माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड का परिचय | Introduction to MS-Wordpad
विंडोज वर्डपैड का प्रयोग | Using Windows Wordpad
- 1- माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड का परिचय | Introduction to MicroSoft-Wordpad
- 2- वर्डपैड स्टार्ट करना | Starting Wordpad
- 3- वर्डपैड प्रोग्राम विंडो | Wordpad Program Window
- 4- फाइल बनाना, ओपन एवं सेव करना | Creating, Open and save files
- 5- टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग | Text Editing and Formatting
- 6- वर्डपैड व्यू टैब | WordPad View Tab
- 7- वर्डपैड पेज सेटअप एवं प्रिंटिंग | Page Setup and Printing
- 8- वर्डपैड शॉर्टकट की | WordPad ShortCut Keys
माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड एक रिच टेक्स्ट एडिटर हैं, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 में शामिल किया और यह इसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध हैं। वर्डपैड (WordPad) माइक्रोसॉफ्ट के नोटपैड की तुलना में बहुत अधिक कार्य करने में सक्षम है इसमें सामान्य टेक्स्ट एडिटर के अतिरिक्त अन्य फीचर्स जैसे डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स एड करना, टेक्स्ट को फॅार्मेट करना, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं ।
वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं। वर्डपैड सिंपल टेक्स्ट फ़ाइल (.txt), रिच टेक्स्ट फॉर्मेट (.rtf), डॉक्यूमेंट (.doc या .docx) और ओपन डॉक्यूमेंट टेक्स्ट (.odt) फ़ाइलों को संपादित (Edit) करने और सेव करने में सक्षम है।
वर्डपैड एवं नोटपैड में अंतर | Difference between Wordpad and Notepad
नोटपैड एक साधारण लेकिन उपयोगी टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के हर संस्करण में शामिल है. यह एक टेक्स्ट एडिटर (Text Editor) प्रोग्राम है जो प्लेन टेक्स्ट फ़ाइलों को खोलने, देखने और एडिट करने की अनुमति देता है। नोटपैड का प्रयोग साधारण टेक्स्ट फाइल बनाने के लिए किया जाता है. नोटपैड टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने के लिए सरल और उपयोगी टूल है.
विंडोज सिस्टम पर रिच टेक्स्ट एडिटर के रूप में डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन वर्डपैड इंस्टॉल रहता है। वर्डपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
2- रन कमांड : शॉर्टकट की विंडोज + R (Windows+R) के द्वारा रन डायलॉग बॉक्स में wordpad टाइप कर ok बटन पर क्लिक करके भी नोटपैड को ओपन किया जा सकता है. विंडोज 10 में सर्च बॉक्स पर wordpad टाइप करके भी इस प्रोग्राम को ओपन किया जा सकता है.
वर्डपैड के स्टार्ट होने पर चित्रानुसार प्रोग्राम विंडो प्रदर्शित होती है. वर्डपैड प्रोग्राम विंडो के मुख्य अवयव निम्न हैं.
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रत्येक प्रोग्राम एक निश्चित प्रोग्राम विंडो के रूप में ओपन होता है. प्रोग्राम विंडो के सबसे ऊपर टाइटल बार होता है. वर्डपैड प्रोग्राम के टाइटल बार पर Document-WordPad प्रदर्शित होता है. फाइल को सेव करने पर फाइल का नाम दिखाई देने लगता है.
वर्डपैड बटन, वर्डपैड विंडो का एक प्रमुख भाग है, यह बटन मेन्यू /टेब बार में होता है | इस बटन में वर्डपैड में बनाई जाने वाली फाईल के लिए कई विकल्प दिए होते है| इस ऑप्शन में फ़ाईल मेन्यू के अनुसार वर्डपैड डॉक्यूमेंट को सेव, ओपन, प्रिंट, आदि कार्य करने के लिए कमाण्ड दी गई है।
क्विक एक्सैस टूलबार वर्डपैड में टाईटल बार में होता है. इसे शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लिया जाता है. इस टूलबार में सामान्य रूप से काम आने वाली कमाण्ड को तेजी से एक क्लिक के द्वारा उपयोग किया जा सकता है। इसे यूज़र अपनी आवश्यकता अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
वर्डपैड रिबन में मेन्यू बार एवं टूलबार को संयुक्त कर दिया गया है। यह टाईटल बार के नीचे होता है, जो कि अलग-अलग टेब में बँटा हुआ है। इसके द्वारा वर्डपैड में विभिन्न कमाण्ड ऑप्शन्स का प्रयोग किया जाता है। इन कमांड को माउस द्वारा क्लिक करके अथवा कीबोर्ड द्वारा शॉर्टकट की से उपयोग किया जा सकता है.
