Introduction to Computers | कम्प्यूटर्स का परिचय 💻
Course Content
💻 कम्प्यूटर्स संबंधी आधारभूत जानकारी | Basic Computer Information
कम्प्यूटर आज की दुनिया में रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कई लोग अपने किए गये कामों का रिकॉर्ड रखने के लिए, गणना या हिसाब करने के लिए, जानकारी ढूँढने के लिए, संगीत और तस्वीरों का संग्रह करने के लिए, गेम खेलने के लिए और दूसरों से बातचीत करने के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। आज का युग कम्प्यूटर का युग है। बैंकों में ये ग्राहकों के रूपये-पैसे का हिसाब रख रहे हैं, होटलों तथा अस्पतालों में ये व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने व ग्राहकों के बिल शीघ्रता से तैयार करने के कार्य कर रहे हैं। कम्प्यूटर ने हमारे काम करने और जीने का ढंग ही बदल दिया है।
⚙️ कम्प्यूटर की कार्य प्रणाली | How Computer Works?
कम्प्यूटर एक आज्ञाकारी सेवक है जो कि आप के दिए गए आदेशों का तुरंत पालन करता है। अंतर केवल इतना है कि कम्प्यूटर की अपनी कोई बुद्धि नहीं होती। अतः कोई भी कार्य करवाने के लिए उसे संपूर्ण व स्पष्ट आदेश देने होते हैं। कम्प्यूटर से किसी कार्य को करवाने के लिए दिए जाने वाले आदेशों की क्रमबद्ध सूची को प्रेाग्राम कहते हैं। जिन सूचना या आँकड़ों पर गणना की जाती है उसे डेटा कहा जाता है।
कम्प्यूटर जो कार्य कर सकता है, उसके संदर्भ में भी कम्प्यूटर को परिभाषित किया जा सकता है। कम्प्यूटर डाटा को ग्रहण (accept) कर सकता है, डाटा का भंडारण (store) कर सकता है, डाटा को इच्छित रूप में संशोधित (process) कर सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर संग्रहित डाटा को पुर्नप्राप्त (retrieve) कर सकता है और परिणाम को मनचाहे फॉर्मेट में प्रिंट कर सकता है। कम्प्यूटर को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है :
↪ निश्चित निर्देशों के आधार पर कार्य करता है।
↪ उपयोगकर्ता द्वारा विभिन्न डेटा प्राप्त करता है।
↪ प्रोग्राम के आधार पर डेटा को परिवर्तित करता है।
↪ आवश्यक परिणाम / सूचना प्रदान करता है।
↪ सूचना को सुरक्षित रखता है।”
📊 कम्प्यूटर का ब्लॉक डायग्राम | Block Diagram of Computer
कम्प्यूटर मुख्यतः यूज़र द्वारा इनपुट प्राप्त करता है, दिए गए निर्देशों के आधार पर डेटा प्रोसेसिंग करता है एवं आउटपुट के रूप में सूचना / इनफार्मेशन प्रदान करता है. इन कार्यों को संपन्न करने के लिए इनपुट यूनिट, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट एवं आउटपुट यूनिट का प्रयोग किया जाता है.
🖥️ कम्प्यूटर सिस्टम के मुख्य भाग | Parts of Computer System
कम्प्यूटर सिस्टम के मुख्य भाग (Main Parts of Computer System) को मुख्य रूप से चार भागों में बाँटा गया है:
- 🖥️ 1. इनपुट डिवाइस (Input Devices)
- ⚙️ 2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU – Central Processing Unit)
- 💾 3. मेमोरी/स्टोरेज डिवाइस (Memory/Storage Devices)
- 🖨️ 4. आउटपुट डिवाइस (Output Devices)
1. इनपुट यूनिट (Input Unit)
इनपुट यूनिट द्वारा कम्प्यूटर को डाटा या निर्देश दिए जाते है. इनपुट, डाटा और प्रोग्राम को कम्प्यूटर सिस्टम में प्रविष्ट (enter) करने की प्रक्रिया है। इनपुट डिवाइस कई रूप में उपलब्ध है तथा सभी के विशिष्ट उद्देश्य है टाइपिंग के लिये हमारे पास की बोर्ड (Keyboard) होते है।
प्रमुख इनपुट डिवाइस हैं : Keyboard, Mouse, Joystick, Trackball, Light pen, Touch screen, Digital Camera, Scanner, Bar Code Reader, (ऑप्टिकल मार्क रीडर) OMR, (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्नाइज़र ) OCR, (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रीडर) MICR.
