क्या है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का महत्व? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फीचर्स इन हिंदी. कंप्यूटर हिंदी नोट्स पीडीऍफ़ डाउनलोड करें.MS Word क्या है और कैसे सीखें? एम एस वर्ड के विभिन्न संस्करण कौन से हैं?
|| Theory ||
Practicals
|| Video Tutorials
|| Online Test Series ||
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) स्टार्ट करने के लिए प्रोग्राम बटन से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ग्रुप से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर क्लिक किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) प्रोग्राम सामान्यतः सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले प्रोग्राम्स में से एक है, इसके लिए हम प्रोग्राम बटन से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर राईट क्लिक करके पिन टू टास्कबार (Pin to Taskbar) / पिन टू स्टार्ट मेनू (Pin to Start) से टास्क बार / स्टार्ट मेनू में शॉर्टकट बना सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को रन कमांड या सर्च बॉक्स पर "winword" टाइप करके भी स्टार्ट किया जा सकता है।
Back to Contents
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) के स्टार्ट होने पर निम्नानुसार प्रोग्राम विंडो दिखाई देती है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) की डॉक्यूमेंट फ़ाइल के लिए डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन ".doc" का उपयोग किया जाता है।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फाइल सेव करते समय फाइल डिफ़ॉल्ट रूप से नए वर्ड फॉर्मेट में सेव होती है, लेकिन किसी अन्य फॉर्मेट में फाइल सेव करना हो तो उपरोक्त चित्रानुसार सेव एज टाइप में दिए गए किसी भी टाइप को सिलेक्ट किया जा सकता है। || Theory ||