रूलर बार वर्डपैड विंडो में रिबन के नीचे एवं टैक्स्ट एरिया के ऊपर दिया गया है, इससे पेज मार्जिन एवं साइज़ का पता चलता है।
वर्डपैड डाक्यूमेंट्स को बनाने से पहले या बाद में जितना पेज मार्जिन सेट किया जाता है, उतना मार्जिन दिखाने के लिए रूलर बार में दोनों तरफ यानि दांए तथा बांए तरफ रूलर स्टॉप लग जाता है। इसके बाद जो भी टेक्स्ट टाइप किया जाता है, वह इससे बाहर नही जाता है।
वर्क एरिया / टेक्स्ट एरिया, वर्डपैड का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है । यह वर्डपैड विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है। इसमें कीबोर्ड द्वारा टाइप करके फाइल तैयार की जाती है।
स्टेटस बार, वर्डपैड विंडो में टेक्स्ट एरिया के नीचे होता है। इस बार में ज़ूम लेवल (Zoom Level) टूल होता है, जिसकी सहायता से पेज को आवश्यकतानुसार Zoom in तथा Zoom out किया जा सकता है।
वर्डपैड, यूजर्स को रिच टेक्स्ट फाइल बनाने, ओपन करने एवं देखने में सहायता करता है। इस प्रोग्राम के द्वारा रिच टेक्स्ट फाइल को आसानी से एवं शीघ्र बनाया जा सकता है।
जब कंप्यूटर पर कोई अन्य वर्ड प्रोसेसर इनस्टॉल नहीं होता है, तो वर्डपैड का उपयोग करके पैराग्राफ, लिस्टिंग और इमेज के साथ डॉक्यूमेंट बनाए या प्रिंट किये जा सकते है।
वर्डपैड में एक नई फ़ाइल बनाने के लिए – फाइल मेनू पर क्लिक करें और फिर New पर क्लिक करें। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+N के द्वारा भी न्यू फाइल विंडो को ओपन किया जा सकता है। वर्डपैड के वर्किंग एरिया में माउस पॉइंटर द्वारा क्लिक करके की-बोर्ड से आसानी से टाइप किया जा सकता है।
सेव ऑप्शन पर क्लिक करने पर सेव डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, इस डायलॉग बॉक्स में फाइल को सेव करने हेतु लोकेशन / फोल्डर जिसमें फाइल को सेव करना होता है, को सिलेक्ट कर फाइलनेम बॉक्स में फ़ाइल का नाम टाइप करके फाइल को सेव किया जा सकता है। वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं।
की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+S के द्वारा भी फाइल विंडो को सेव किया जा सकता है।
वर्डपैड में सेव की गई फ़ाइल को ओपन करने के लिए - फाइल मेनू पर क्लिक करें, और फिर ओपन पर क्लिक करें। वर्डपैड में टेक्स्ट फ़ाइल (.txt), रिच टेक्स्ट फ़ाइल (.rtf), Word डॉक्यूमेंट (.docx), और ओपन डॉक्यूमेंट टेक्स्ट फ़ाइल (.odt) को ओपन कर सकते हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+O के द्वारा भी फाइल को ओपन किया जा सकता है।
टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग द्वारा किसी भी फाइल में परिवर्तन किए जा सकते हैं। एडिटिंग के द्वारा किसी भी करैक्टर को मिटाना, वर्ड को सुधारना, कट, कॉपी एवं पेस्ट, फाइंड एवं रिप्लेस इत्यादि ऑप्शन का प्रयोग किया जा सकता है।
होम टैब को पांच ग्रुप में विभाजित किया गया है: Clipboard, Font, Paragraph, Insert और Editing.
