ITI COPA Practical 2026 | How to Solve Guidelines to Solve the ITI COPA Practical Exam Paper
📑 Table of Contents
ITI COPA Practical Exam Paper 2026 | View & Download Latest PDF
आईटीआई कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा में मुख्य रूप से 5 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो इस प्रकार हैं।
आईटीआई कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा में के प्रमुख प्रश्न निम्नानुसार हैं।
- 📌 Q1: Microsoft Word Formatting & Create SmartArt(30 Marks)
- 📌 Q2: Creating Excel Worksheet & Pivot Table (50 Marks)
- 📌 Q3: Database Creation & Query Processing using MySQL (50 Marks)
- 📌 Q4: Creating Webpage using HTML (60 Marks)
- 📌 Q5: Programming (Java/Python) (60 Marks)
ITI COPA Practical Exam Paper 2026 ✍️ Procedure Writing in Practical Copy
आईटीआई COPA की प्रैक्टिकल परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए Evaluation Criteria दिया गया है, जिसके अनुसार परीक्षक (Examiner) आपकी आंसर शीट को एक निश्चित फॉर्मेट में देखकर मार्किंग करेंगे। सभी प्रश्नों के लिए सबसे पहले आपको उस प्रैक्टिकल प्रश्न को हल करते समय उसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर लिखना होगा, इसके लिए निम्न गाइडलाइंस का प्रयोग करें:
- Objective (उद्देश्य): प्रश्न पत्र में दिए गए प्रश्न को ही उद्देश्य के रूप में लिखें।
- Tools / Software Required (आवश्यक सामग्री): इस कार्य को करने के लिए उपयोग किये गए हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर का नाम लिखें (जैसे- PC, Windows 10, MS Word 2019, Notepad, MySQL)।
- Procedure (कार्यविधि): आपने कंप्यूटर पर जो कार्य जिस क्रम में किया है, उसे Step 1, Step 2 आदि के रूप में बिंदुवार (Point-wise) लिखें।
- Precautions (सावधानियां): कार्य करते समय बरती गई 1 या 2 सावधानियां लिखें (जैसे: "HTML टैग्स को सही क्रम में बंद किया" या "फाइल को सेव करते समय एक्सटेंशन का प्रयोग")।
- Result (परिणाम): अंत में लिखें- "इस प्रकार सफलतापूर्वक इस प्रैक्टिकल को पूरा कर उसका आउटपुट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। "
💡 Standard Practical Solutions (NCVT Pattern)
✅ Solution 1: MS Word - Type the text, Apply formatting and Create Process Diagram.
Aim (उद्देश्य): MS Word में दिए गए टेक्स्ट को टाइप करके फॉर्मेटिंग फीचर का उपयोग करके फ़ॉर्मेट करना तथा स्मार्ट आर्ट का प्रयोग कर प्रोसेस डायग्राम बनाना।
Software Required: Windows OS, Microsoft Word.
Procedure (कार्यविधि):
- सबसे पहले Start Menu से MS Word ओपन किया और एक नया Blank Document लिया।
- इस डॉक्यूमेंट में दिए गए टेक्स्ट को टाइप किया।
- Home Tab पर उपलब्ध विभिन्न फॉर्मेटिंग बटन द्वारा टैब पर क्लिक कर Bold, Italic, Underline, Paragraph Alignment, Line Spacing को सेट किया गया। (सभी स्टेप्स को लिखना सुनिश्चित करें।)
- इसके बाद Layout Tab पर क्लिक करके Page Setup Option से Size, Orientation, Margin को सेट किया गया।
- Process Diagram के लिए Insert Tab पर क्लिक करके SmartArt से Process Diagram को बनाया गया।
- अंत में Save ऑप्शन पर क्लिक करके file को Saveकिया गया।
Result (परिणाम): इस प्रकार MS Word में दिए गए टास्क को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
✅ Solution 2: Web Design - Create a Web Page with an HTML Table
Aim (उद्देश्य): HTML का उपयोग करके एक वेबपेज बनाना जिसमें छात्रों के डेटा की एक Table प्रदर्शित हो।
Software Required: Notepad (Text Editor), Web Browser (Google Chrome).
Procedure (कार्यविधि):
- सबसे पहले Start Menu से Notepad ओपन किया।
- निम्नलिखित HTML कोड टाइप किया:
<head><title>Student Table</title></head>
<body>
<table border="1">
<tr><th>Roll No</th><th>Name</th></tr>
<tr><td>101</td><td>Ravi</td></tr>
</table>
</body>
</html>
- फ़ाइल मेनू में जाकर Save As पर क्लिक किया।
- फाइल का नाम table.html दिया और "Save as type" में All Files चुनकर फाइल को डेस्कटॉप पर सेव किया।
- डेस्कटॉप पर सेव की गई table.html फाइल पर डबल क्लिक करके उसे Google Chrome में ओपन किया।
Result (परिणाम): वेब ब्राउज़र पर HTML टेबल सफलतापूर्वक प्रदर्शित हुई।
✅ Solution 3: MySQL - Create a Database and a Table
Aim (उद्देश्य): MySQL में 'ITI' नाम का डेटाबेस बनाना और उसमें 'Employee' नाम की टेबल बनाना।
Software Required: MySQL Command Line Client.
Procedure (कार्यविधि):
- सिस्टम में MySQL Command Line Client को ओपन किया और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन किया।
- डेटाबेस बनाने के लिए निम्नलिखित कमांड टाइप की और Enter प्रेस किया:
CREATE DATABASE ITI; - नये डेटाबेस का उपयोग करने के लिए कमांड दी:
USE ITI; - टेबल बनाने के लिए निम्नलिखित कमांड टाइप की:
CREATE TABLE Employee (EmpID INT, EmpName VARCHAR(50)); - टेबल के स्ट्रक्चर को देखने के लिए
DESC Employee;कमांड का उपयोग किया।
Result (परिणाम): MySQL में सफलतापूर्वक डेटाबेस और टेबल का निर्माण किया गया।
🗣️ Viva-Voce (मौखिक परीक्षा) Tips
- आपके द्वारा कॉपी में लिखे गए Steps और Shortcut Keys (जैसे Copy, Paste, Print, Save) को अच्छे से याद रखें।
- HTML के बेसिक टैग्स (HTML, HEAD, BODY, B, I, U) के पूरे नाम और उपयोग याद रखें।
- कंप्यूटर हार्डवेयर के बेसिक पार्ट्स (RAM, ROM, CPU, SMPS) की फुल फॉर्म्स जरूर याद करके जाएं।
- परीक्षक के प्रश्नों का उत्तर आत्मविश्वास (Confidence) और स्पष्ट आवाज में दें।
📚 Download Paper & Study More
ITI COPA प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का अभ्यास प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
Download PDFNIMI पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन CBT थ्योरी परीक्षा की प्रैक्टिस करें।
Start Mock TestTags: ITI COPA Practical Solution 2026, How to write ITI Practical Copy, COPA Practical Exam Guide, MS Word Mail Merge Practical, HTML Table Practical, MySQL Practical COPA, NCVT Practical Exam Tips.