COPA

MS-Word Using Ribbon and Tabs Hindi Notes

Microsoft Word - Using Tabs

  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - रिबन एवं टैब का प्रयोग | Microsoft Word - Using Ribbon and Tabs

Using Ribbon and Tabs in MS-Word Hindi Notes


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) की प्रमुख विशेषताओं में डॉक्यूमेंट बनाने और फॉर्मेट करने की क्षमता, डॉक्यूमेंट को सेव और प्रिंट करने की क्षमता, वर्ड और अन्य सॉफ़्टवेयर के पुराने संस्करणों के साथ कम्पेटिबिलिटी, ऑनलाइन स्टोरेज / क्लाउड का उपयोग और सहयोग आदि शामिल हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड स्टार्ट करना | Starting Microsoft Word


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड स्टार्ट करने के लिए विंडोज बटन से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड प्रोग्राम पर क्लिक करके अथवा सर्च बॉक्स में "winword" टाइप करके माइक्रोसॉफ्ट वर्ड स्टार्ट किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की प्रोग्राम विंडो निम्नानुसार स्क्रीन पर दिखाई देती है.

 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की प्रोग्राम विंडो

वर्ड डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट इन्सर्ट करने के लिए कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है, डॉक्यूमेंट एरिया में इंसर्शन पॉइंट, जिसे कर्सर भी कहा जाता है एक ब्लिंकिंग लाइन (|) के रूप में दिखाई देता है जो टाइप करने पर आगे बढ़ता जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - रिबन एवं टैब | Microsoft Word - Ribbon and Tabs


रिबन एक उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस है जिसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007 में पेश किया गया था। यह क्विक एक्सेस टूलबार और टाइटल बार के नीचे स्थित है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में 8 टैब शामिल हैं; होम, इंसर्ट, डिजाईन, लेआउट, रिफरेन्स, मेलिंग, रिव्यु और व्यू। प्रत्येक टैब में संबंधित कमांड के विशिष्ट समूह होते हैं। यह आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले कमांड्स के लिए बटन उपलब्ध कराते हैं जिनसे सम्बन्धित कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड टैब- होम, इंसर्ट, डिजाईन, लेआउट, रिफरेन्स, मेलिंग, रिव्यु और व्यू


रिबन इंटरफ़ेस माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में विभिन्न विकल्प एवं कमांड्स को प्रयोग करने हेतु आसान इंटरफ़ेस उपलब्ध कराता है, जिसे उपयोगकर्ता अपनी सुविधानुसार कस्टमाईज भी कर सकता है। इसमें नए फ़ंक्शंस जोड़ सकते हैं और उन फंक्शन को हटा सकते हैं जिन्हें देखना नहीं चाहते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) में विभिन्न टैब्स के अंतर्गत उपयोग की जाने वाली विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फ़ाइल टैब | Microsoft Word File Tab


फ़ाइल टैब, फ़ाइल मेनू की तरह ही कार्य करता है इसका उपयोग नया डॉक्यूमेंट बनाने, पहले से बने हुए डॉक्यूमेंट को ओपन करने, फाइल को सेव अथवा नए नाम से सेव करने के लिए किया जाता है।

फ़ाइल टैब के द्वारा फाइल को प्रिंट, शेयर तथा एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। फ़ाइल टैब पर क्लिक करते ही यह तुरंत "बैकस्टेज व्यू" में ले जाया जाता है जिसमें आपके डॉक्यूमेंट के सभी विवरण (Details) होते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड होम टैब | Microsoft Word Home Tab


होम टैब (Home) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला टैब है।

होम टैब (Home) में 5 फ़ॉर्मेटिंग कमांड ग्रुप शामिल हैं, जिनके द्वारा इसके विभिन्न फ़ॉर्मेटिंग सुविधाओं का प्रयोग किया जा सकता है। यह टैब किसी भी डॉक्यूमेंट को तैयार करने एवं उसकी आसानी से माउस क्लिक द्वारा फ़ॉर्मेटिंग के लिए उपयोगी होता है।
MS Word होम टैब कमांड ग्रुप क्लिपबोर्ड,फॉण्ट,पैराग्राफ,स्टाइल,एडिटिंग

होम टैब मुख्य रूप से 5 कमांड ग्रुप क्लिपबोर्ड, फॉण्ट, पैराग्राफ, स्टाइल, एडिटिंग के साथ विभिन्न कमांड्स को प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इन्सर्ट टैब | Microsoft Word Insert Tab