कट (Cut) :
इस ऑप्शन से आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह पर कट कर पेस्ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+X या राइट माउस क्लिक => क्लिक Cut।
फ़ॉन्ट ग्रुप से आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कई फ़ॉन्ट स्टाइल, फ़ॉन्ट कलर, एवं करैक्टर केस का प्रयोग कर सकते हैं। फॉन्ट वह स्टाइल है जो किसी भी टेक्स्ट या सिंबल को स्क्रीन पर अलग डिज़ाइन के रूप में प्रदर्शित करता है।
फ़ॉन्ट (Font) :
वर्डपैड में डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट Calibri है। किसी अन्य फ़ॉन्ट स्टाइल को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।
पैराग्राफ (Paragraph) ग्रुप के साथ, पैराग्राफ को निम्नानुसार फॉर्मेट कर सकते हैं :-
इंडेंट्स (Indents) : किसी पैराग्राफ के मार्जिन को सेट करने के लिए इंडेंट्स का उपयोग किया जाता है, इंडेंट्स के द्वारा पैराग्राफ के लेफ्ट अथवा राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। वर्डपैड इसके लिए दो ऑप्शन उपलब्ध कराता है।
इन्सर्ट ग्रुप से वर्डपैड डॉक्यूमेंट में पिक्चर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट ड्राइंग, डेट एवं टाइम के साथ साथ कंप्यूटर में इनस्टॉल अन्य प्रोग्राम्स के ऑब्जेक्ट्स को इन्सर्ट कर सकते हैं।-
पिक्चर (Picture) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट में इमेज इंसर्ट करने के लिए यह ऑप्शन हैं। पिक्चर बटन पर क्लिक करने पर डायलॉग बॉक्स ओपण होता है जिसके द्वारा निर्धारित स्थान से इमेज को सिलेक्ट कर इन्सर्ट कर सकते हैं।
इस ग्रुप में निम्न ऑप्शन उपलब्ध हैं –
फाइंड (Find) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्द को तुरंत ढूंढने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + F है।
व्यू (View) टैब में तीन ग्रुप हैं: ज़ूम (Zoom), शो/हाईड (Show or Hide) एवं सेटिंग्स में वर्ड रैप (Word Wrap) और मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings)
ज़ूम ऑप्शन द्वारा वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन एवं ज़ूम आउट कर के देखा जा सकता है, इसके लिए सम्बन्धित ज़ूम बटन पर क्लिक किया जा सकता है. इसके मुख्य बटन हैं
इस ग्रुप से आप रूलर (Ruler) और स्टेटस बार (Status bar) को हाइड या अनहाइड कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से Ruler और Status bar के चेक बॉक्स सिलेक्ट होते हैं, मतलब दे आपको दिखाई देते हैं। इन चेक बॉक्स को अनटिक करने पर वे हाइड हो जाएंगे।
सेटिंग्स ऑप्शन में वर्ड रैप (Word Wrap) और मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) को परिवर्तित किया जा सकता है. इसके मुख्य ऑप्शन हैं:
वर्डपैड में फाइल को प्रिंट करने के लिए फाइल मेन्यू का प्रयोग किया जाता है। फाइल को प्रिंट करने से पहले पेज सेटअप आप्शन के द्वारा पेज की सेटिंग की जा सकती है।
वर्डपैड में पेज सेटअप कई ऑप्शन प्रदान करता है। इसके द्वारा कागज़ का आकार (Page Size), पेज ओरिएंटेशन, हेडर और फुटर को सिलेक्ट किया जा सकता है। फाइल मेन्यू से पेज सेटअप पर क्लिक करने पर निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है।
पेज सेटअप से पेज साइज़ (Letter, A4,A3...), पेज ओरिएंटेशन Portrait या Landscape, मार्जिन (टॉप, बॉटम, लेफ्ट, राईट), और प्रिंट पेज नंबर चुन सकते हैं। यह डायलॉग बॉक्स पेपर साइज़, ओरिएंटेशन, मार्जिन के साथ ही उसका प्रीव्यू भी प्रदर्शित करता है.
फाइल मेन्यू से प्रिंट ऑप्शन अथवा शॉर्टकट की CTRL+P द्वारा फाइल को प्रिंट किया जाता है. यह निम्नानुसार डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है.