2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट को C.P.U. कहा जाता है। यह Computer का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता हैं। CPU को Computer का मस्तिष्क (Brain) भी कहते है। इसका मुख्य कार्य प्रोग्राम (Programs) को क्रियान्वित (Execute) करना है इसके अलावा C.P.U Computer के सभी भागो, जैसे- Memory, Input, Output Devices के कार्यों को भी नियंत्रित करता हैं।
C.P.U के तीन भाग होते है –
- 🖥️ 1. कण्ट्रोल यूनिट (C.U.)
- ⚙️ 2. अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (A.L.U.)
- 💾 3. मेमोरी यूनिट (Memory Unit
कंट्रोल यूनिट (CU)
यह कम्प्यूटर के भीतरी आपरेशनों को नियंत्रित करता है। इनपुट, आउटपुट, प्रोसेसिंग, तथा भंडारण (स्टोरेज) की प्रक्रिया कंट्रोल यूनिट के निरीक्षण में की जाती है। यह निर्धारित करता है कि डाटा प्राप्त करना कब प्रारंभ किया जाए तथा डाटा प्राप्त करना कब बंद किया जाए, और डाटा का भंडारण कहाँ किया जाए इत्यादि। यह ध्यान देता है कि क्रमबद्ध प्रोसेस द्वारा कम्प्यूटर के आंतरिक कार्यों को किस प्रकार संपन्न किया जाए।
अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)
अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU) द्वारा मुख्य रूप से सभी गणितीय गणनाए जैसे - जोड़ना, घटाना, गुणा करना, भाग करना, एवं तार्किक और तुलनात्मक कार्य किए जाते हैं। एरिथटिक एवं लॉजिक यूनिट को संक्षेप में A.L.U कहते हैं। यह यूनिट डाटा पर अंकगणितीय क्रियाएँ (जोड़, घटाना, गुणा, भाग) और तार्किक क्रियायें (Logical operation) करती हैं।
3. मेमोरी यूनिट (Memory Unit)
डाटा और निर्देशों को संग्रहित करने के लिये कम्प्यूटर मेमोरी का प्रयोग किया जाता है। जैसे मनुष्य में कुछ बातों को याद रखने के लिये मष्तिस्क होता है, उसी प्रकार कम्प्यूटर मेमोरी (Memory) हैं। यह मेमोरी C.P.U का अभिन्न अंग है, इसके लिए संग्राहक उपकरण (Storage Device) का प्रयोग किया जाता हैं। अतः इसे Computer की मुख्य मेमोरी (Main memory), आंतरिक मेमोरी (Internal Memory), या प्राथमिक मेमोरी (Primary Memory) भी कहते हैं। मेमोरी दो प्रकार की होती है:
प्राइमरी मेमोरी: (RAM, ROM) → CPU के साथ सीधे जुड़ी होती है。
सेकेंडरी स्टोरेज: (Hard Disk, SSD, Pen Drive) → डाटा को स्थायी रूप से संग्रहित करने के लिए।
4. आउटपुट यूनिट (Output Unit)
आउटपुट यूनिट कम्प्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए परिणाम को उपयोगकर्ता तक पहुँचाती हैं। मुख्य रूप से Output के रूप में प्राप्त सूचनाएं या तो हम स्क्रीन पार देख सकते है या प्रिंटर से पेज पर प्रिंट कर सकते है या संगीत सुनने के लिये आउटपुट के रूप में स्पीकर का उपयोग कर सकते हैं
प्रमुख आउटपुट डिवाइस: Monitor, Printer, Plotter, Projector, Speaker.
🎥 Video Tutorial - Introduction to Computers
🧠 Test Your Knowledge
🔗 Quick Study Links
Tags: Computer Notes in Hindi Computer Fundamentals, Computer Fundamentals in Hindi What is computer? How Computer Works? Introduction to Computers. Block Diagram of Computer. What is Input Unit? How CPU Works? Computer Hindi Notes for ITI-COPA, CCA, DCA, BCA, PGDCA, CPCT, Exams. Download PDF History of Computers, Basic Computer Question Bank, MCQs for ITI COPA, CCA, DCA, BCA, PGDCA &Other Competitive Exams. Computer Hindi Notes for Computer Fundamental, Operating System, MS-Office, Database Management System, Internet & HTML, Java Script, VBA, Accounting Software, Tally, Internet and E-commerce, Computer Networking , Employability Skills.