इन्सर्ट टैब (Insert) मुख्य रूप से किसी भी डॉक्यूमेंट को आकर्षक और आसानी से समझने योग्य बनाते हैं।

इन्सर्ट टैब के द्वारा डाक्यूमेंट्स में टेबल, चित्र, आकृति, क्लिप आर्ट, हाइपरलिंक, हेडर, फूटर, टेक्स्ट बॉक्स, वर्ड आर्ट, इक्वेशन आदि को इन्सर्ट करने हेतु विभिन्न ऑप्शन दिए गए हैं।
MS Word इन्सर्ट टैब Commands

इन्सर्ट टैब मुख्य रूप से 8 कमांड ग्रुप में विभाजित हैं – पेज (Page), टेबल्स (Tables), इलस्ट्रेशन (Illustrations), लिंक्स (Links), कमेंट्स (Comments), हेडर और फुटर (Header & Footer), टेक्स्ट (Text) और सिंबल (Symbols)। इन कमांड ग्रुप के द्वारा सम्बन्धित ऑब्जेक्ट किसी भी डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट किए जा सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डिजाईन टैब | Microsoft Word Design Tab


डिजाईन टैब (Design) किसी भी डॉक्यूमेंट के समग्र डिज़ाइन के साथ काम करने की सुविधा देता है, इसमें पूर्व-डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट या थीम के अनुसार डॉक्यूमेंट का रंग, फ़ॉन्ट, पैराग्राफ़ स्पेस आदि को परिवर्तित किया जा सकता है।
MS Word Design Tab Commands

डिज़ाइन टैब संपूर्ण डॉक्यूमेंट को प्रभावित करने वाले परिवर्तनों के लिए है।
इसके अलावा इस टैब में पेज बैकग्राउंड ग्रुप की सहायता से डॉक्यूमेंट में वॉटरमार्क का प्रयोग, पेज कलर एवं पेज बॉर्डर्स भी दिए जा सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड लेआउट टैब | Microsoft Word Layout Tab


लेआउट टैब (Layout) पेज सेटअप के विकल्पों के साथ-साथ पैराग्राफ इंडेंट और स्पेसिंग कमांड्स को उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। पेज लेआउट कमांड ग्रुप के अंतर्गत पेज सेटअप ऑप्शन से डॉक्यूमेंट के पेज मार्जिन, ओरिएंटेशन, कॉलम, लाइन्स, पेज ब्रेक, इंडेंटेशन, स्पेसिंग आदि ऑप्शन आते हैं।

MS Word Layout Tab Commands

लेआउट टैब (Layout) के पैराग्राफ ऑप्शन का प्रयोग इंडेंट्स एवं पैराग्राफ स्पेसिंग के लिए किया जाता है। इसके अरेंज ऑप्शन का प्रयोग इन्सर्ट किए गए इमेज की पोजीशन, रैप एवं एलाइनमेंट के लिए किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिफरेन्स टैब | Microsoft Word Reference Tab


रिफरेन्स टैब (Reference) उन लोगों के लिए सबसे उपयोगी है जो एक थीसिस बना रहे हैं या किताबें लिख रहे हैं।

रिफरेन्स टैब (Reference) के अंतर्गत उद्धरण (Quotes), एंडनोट एवं फुटनोट, टेबल ऑफ़ कंटेंट, कैप्शन, ग्रंथ सूची (Bibliography) आदि ऑप्शन का प्रयोग किया जा सकता है।
MS Word Reference Tab Commands

इस टैब में टेबल ऑफ़ कंटेंट, फुटनोट, साइटेशन एवं बिबलियोग्राफी, कैप्शन, इंडेक्स कमांड ग्रुप दिए गए हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मेलिंग टैब | Microsoft Word Mailing Tab


मेलिंग टैब (Mailings) के द्वारा मुख्य रूप से कई लोगों को डॉक्यूमेंट भेजने के लिए मेल मर्ज ऑप्शन के लिए किया जाता है। यह वर्ड की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।

एक ही डॉक्यूमेंट जैसे इंटरव्यू लैटर, एडमिट कार्ड आदि को अनेक लोगों को भेजा जाना इस ऑप्शन के द्वारा आसानी से किया जा सकता है। इसमें मेल मर्ज के लिए आवश्यक कमांड्स को माउस क्लिक द्वारा आसानी से प्रयोग किया जा सकता है।
MS Word Mailing Tab Commands