प्रिंट डायलॉग बॉक्स द्वारा प्रिंटर को सिलेक्ट करने के साथ साथ पेज रेंज एवं कितनी कॉपी प्रिंट करना है इसे सिलेक्ट करके प्रिंट बटन पर क्लिक करते हैं. उसी के अनुसार प्रिंटर डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी प्रिंट करता है. || Theory ||
Practicals
|| Video Tutorials
|| Online Test Series ||
वर्डपैड (WordPad) माइक्रोसॉफ्ट के नोटपैड की तुलना में बहुत अधिक कार्य करने में सक्षम है इसमें सामान्य टेक्स्ट एडिटर के अतिरिक्त अन्य फीचर्स जैसे डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स एड करना, टेक्स्ट को फॅार्मेट करना, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं । वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं।
♦ नोटपैड में टेक्स्ट एडिटर बहुत सरल है जबकि वर्डपैड टेक्स्ट एडिटर तुलना में अधिक उन्नत है।
♦ नोटपैड में नए पैराग्राफ बनाए जा सकते हैं, लेकिन कोई फॉर्मेटिंग ऑप्शन नहीं हैं, जबकि वर्डपैड में टेक्स्ट फोंट के साथ कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।
♦ नोटपैड में पिक्चर / ग्राफ़िक्स का उपयोग नहीं किया जा सकता जबकि उन्हें आसानी से वर्डपैड में इन्सर्ट और एडिट किया जा सकता है।
♦ टेक्स्ट-आधारित विकल्पों का उपयोग करने के लिए, नोटपैड सबसे अच्छा है, जबकि यदि अतिरिक्त सेवाओं की आवश्यकता है, तो वर्डपैड बेहतर विकल्प है।
Back to Contents
वर्डपैड स्टार्ट करना | Starting Wordpad
1- प्रोग्राम मेन्यू से नोटपैड को निम्न प्रकार से स्टार्ट किया जा सकता है:
Step 1 - स्टार्ट बटन पर क्लिक कीजिए
Step 2 - स्टार्ट मेन्यू से विंडोज एक्सेसरीज ग्रुप सिलेक्ट कीजिए
Step 3 - वर्डपैड प्रोग्राम पर क्लिक कीजिए
वर्डपैड प्रोग्राम विंडो | Wordpad Program Window
विंडोज वर्डपैड - टाइटल बार | Windows Wordpad - TITLE BAR
विंडोज़ के सभी प्रोग्राम्स की तरह ही वर्डपैड के टाईटल बार में वर्डपैड आइकॉन, फ़ाईल का नाम एवं विंडोज़ कण्ट्रोल बटन दिए रहते है।
टाइटल बार में दाईं ओर स्थित कंट्रोल बटन विंडो को कण्ट्रोल करने की सुविधा देते हैं. इसमे मिनीमाइज, मैक्सीमाइज / रिस्टोर एवं क्लोज बटन (X) दिए गए हैं।
विंडो को उसके अधिकतम साइज़ अथवा पुराने साइज़ में रिस्टोर करता है। किसी भी प्रोग्राम विंडो को बंद करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
विंडोज वर्डपैड - बटन | Windows Wordpad - Button
विंडोज वर्डपैड - क्विक एक्सैस टूलबार | Windows Wordpad - Quick Access Toolbar
विंडोज वर्डपैड - रिबन | Windows Wordpad - Ribbon
विंडोज वर्डपैड - रूलर बार | Windows Wordpad - Ruler bar
विंडोज वर्डपैड - वर्क एरिया | Windows Wordpad - Work Area
विंडोज वर्डपैड - स्टेटस बार | Windows Wordpad - Status bar
Back to Contents
1. फाइल बनाना, ओपन एवं सेव करना | Creating, Open and save files
विंडोज वर्डपैड - नई फाइल बनाना | Windows Wordpad - Create a New File
विंडोज वर्डपैड - फाइल सेव करना | Windows Wordpad - Save a File
यदि फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट / टाइप में सेव किया जाना है तो सेव एज ऑप्शन से फ़ाइल टाइप को सिलेक्ट कर अन्य फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है।
विंडोज वर्डपैड - फाइल ओपन करना | Windows Wordpad - Open a File
Back to Contents
टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग | Text Editing & Formatting
फॉर्मेटिंग द्वारा टेक्स्ट को बोल्ड या इटैलिक करना, अलग-अलग फोंट, साइज़, कलर और स्टाइल का प्रयोग, पैराग्राफ की फॉर्मेटिंग एवं लाइन स्पेस आदि का उपयोग किया जा सकता है।
वर्डपैड में होम टैब के द्वारा टेक्स्ट एडिटिंग एवं फॉर्मेटिंग का प्रयोग किया जाता है। इसके ऑप्शन निम्नानुसार हैं।
विंडोज वर्डपैड - होम टैब | Windows Wordpad - Home Tab
विंडोज वर्डपैड - क्लिपबोर्ड (कट / कॉपी / पेस्ट ) | Windows Wordpad - Clipboard (Cut / Copy / Paste / Paste Special)
इस ग्रुप में तीन ऑप्शन उपलब्ध हैं: Cut, Copy, Paste.
कॉपी (Copy) :
सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्ट करने के लिए। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+C या राइट माउस क्लिक => क्लिक Copy)।
पेस्ट (Paste) :
आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को या तो कट या कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+V या राइट माउस क्लिक करें, Paste)
पेस्ट स्पेशल (Paste Special) :
पेस्ट (Paste) फ़ंक्शन के नीचे एक एरो हैं, जिसमें Paste और Paste Special दो ऑप्शन हैं। किसी टेक्स्ट को कॉपी कर उसे अन्य फॉर्मेट जैसे अनफ़ॉर्मेट टेक्स्ट, पिक्चर अथवा रिच टेक्स्ट फॉर्मेट में पेस्ट करने के लिए Paste Special का उपयोग किया जाता हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट ALT + CTRL + V का प्रयोग किया जाता है।
Back to Contents
विंडोज वर्डपैड - फ़ॉन्ट ग्रुप | Windows Wordpad - Font Group
फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size) :
डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट साइज 11 है। अन्य फ़ॉन्ट साइज को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।
फ़ॉन्ट साइज़ बटन (Font Size Button) :
Capital A एवं Small A दो फॉण्ट साइज़ बटन हैं। कैपिटल A सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के फ़ॉन्ट साइज़ को बड़ा करेगा, छोटा A सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के फ़ॉन्ट साइज़ को कम करेगा। फ़ॉन्ट साइज़ को शॉर्टकट की SHIFT+ CTRL + > द्वारा बढ़ाया एवं SHIFT+ CTRL + < द्वारा छोटा किया जा सकता है।
बोल्ड (Bold) :
बोल्ड बटन B से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट बोल्ड होगा, शॉर्टकट की CTRL + B है।
इटैलिक (Italic) :
इटैलिक बटन I से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट इटैलिक होगा, शॉर्टकट की CTRL + I है।
अंडरलाइन (Underline) :
अंडरलाइन बटन U से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट अंडरलाइन होगा, शॉर्टकट की CTRL + U है।
स्ट्राइक थ्रू (strikethrough):
स्ट्राइक थ्रू बटन abc से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के बीच में से एक लाइन खींची जाती है, सामान्यतः यह एडिटिंग के लिए डिलीट किए जाने वाले टेक्स्ट के लिए उपयोग की जाती है।
सबस्क्रिप्ट (Subscript)
सबस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को सबस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + = है।
सुपरस्क्रिप्ट (Superscript):
सुपरस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को सुपरस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की SHIFT + CTRL + = है।
टेक्स्ट कलर (Text Color) :
टेक्स्ट कलर बटन A से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के कलर को बदलने के लिए डाउन ऐरो पर क्लिक कर कलर सिलेक्ट कर सकते हैं।
टेक्स्ट हाइलाइटर (Text Highlighter):
टेक्स्ट हाइलाइटर बेन Pencil से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को हाइलाइट करने के लिए आप इस हाइलाइटर का उपयोग कर सकते हैं। डाउन ऐरो पर क्लिक कर आप 12 अलग-अलग कलर्स में से चुन सकते हैं।
Back to Contents
विंडोज वर्डपैड - पैराग्राफ ग्रुप | Windows Wordpad - Paragraph Group
डिक्रीज इंडेंट (Decrease Indent) : इस ऑप्शन से लेफ्ट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। यह ऑप्शन लिस्ट हेतु उपयोगी होता है।
इनक्रीज इंडेंट (Increase Indent): इस ऑप्शन से राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। डिफ़ॉल्ट रूप से इंडेंट 0.5 सेमी का स्पेस सेट करता है।
लिस्ट (List): फाइल में लिस्ट बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं, इसके द्वारा लिस्ट आइटम्स को नंबर या बुलेट दे सकते हैं।
लाइन स्पेसिंग (Line Spacing) : टेक्स्ट की लाइन के बीच के स्पेस को सेट करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, यहाँ से दो लाइन के बीच में 1, 1.15,1.5 एवं 2 लाइन का स्पेस दिया जा सकता है। शॉर्टकट की के रूप में सिंगल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 1, 1.5 लाइन स्पेस के लिए CTRL + 5 एवं डबल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 2 का उपयोग किया जाता है।