मेलिंग टैब (Mailings) के द्वारा एनवेलोप एवं लेबल को भी आसानी से प्रिंट किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिव्यु टैब | Microsoft Word Review Tab


रिव्यु टैब (Review) मुख्य रूप से अशुद्धि रहित (error free) डॉक्यूमेंट बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस टैब के द्वारा डॉक्यूमेंट की प्रूफ रीडिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अंतर्गत स्पेलिंग चेक करना, व्याकरण की अशुद्धियों को दूर करना, थिसॉरस का प्रयोग, वर्ड काउंट, भाषा का चयन, अनुवाद करना, कमेंट्स, आदि को उपयोग किया जा सकता है।
MS Word Review Tab Commands

रिव्यु टैब बनाए गए डॉक्यूमेंट को रिव्यु करने की सुविधा भी प्रदाय करता है, इसके द्वारा किसी भी डॉक्यूमेंट को अन्य लोगों द्वारा रिव्यु किया जा सकता है एवं उनके द्वारा किए गए परिवर्तन को ट्रैक किया जा सकता है। यह ऑफिस के किसी भी डॉक्यूमेंट को फाइनल करने में उपयोगी होता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड व्यू टैब | Microsoft Word View Tab


व्यू टैब (View) मुख्य रूप से पुराने वर्शन में दिए गए व्यू मेनू की तरह ही है, इसके द्वारा डॉक्यूमेंट को विभिन्न व्यू में दिखाना, वर्ड विंडो में रूलर, ग्रिडलाइन, एवं नेविगेशन के लिए किया जाता है। इसके अलावा ज़ूम ऑप्शन, विभिन्न वर्ड विंडो को एक साथ उपयोग करना एवं मैक्रो के लिए भी इस टैब का उपयोग किया जाता है।
MS Word View Tab Commands

डॉक्यूमेंट विंडो के विभिन्न व्यू ऑप्शन के यह टैब महत्त्वपूर्ण ऑप्शन उपलब्ध कराता है।


Back to Contents










फंडामेंटल्स ऑफ़ कम्प्यूटर हिंदी नोट्स


Tags - What is MSWord? How to use MS Word? Different version of Word? Features of MS-Word?MS Word - Ribbon and Tabs. Microsoft Word File Tab. Microsoft Word Home Tab. Microsoft Word Insert Tab.Microsoft Word Design Tab. Microsoft Word Layout Tab Microsoft Word Reference Tab. Microsoft Word Mailing Tab. Microsoft Word Review Tab. Microsoft Word View Tab. What is Word Processing in Hindi? What is Word Processor | Computer Hindi Notes. Word processor definition, meaning, example and uses. Computer Hindi Notes. What is WYSIWYG. Computer Hindi NOtes MS-Word.
MS Word क्या है और कैसे सीखे - हिंदी नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है? एम एस वर्ड क्या है? एम एस वर्ड की विशेषता? एम एस वर्ड 2007 एम. एस वर्ड की उपयोगिता एम एस ऑफिस का प्रयोग एम एस ऑफिस की विशेषताएं एम एस वर्ड सीखें हिंदी में. ऍम एस वर्ड 2016 क्या है माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) क्या है माइक्रोसॉफ्ट वर्ड - रिबन एवं टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फ़ाइल टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड होम टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इन्सर्ट टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डिजाईन टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड लेआउट टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिफरेन्स टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मेलिंग टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिव्यु टैब, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड व्यू टैब, विभिन्न प्रकार के वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर वर्ड प्रोसेसर की विशेषताएँ क्या हैं? वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ओपन ऑफिस राइटर, गूगल डॉक्स, जोहो राइटर, ऑनलाइन वर्ड प्रोसेसर, वर्ड प्रोसेसर के फंक्शन. वर्ड प्रोसेसर को कैसे उपयोग करें? वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के उपयोग क्या है? वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर कौन सा है? वर्ड प्रोसेसर क्या है? वर्ड प्रोसेसर के प्रकार क्या है? शिक्षा के क्षेत्र में वर्ड प्रोसेसिंग का महत्व? वर्ड प्रोसेसर का शैक्षिक महत्व? वर्ड प्रोसेसिंग फीचर्स इन हिंदी. विभिन्न प्रकार के वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर?


 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Translate