टेक्स्ट एलाइनमेंट : डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट एलाइनमेंट के लिए इन ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है, विंडोज के सभी प्रोग्राम्स में यह उपलब्ध होता है।
लेफ्ट एलाइन (Left Align) : सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को लेफ्ट एलाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है, इससे जो भी टेक्स्ट सिलेक्ट किया जाता है वह पेज के लेफ्ट साइड की और एक लाइन में सीधा रहता है। शॉर्टकट की CTRL + L है।
सेण्टर एलाइन (Center Align) : सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट सेंटर में लाने के लिए इसे प्रयोग करते हैं, शॉर्टकट की CTRL + E है।
राईट एलाइन (Right Align) : सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को राइट से अलाइन करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + R है।
जस्टिफ़ाय Justified: सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को जस्टिफाई किया जाता है जिसमें टेक्स्ट लेफ्ट और राइट दोनों साइड से एलाइन हो जाता है, पैराग्राफ में इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। शॉर्टकट की CTRL + J है।
पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स : इस बटन पर क्लिक करने पर पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाता है, जिसके द्वारा पैराग्राफ की सभी सेटिंग एक साथ सिलेक्ट की जा सकती हैं।
इसके द्वारा इंडेंट्स, लाइन स्पेसिंग, एलाइनमेंट एवं टैब्स को सेट किया जा सकता है।
Back to Contents
विंडोज वर्डपैड - इन्सर्ट ग्रुप | Windows Wordpad - Insert Group
पेंट ड्राइंग (Paint Drawing) : विंडोज के पेंट प्रोग्राम में ड्राइंग बना कर यहाँ इन्सर्ट कर सकते हैं। यह बटन विंडोज पेंट की प्रोग्राम विंडो ओपन कर देता है जिससे आप आसानी से ड्राइंग बना सकते हैं।
डेट / टाइम (Date and Time) : वर्डपैट डॉक्यूमेंट में कर्सर पोजीशन पर करंट डेट / टाइम इन्सर्ट कर सकते हैं। बटन पर क्लिक कर फॉर्मेट सिलेक्ट करने पर उसी फॉर्मेट में डेट / टाइम आ जाता है।
इन्सर्ट ऑब्जेक्ट (Insert object) : कंप्यूटर सिस्टम में इनस्टॉल अन्य प्रोग्राम्स एवं माइक्रोसॉफ्ट पैकेज के ग्राफ, टेक्स्ट, चार्ट, इक्वेशान जैसे ऑब्जेक्ट को यहां से इन्सर्ट कर सकते हैं।
विंडोज वर्डपैड - एडिटिंग ग्रुप | Windows Wordpad - Editing Group
रिप्लेस (Replace) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्द को ढूंढ कर उसकी जगह नया शब्द बदलने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + H है।
सिलेक्ट आल (Select All) : यह बटन डॉक्यूमेंट के सारे टेक्स्ट को सिलेक्ट करता है, शॉर्टकट की CTRL + A है।
Back to Contents
व्यू टैब | VIEW TAB
विंडोज वर्डपैड - ज़ूम | Windows Wordpad - Zoom
ज़ूम इन (Zoom in) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन कर आप बड़ा कर देख सकते हैं।
ज़ूम आउट (Zoom out) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम आउट कर आप छोटा कर देख सकते हैं।
100% बटन : नॉर्मल साइज में वर्डपैड डयॉक्युमेंट को देखने के लिए 100% बटन पर क्लिक करें।
विंडोज वर्डपैड - शो / हाईड | Windows Wordpad - Show or Hide
विंडोज वर्डपैड - वर्ड रैप और मेज़रमेंट सेटिंग्स | Windows Wordpad - Word Wrap and Measurement Settings
वर्ड रैप (Word Wrap) : वर्डपैड में वर्ड रैप ऑप्शन के अंतर्गत नो रैप (No Wrap), रैप टू विंडो (Wrap to window) में डॉक्यूमेंट विंडो के अनुसार रैप होगा एवं रैप टू रूलर (Wrap to ruler) ऑप्शन में रूलर के अनुसार रैप होता है।
मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) : मेज़रमेंट सेटिंग्स में यूनिट को सिलेक्ट किया जा सकता है इसमें सेंटीमीटर (CM), इंच (Inhces), पॉइंट (Points) अथवा पीकास (Picas) का सिलेक्शन किया जा सकता है.
पेज सेटअप एवं प्रिंटिंग डॉक्यूमेंट | Page Setup & Printing Document
विंडोज वर्डपैड - पेज सेटअप | Windows Wordpad - Page Setup
विंडोज वर्डपैड - प्रिंट | Windows Wordpad - Print
Tags - What is MS Wordpad? How to use Microsoft Wordpad? How to Open MS Wordpad? Opening a File in Wordpad? Closing and Saving File in Wordpad? Using Cut, Copy, Paste in Wordpad? Printing a Wordpad File. Page Setup in Wordpad? How to Insert the Time and Date in a Wordpad Document? How to Change Font in a Wordpad Document? Using File Menu, Edit Menu, Format Menu, View Menu in Wordpad? Computer Learning in Hindi. Wordpad Tutorial in Hindi. Wordpad Learning Wordpad in Hindi. Practical Use of Wordpad. Microsoft Wordpad, Windows Wordpad, How to use Wordpad on windows 10, How to use Wordpad for html, What is the use of Wordpad, Microsoft Wordpad online notes, Using Wordpad for windows7. Using Wordpad for windows10. Windows Wordpad Hindi Notes.
वर्डपैड क्या है? वर्डपैड के क्या उपयोग है? कम्प्युटर में वर्डपैड को कैसे प्रयोग करें? वर्डपैड में फाईल बनाना, सेव करना एवं प्रिंट करना. वर्डपैड में कट, कॉपी, पेस्ट का प्रयोग. वर्ड रैप क्या है? वर्डपैड डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें? वर्डपैड डॉक्युमेंट का पेज सेट करना. वर्डपैड डॉक्युमेंट में समय एवं दिनांक कैसे लिखे? वर्डपैड डॉक्युमेंट में फॉन्ट कैसे बदलें? विंडोज वर्डपैड में फाइल मेन्यू, एडिट मेन्यू, फॉर्मेट मेन्यू, व्यू मेन्यू का प्रयोग कैसे करें?
वर्डपैड क्या है? – What is MS WordPad? वर्डपैड के क्या उपयोग है? – Use of MS WordPad. वर्डपैड के कितने संस्करण है? – How Many Versions of WordPad? कम्प्युटर में वर्डपैड कैसे स्थापित (install) करें? – How to Install MS WordPad? MS वर्डपैड को कैसे खोले? – How to Open MS WordPad? WordPad में एक फाईल को खोलना – Opening a File in WordPad? वर्डपैड में एक फाईल को बंद करना – Closing a File in WordPad? वर्डपैड में फाईल को सेव करना – Saving a File in WordPad? एक वर्डपैड डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें – How to Print a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्यूमेंट का प्रिंट प्रीव्यू कैसे देखें? एक वर्डपैड डॉक्युमेंट का पेज सेट करना – Page Setup in WordPad? वर्डपैड डॉक्युमेंट में समय एवं दिनांक कैसे लिखे – How to Insert the Time and Date in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में फॉन्ट स्टाईल कैसे बदले – How to Change Font Style in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में पिक्चर कैसे इन्सर्ट करें – How to Insert Picture in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में ऑब्जेक्ट कैसे इन्सर्ट करें – How to Insert Object in a WordPad Document? वर्डपैड डॉक्युमेंट में पेंट का उपयोग कैसे करें – How to Insert ‘Paint Drawing’ in a WordPad Document? वर्डपैड बटन का उपयोग – Using WordPad Button? वर्डपैड की क्विक एक्सेस टूलबार का उपयोग – Using ‘Quick Access Toolbar’ of WordPad? वर्डपैड होम टैब का उपयोग – Using ‘Home Tab’ of WordPad? वर्डपैड व्यू टैब का उपयोग – Using ‘View Tab’ of WordPad?
.